सोनभद्र अनपरा में कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

By
Dilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
3 Min Read
अनपरा पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी

सोनभद्र के अनपरा में कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी और 3 बाल अपचारी गिरफ्तार

जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने कबाड़ की आड़ में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की लोहे की सीटें बरामद की हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

मु0अ0सं0 29/2026 में दर्ज था मामला

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अनपरा पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण की विवेचना के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त कबाड़ के कारोबार की आड़ में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी किए गए लोहे के सामान को इकट्ठा कर बेचने की तैयारी में थे।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। बाल अपचारियों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पता

1. संजय कुमार पुत्र राम बच्चन प्रसाद निवासी ककरी रेहटा मोड़ थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 58 वर्ष।
2. राधे कुमार पुत्र शनि निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 21 वर्ष।
3. 03 नफर बाल अपचारी।

बरामदगी का विवरण

चोरी की गई लोहे की सीटें जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. सत्येन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उप निरीक्षक बृजेश दुबे चौकी प्रभारी रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. मुख्य आरक्षी रामाश्रय यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. आरक्षी शशि भूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. आरक्षी अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।