News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • वाराणसी पुलिस
  • Law and Order
LATEST NEWS
वाराणसी: रोहनिया में बीकॉम छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी
महगांव मढ़ई हत्याकांड: दूसरा आरोपी प्रदीप जैसवार सिंधोरा पुलिस के हत्थे चढ़ा
मणिकर्णिका घाट कॉरिडोर निर्माण में आई तेजी, प्रशासन ने बढ़ाई सक्रियता
भदोही: सस्ते गल्ले की दुकान पर हमला, आरोपी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार
दशाश्वमेध पुलिस ने युवती का पीछा करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शिव बारात मार्ग दुरुस्ती को 48 घंटे का अल्टीमेटम, महापौर ने किया निरीक्षण
सोनभद्र: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 20 साल की सजा, 80 हजार रुपये जुर्माना
सोनभद्र अनपरा में कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बनारस में 12 फरवरी को बिजलीकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल को समर्थन
वाराणसी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान
सारनाथ में दुष्कर्म और धमकी के आरोपी वैभव उपाध्याय गिरफ्तार
वाराणसी शिवपुर में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी और चार बाल अपचारी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश बजट 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट
कानपुर लेम्बोर्गिनी केस में यू-टर्न, कोर्ट ने मोहन के सरेंडर के बाद अर्जी की खारिज
वाराणसी में 42.50 लाख की साइबर ठगी: धनबाद से गैंग का सरगना समेत 5 गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
चेतगंज पुलिस ने 4 माह से लापता युवती को जयपुर से किया बरामद
श्रीगंगानगर सड़क हादसा: महिला थाना SHO ज्योति नायक की मौत, दो घायल
मेरठ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 18 फरवरी से होगी शुरुआत
कॉल स्पूफिंग: भरोसेमंद नंबर के पीछे छिपे साइबर ठगों से कैसे बचें
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

शिव बारात मार्ग दुरुस्ती को 48 घंटे का अल्टीमेटम, महापौर ने किया निरीक्षण

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 11/02/2026 19:35
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
महापौर अशोक कुमार तिवारी वाराणसी शिव बारात मार्ग निरीक्षण करते हुए
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शिव बारात मार्ग पर सफाई और मरम्मत कार्यों का पैदल निरीक्षण किया।
Contents
  • शिव बारात मार्ग को 48 घंटे में दुरुस्त करने का अल्टीमेटम, महापौर ने पैदल किया निरीक्षण
  • सीवर ओवरफ्लो और उबड़ खाबड़ सड़कों पर जताई नाराजगी
  • खराब स्ट्रीट लाइट तत्काल बदलने के निर्देश
  • शहीद उद्यान पार्क के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शिव बारात मार्ग को 48 घंटे में दुरुस्त करने का अल्टीमेटम, महापौर ने पैदल किया निरीक्षण

नगर निगम वाराणसी ने ऐतिहासिक शिव बारात के मद्देनजर बारात मार्ग को 48 घंटे के भीतर पूरी तरह दुरुस्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने लालकुटी से लेकर गौरी केदारेश्वर तक पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा में सभी खामियां दूर की जाएं, अन्यथा जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

सीवर ओवरफ्लो और उबड़ खाबड़ सड़कों पर जताई नाराजगी

महापौर ने लालकुटी व्यायामशाला से निरीक्षण शुरू किया। लालकुटी महादेव और तिलभांडेश्वर महादेव से निकलने वाली शिव बारात के मार्ग पर कई स्थानों पर गंदगी और सीवर का मलबा सड़कों पर पड़ा मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीवर की सफाई के बाद मलबा सड़क पर छोड़ देना गंभीर लापरवाही है। तिलभांडेश्वर की गलियों में सिल्ट देख उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर को तत्काल चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।

गौरी केदारेश्वर मार्ग पर भी अव्यवस्थाएं सामने आईं। महापौर ने जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह को निर्देशित किया कि शिव बारात के दौरान एक भी मैनहोल ओवरफ्लो नहीं होना चाहिए। मुख्य अभियंता आरके सिंह को आदेश दिया गया कि जहां भी मार्ग उबड़ खाबड़ हैं या पैचवर्क की आवश्यकता है, वहां रातों रात मरम्मत कराई जाए।

खराब स्ट्रीट लाइट तत्काल बदलने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रकाश विभाग को भी सख्त निर्देश दिए गए कि बारात मार्ग की एक भी स्ट्रीट लाइट बंद नहीं रहनी चाहिए। महापौर ने कहा कि शिव बारात में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे में अंधेरा या खराब सड़कें दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। इसलिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए।

