News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • अपराध समाचार
LATEST NEWS
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: वेंस बोले, समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह, परमाणु कार्यक्रम मुख्य विवाद
मिर्जापुर: अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुंबई: स्वर कोकिला आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का जनसुनवाई केंद्र बना जनता की आवाज, हर जिले में समाधान
कटिहार: NH-31 पर बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में पसरा मातम
वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, आमने सामने टकराए दो ट्रक, आग में जिंदा जले चालक
वाराणसी: चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
बेगूसराय: दरभंगा सोना लूटकांड जांच में बम विस्फोट, एसटीएफ समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
वाराणसी: सारनाथ में देह व्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट दर्ज
वाराणसी के चेतगंज में नाबालिग को भगाने में सहयोग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

प्रयागराज में गैस संकट बरकरार, एक हफ्ते बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 28/03/2026 17:14
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
4 Min Read
प्रयागराज में गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार
गैस एजेंसियों पर सुबह से लंबी लाइनें दिखीं।
Contents
  • प्रयागराज में गैस संकट बरकरार, एक हफ्ते बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
  • एजेंसियों पर लंबी कतारें
  • डिलीवरी मैसेज के बाद भी नहीं पहुंच रहा सिलिंडर
  • बुकिंग नियम सख्त, बढ़ी परेशानी
  • इंडक्शन चूल्हों की मांग में उछाल
  • कोयले के दाम भी बढ़े
  • व्यवसाय पर पड़ा असर
  • बिजली पर बढ़ा दबाव
  • आपूर्ति सामान्य होने का दावा
  • पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य की तैयारी

प्रयागराज में गैस संकट बरकरार, एक हफ्ते बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

प्रयागराज में एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत अभी भी बनी हुई है। होम डिलीवरी में देरी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी कई लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।

एजेंसियों पर लंबी कतारें

शहर के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। कई उपभोक्ताओं को चार-पांच घंटे इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

मुट्ठीगंज के सतीश चंद्र केसरवानी और रतन कुमार का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

डिलीवरी मैसेज के बाद भी नहीं पहुंच रहा सिलिंडर

करेली निवासी हिमांशु और ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुकिंग के बाद उन्हें डीएसी नंबर और डिलीवरी मैसेज तो मिल गया, लेकिन सिलिंडर घर तक नहीं पहुंचा। ऐसे में उन्हें खुद एजेंसी या वितरण वाहन तक जाना पड़ा।

बुकिंग नियम सख्त, बढ़ी परेशानी

उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले दो बुकिंग के बीच 15 से 18 दिन का अंतर होता था, जिसे अब बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इससे समस्या और बढ़ गई है।

More Read

पुलिस वर्दी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए या शोक संतप्त चेहरा
प्रयागराज में राज्यपाल की वीआईपी ड्यूटी के दौरान दारोगा की हार्ट अटैक से मौत, शोक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र पर जानलेवा हमला, हॉस्टल के बाहर कांच की बोतल और रॉड से पिटाई
प्रयागराज के नैनी में बिजली संकट से उद्यमी त्रस्त: कटौती, अधिक बिलिंग से लाखों का नुकसान
प्रयागराज: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, करेली में बाइक सवारों ने मारी गोली

इंडक्शन चूल्हों की मांग में उछाल

गैस की कमी के चलते लोग अब वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इंडक्शन चूल्हों की ओर रुख कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, पहले जहां एक-दो चूल्हे प्रतिदिन बिकते थे, अब यह संख्या बढ़कर 10 से 15 तक पहुंच गई है।

मांग बढ़ने के कारण इंडक्शन चूल्हों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। जो चूल्हे पहले 2500-3000 रुपये में मिलते थे, अब 3500-4000 रुपये तक बिक रहे हैं।

कोयले के दाम भी बढ़े

गैस की कमी का असर होटल, रेस्टोरेंट और फुटपाथ दुकानों पर भी पड़ा है। कई दुकानदार अब कोयले से काम चला रहे हैं, जिससे कोयले की कीमत 1600-1700 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 1800-1900 रुपये हो गई है।

More Read

प्रयागराज के रोशनबाग फूड कोर्ट में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
प्रयागराज: रोशनबाग के फूड कोर्ट में बीफ बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज: बहरिया में थ्रेशर मशीन में फंसकर श्रमिक की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर मालिक फरार
प्रयागराज: वांछित अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस पर पथराव, ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार
प्रयागराज: जनसुनवाई में सत्येंद्र बारी की त्वरित कार्रवाई ने जीता दिल, महिला की आँखों से छलका भरोसा

व्यवसाय पर पड़ा असर

होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर की कमी से कारोबार प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर मेन्यू कम करना पड़ा है और सीमित संसाधनों में काम चलाया जा रहा है।

बिजली पर बढ़ा दबाव

इंडक्शन चूल्हों के बढ़ते उपयोग से बिजली की खपत में भी वृद्धि हुई है, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली पर अतिरिक्त दबाव देखा जा रहा है।

आपूर्ति सामान्य होने का दावा

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन, प्रयागराज मंडल के महामंत्री मोहित मिश्रा का कहना है कि आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और आने वाले दिनों में स्थिति पूरी तरह सुधर जाएगी।

पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अब पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। जिन क्षेत्रों में पीएनजी लाइन उपलब्ध है, वहां व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा।

फिलहाल गैस की कमी के चलते ‘पहले आओ, पहले पाओ’ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:इंडक्शन चूल्हाएलपीजी सिलिंडरप्रयागराज गैस संकटरसोई गैस किल्लतहोम डिलीवरी
Previous Article हापुड़ पॉक्सो कोर्ट के फैसले को दर्शाती अदालत की प्रतीकात्मक तस्वीर हापुड़: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सजा दी
Next Article वाराणसी में फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में दिखाती तस्वीर वाराणसी: श्याम बाजार फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बंदूक बरामद की
Latest
अमेरिकी और ईरानी झंडों के साथ कूटनीतिक वार्ता का दृश्य।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: वेंस बोले, समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह, परमाणु कार्यक्रम मुख्य विवाद

मिर्जापुर में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर की पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी की तस्वीर

मिर्जापुर: अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

स्वर कोकिला आशा भोसले का photo

मुंबई: स्वर कोकिला आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

सत्येंद्र बारी 'बीनू जी' जनसुनवाई केंद्र में जनता से बातचीत करते हुए

पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का जनसुनवाई केंद्र बना जनता की आवाज, हर जिले में समाधान

कटिहार में बस और पिकअप वैन की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और बचाव कार्य।

कटिहार: NH-31 पर बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में पसरा मातम

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.