सारनाथ में दुष्कर्म और धमकी के आरोपी वैभव उपाध्याय गिरफ्तार

By
Dilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
2 Min Read
दुष्कर्म और धमकी के आरोपी वैभव उपाध्याय को सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

सारनाथ में दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित वैभव उपाध्याय गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना सारनाथ पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त वैभव उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियुक्त को 11 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 01.40 बजे थाना परिसर सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

मु0अ0सं0 0075/2026 में दर्ज है मुकदमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 फरवरी 2026 को वादी द्वारा थाना सारनाथ में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त वैभव उपाध्याय ने वादी की नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 0075/2026 धारा 64, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता

वैभव उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय निवासी ग्राम फुलवरिया पोस्ट समुद्रपुर थाना बलुआ जिला चंदौली उम्र 29 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान और समय

अभियुक्त को दिनांक 11 फरवरी 2026 को समय करीब 01.40 बजे थाना परिसर थाना सारनाथ वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 075/2026 धारा 64, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी में पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. एसओ पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उप निरीक्षक अनिल कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
4. कांस्टेबल मुन्ना यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
5. महिला कांस्टेबल सुप्रिया पाण्डेय थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
6. महिला कांस्टेबल रुकमणि उपाध्याय थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।