News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले
चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए
कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज
वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर
सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
वाराणसी: अभिनव विहार कॉलोनी में 18.58 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला
वाराणसी में अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम का शिकंजा, वसूला जुर्माना
वाराणसी में वुशु प्रतियोगिता: भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
वाराणसी कैंट स्टेशन पर हंगामा, 6 महिलाएं गिरफ्तार: पुलिस कार्रवाई
पाण्डेयहवेली की बंगालीटोला गली बदलेगी तस्वीर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारम्भ
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

थाईलैंड की राजकुमारी सिनिनाथ का सारनाथ दौरा, धमेख स्तूप पर पूजा बैरिकेड जाम से 45 मिनट फंसा काफिला

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 27/01/2026 22:04
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
थाईलैंड की राजकुमारी सिनिनाथ सारनाथ में धमेख स्तूप के सामने पूजा करती हुई
वाराणसी के सारनाथ में थाईलैंड की राजकुमारी सिनिनाथ ने धमेख स्तूप की परिक्रमा कर पूजा की।

थाईलैंड की राजकुमारी सिनिनाथ पिलास कल्यानी ने मंगलवार को वाराणसी स्थित भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की और पुरातात्विक खंडहर परिसर में स्थित धमेख स्तूप की परिक्रमा की। राजकुमारी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन सतर्क रहा।

दोपहर के समय राजकुमारी बौद्ध गया से सड़क मार्ग के जरिए सारनाथ पहुंचीं। सबसे पहले वह थाई बौद्ध मंदिर विहार पहुंचीं, जहां प्रभारी भिक्षु मंगलिको और धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बुद्ध वंदना के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में बौद्ध भिक्षुओं ने विधिवत पूजा अर्चना कराई, जिसमें राजकुमारी ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

इसके बाद राजकुमारी सारनाथ के पुरातात्विक खंडहर परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने धर्मराजिका स्तूप और प्राचीन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेषों का अवलोकन किया। धमेख स्तूप के समक्ष कुशीनगर थाई बौद्ध मंदिर के प्रभारी भिक्षु फ्रोम्बाचिरा पोथीवोग ने उन्हें पूजा कराई, जो करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान राजकुमारी ध्यानमग्न होकर बौद्ध परंपराओं में लीन नजर आईं।

सारनाथ भ्रमण के बाद राजकुमारी का काफिला राजघाट के लिए रवाना हुआ। मार्ग में गुरु भिक्षु धम्मो, डॉ धर्म रश्मि, भिक्षु रत्नाकर, भिक्षु अस्सजी सहित कई बौद्ध भिक्षुओं ने उनका स्वागत किया। शाम के समय जब राजकुमारी धमेख स्तूप पर पूजा के बाद लौट रही थीं, तभी एक अप्रत्याशित स्थिति सामने आई।

वापसी के दौरान हाइड्रोलिक बैरिकेडिंग अचानक जाम हो गई, जिससे राजकुमारी का काफिला करीब 45 मिनट तक मौके पर फंसा रहा। काफी प्रयास के बावजूद बैरिकेड नहीं खुल सका। अंततः राजकुमारी को वाहन से उतरकर लगभग 250 मीटर पैदल चलकर थाई बौद्ध मंदिर तक जाना पड़ा। बाद में के के कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर मिथलेश मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हाइड्रोलिक बैरिकेड को खोला जा सका।

More Read

एक व्यक्ति रामनगर पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी वापस मिली ठगी की रकम दिखाते हुए खुश है।
वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले
वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर
सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
वाराणसी: अभिनव विहार कॉलोनी में 18.58 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला

इस पूरे दौरे के दौरान राजकुमारी का व्यवहार बेहद सादगीपूर्ण और शांत रहा। उनका यह प्रवास बौद्ध धर्म से जुड़े भारत और थाईलैंड के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:BuddhismIndia-ThailandSecurity UpdatesThai PrincessVaranasiधमेख स्तूपसारनाथ
Previous Article यूजीसी बिल के विरोध में श्रावस्ती और रायबरेली में भाजपा नेताओं का इस्तीफा और विरोध प्रदर्शन यूजीसी बिल विरोध में यूपी भाजपा में उबाल, इस्तीफों और बहिष्कार से बढ़ा आंतरिक असंतोष
Next Article ajit pawar death baramati plane crash maharashtra mourning 1769579461 बारामती विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, 5 की मौत, महाराष्ट्र में राजकीय शोक
Latest
एक व्यक्ति रामनगर पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी वापस मिली ठगी की रकम दिखाते हुए खुश है।

वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले

चंदौली में साइबर ठगी के आरोपी पूर्व बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार करती पुलिस

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए

कुमार सानू, एस के तिवारी और कोमल सोनी 'मेरे बिना तू आधी सी' गाने के पोस्टर में

कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज

वाराणसी की सीवर लाइन में मिले सीमेंट से भरे बोरे

वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर

विधायक सौरभ श्रीवास्तव सुल्तानपुर में इंटरलॉकिंग सड़क के शिलान्यास के दौरान पूजन करते हुए

सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image