News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
लोकसभा में सरकार का स्पष्टीकरण: देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
वाराणसी में 14-15 मार्च को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 77 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे
वाराणसी: चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से किया गिरफ्तार
सारनाथ पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया किशोरी सकुशल बरामद
वाराणसी: चोलापुर सीएचसी में दुष्कर्म के आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन की गिरफ्तारी
वाराणसी: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
वाराणसी: सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर लॉन संचालक पर मुकदमा, सारनाथ पुलिस की कार्रवाई
वाराणसी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
धनबाद सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से सघन जांच
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Sonbhadra

सोनभद्र: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 58872 रुपये

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 09/02/2026 17:10
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
सोनभद्र पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ित को धनराशि लौटाई
सोनभद्र जिले में पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ित को 58872 रुपये लौटाए

सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी ठगी गई धनराशि का एक और हिस्सा वापस कराने में सफलता हासिल की है। थाना अनपरा की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड का शिकार बने युवक को 58872 रुपये की रकम उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई है। इसके साथ ही अब तक कुल 441172 रुपये पीड़ित को लौटाए जा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार मोहित दूबे पुत्र सतीश कुमार दूबे निवासी केराकत जनपद जौनपुर हाल पता औड़ी मोड़ के साथ जनवरी 2024 में साइबर ठगी की घटना हुई थी। अज्ञात साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से पैसा डबल करने का झांसा देकर कुल 16 बार में 1863966 रुपये की ठगी की थी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से विधिवत शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा की साइबर टीम ने इस मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई कुल रकम में से 458882 रुपये को विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराने में सफलता प्राप्त की।

इसके बाद NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखाओं से लगातार ईमेल पत्राचार किया गया। इसी क्रम में दिनांक 01 फरवरी 2026 को 382300 रुपये तथा दिनांक 09 फरवरी 2026 को 58872 रुपये पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। पुलिस का कहना है कि शेष होल्ड की गई धनराशि को भी वापस कराने के लिए संबंधित बैंकों से निरंतर समन्वय और पत्राचार किया जा रहा है।

साइबर टीम की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है और उसने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है। अनपरा पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के मामलों में समय पर की गई शिकायत और त्वरित कार्रवाई से ठगी की रकम वापस कराना संभव हो पाता है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर अनजान लिंक या एप पर निवेश न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

More Read

सारनाथ पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी
सारनाथ पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया किशोरी सकुशल बरामद
वाराणसी: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
वाराणसी: सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर लॉन संचालक पर मुकदमा, सारनाथ पुलिस की कार्रवाई
PYPL ऑनलाइन फ्रॉड: CBI की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी, 900 करोड़ की ठगी का खुलासा

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय तथा साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात हेड कांस्टेबल आनन्द मोहन बिन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share on WhatsApp
TAGGED:anparabank fraudCyber Crimeपुलिस कार्रवाईयूपी पुलिससाइबर ठगीसोनभद्र
Previous Article बरहज पुलिस द्वारा गिरफ्तार गोतस्कर राशिद की तस्वीर बरहज पुलिस ने 20 हजार के इनामी गो-तस्कर राशिद को किया गिरफ्तार
Next Article महोबा में कुर्मी और लोध नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव महोबा विवाद: कुर्मी-लोध संघर्ष से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल
Latest
भारत में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति

लोकसभा में सरकार का स्पष्टीकरण: देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं

महमूरगंज कार्यालय में विधायक द्वारा जनसुनवाई

वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

वाराणसी पुलिस परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच करते अधिकारी

वाराणसी में 14-15 मार्च को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 77 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे

चोलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्त

वाराणसी: चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से किया गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी

सारनाथ पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया किशोरी सकुशल बरामद

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.