उन्नाव: दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले की जांच करने पहुंची महिला दरोगा खुद विवादों में आ गईं, जब मौके पर मौजूद लोगों ने उनके कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती, लेकिन मामला अब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है और इसकी विवेचना के आदेश दे दिए गए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंदूहार निवासी रिंकी, पुत्री राजकुमार का विवाह दही थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी अमित कुमार से हुआ था। रिंकी ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। मामला गंभीर होने पर उसने सदर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसकी जांच उपनिरीक्षक उमा अग्रवाल को सौंपी गई।
शनिवार को महिला दरोगा उमा अग्रवाल पीड़िता रिंकी को साथ लेकर ढकौली गांव मौका मुआयना करने पहुंचीं। यहां रिंकी की सास से पूछताछ के दौरान स्थितियां अचानक बदल गईं। वीडियो में कथित तौर पर महिला दरोगा को सास से यह कहते सुना गया कि “इतने जूते लगाऊंगी कि अपनी शक्ल भूल जाओगी।” बाद में पता चला कि पीड़िता की सास को सुनाई कम पड़ता है, जिससे वार्ता के दौरान गलतफहमी बढ़ गई।
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। खास बात यह है कि यही महिला दरोगा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा, सम्मान और संवाद की सीख भी देती रही हैं। ऐसे में उनका विवादित व्यवहार पुलिस महकमे की छवि पर सीधे सवाल खड़े कर रहा है।
मामले की जानकारी होने पर उन्नाव के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी दीपक यादव को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है। SP ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दहेज प्रताड़ना जैसे संवेदनशील प्रकरण में जांच अधिकारी का ऐसा व्यवहार न केवल प्रक्रिया की गंभीरता को कम करता है, बल्कि पीड़ित पक्ष के न्याय की उम्मीद पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। अब पूरी नजर इस बात पर है कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई की दिशा में क्या कदम उठाता है।
उन्नाव: महिला दरोगा के विवादित बयान का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

उन्नाव में दहेज प्रताड़ना मामले की जांच कर रही महिला दरोगा का अभद्र बयान वीडियो वायरल हुआ, एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
Category: uttar pradesh unnao crime
LATEST NEWS
-
जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी तट पर सुनामी अलर्ट जारी, लोगों में दहशत
जापान के उत्तरी तट पर 7.2 तीव्रता का भूकंप, तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की गई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 09:09 PM
-
वाराणसी: समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
वाराणसी में समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर व नूतन पर सोशल मीडिया पर मानहानि का केस किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 07:53 PM
-
वाराणसी: मंदिरों में उगाही पर पुलिस का सख्त एक्शन, दो दिन में 43 दलाल गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिरों में श्रद्धालुओं से उगाही के आरोप में पुलिस ने दूसरे दिन 17 दलालों को गिरफ्तार किया.
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 06:59 PM
-
वाराणसी: कफ सिरप तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 7 करोड़ के रैकेट में 2 गिरफ्तार
वाराणसी में पुलिस ने फर्जी कागजातों से ड्रग लाइसेंस लेकर करोड़ों के अवैध कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो मुख्य कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 06:57 PM
-
काशी तमिल संगमम् के चौथे समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन, भव्य स्वागत
काशी तमिल संगमम् के चौथे समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया, जहां भव्य स्वागत और पारंपरिक रीति-रिवाजों से अभिनंदन हुआ।
BY : Palak Yadav | 08 Dec 2025, 02:43 PM