महापौर रेवड़ी तालाब होते हुए गौरी केदारेश्वर महादेव तक पैदल पहुंचे और बारीकी से व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद विजय द्विवेदी, रामगोपाल वर्मा, चंद्रनाथ मुखर्जी और शिव बारात के संयोजक अजय वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Read

एक खाली कमरा या उदास माहौल की तस्वीर, जो छात्र की आत्महत्या की घटना को दर्शाती है।
वाराणसी: रोहनिया में बीकॉम छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी
महगांव मढ़ई हत्याकांड: दूसरा आरोपी प्रदीप जैसवार सिंधोरा पुलिस के हत्थे चढ़ा
मणिकर्णिका घाट कॉरिडोर निर्माण में आई तेजी, प्रशासन ने बढ़ाई सक्रियता
दशाश्वमेध पुलिस ने युवती का पीछा करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शहीद उद्यान पार्क के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

इससे पूर्व महापौर सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क भी पहुंचे। यहां उन्होंने पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच की। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया कि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। महापौर ने कहा कि शहीद उद्यान शहर का प्रमुख केंद्र है और स्थानीय नागरिकों व बच्चों के लिए यह महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए निर्माण कार्य उच्च मानकों के अनुरूप होना चाहिए।

Share on WhatsApp
TAGGED:mayor inspectionRoad Repairनगर निगमवाराणसीशिव बारातसीवर सफाई
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article सोनभद्र कोर्ट में पॉक्सो एक्ट के दोषी को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश सोनभद्र: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 20 साल की सजा, 80 हजार रुपये जुर्माना
Next Article दशाश्वमेध थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दीपू साहनी दशाश्वमेध पुलिस ने युवती का पीछा करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
एक खाली कमरा या उदास माहौल की तस्वीर, जो छात्र की आत्महत्या की घटना को दर्शाती है।

वाराणसी: रोहनिया में बीकॉम छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

सिंधोरा पुलिस द्वारा प्रदीप जैसवार की गिरफ्तारी

महगांव मढ़ई हत्याकांड: दूसरा आरोपी प्रदीप जैसवार सिंधोरा पुलिस के हत्थे चढ़ा

मणिकर्णिका घाट कॉरिडोर निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिक और मशीनें

मणिकर्णिका घाट कॉरिडोर निर्माण में आई तेजी, प्रशासन ने बढ़ाई सक्रियता

भदोही में सस्ते गल्ले की दुकान पर हमला और आरोपी की गिरफ्तारी

भदोही: सस्ते गल्ले की दुकान पर हमला, आरोपी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार

दशाश्वमेध थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दीपू साहनी

दशाश्वमेध पुलिस ने युवती का पीछा करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महापौर अशोक कुमार तिवारी वाराणसी शिव बारात मार्ग निरीक्षण करते हुए

शिव बारात मार्ग दुरुस्ती को 48 घंटे का अल्टीमेटम, महापौर ने किया निरीक्षण

सोनभद्र कोर्ट में पॉक्सो एक्ट के दोषी को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश

सोनभद्र: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 20 साल की सजा, 80 हजार रुपये जुर्माना

सोनभद्र अनपरा में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी

सोनभद्र अनपरा में कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बनारस में बिजलीकर्मियों का विरोध प्रदर्शन 12 फरवरी

बनारस में 12 फरवरी को बिजलीकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल को समर्थन

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल अपनी टीम के साथ सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त करते हुए।

वाराणसी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
रामनगर में पुलिस द्वारा जब्त अवैध पेट्रोल डीजल टैंकर
Varanasi

वाराणसी: रामनगर में अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था
Varanasi

वाराणसी: परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

वाराणसी दालमंडी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक बल तैनात
Varanasi

वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण के बीच सुरक्षा अलर्ट, प्रशासन ने मीडिया प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल साइबर अपराध समीक्षा बैठक में
Varanasi

वाराणसी में साइबर अपराध नियंत्रण पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा बैठक

वाराणसी के सिगरा इलाके में होटल सिटी इन का बाहरी दृश्य जहां भाई-बहन ने आत्महत्या की
Varanasi

सिगरा थाना अंतर्गत होटल में काशी भ्रमण के बाद भाई-बहन ने की आत्महत्या, जांच जारी

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Sonbhadra
  • वाराणसी पुलिस
  • Law and Order
  • Arrest
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi
  • सोनभद्र
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.