घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र, 16 फरवरी 2026: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग के दौरान 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ बिहार से लाकर मध्य प्रदेश में खपाने की तैयारी थी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। थाना घोरावल पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।
पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी
दिनांक 16 फरवरी 2026 को लगभग 14:07 बजे पुलिस टीम बहदग्राम शिल्पी रोड, पडवनिया मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR-45Q-0358 से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पथरीले स्थान पर गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के बोरे से कुल 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त गांजा अधौरा (बिहार) के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
मुकदमा पंजीकृत, न्यायालय भेजे गए
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. विकास उर्फ रीशु यादव पुत्र जोगेन्द्र यादव, निवासी ग्राम सतौहा नकवई, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।
2. जिआउलद्दीन पुत्र अहमद अली, निवासी खुटहनिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
अपराधिक इतिहास (विस्तृत विवरण)
अभियुक्त विकास उर्फ रीशु यादव का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में निम्नलिखित मुकदमे पंजीकृत हैं—
- मु0अ0सं0 912/2024 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 10/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना रॉबर्ट्सगंज।
- मु0अ0सं0 101/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना रॉबर्ट्सगंज।
- मु0अ0सं0 752/2025 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज।
- मु0अ0सं0 168/2025 धारा 106(1), 125(A), 125(B), 281, 324(4) बीएनएस, थाना घोरावल।
- मु0अ0सं0 163/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 109 बीएनएस व 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर।
उपरोक्त प्रकरणों से स्पष्ट है कि अभियुक्त संगठित आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और विभिन्न गंभीर धाराओं में पहले से वांछित/नामजद रहा है।
अभियुक्त जिआउलद्दीन के विरुद्ध भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं—
- मु0अ0सं0 08/2021 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना करमा।
- मु0अ0सं0 112/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना करमा।
- मु0अ0सं0 135/2022 धारा 401 भादवि, थाना करमा।
- मु0अ0सं0 116/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना करमा।
- मु0अ0सं0 156/2025 धारा 115(2),118(2),333,351(2),352 बीएनएस, थाना करमा।
- मु0अ0सं0 163/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 109 बीएनएस व 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों की गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल
- उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना घोरावल
- हे0का0 महताब खान, थाना घोरावल
- हे0का0 संजय यादव, थाना घोरावल
- हे0का0 आशुतोष राय, थाना घोरावल
जनपद सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
