News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक
वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल
सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
फतेहपुर: किशुनपुर में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामा पर आरोप
सोनभद्र: अनपरा पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बलिया में गो-तस्करी रोकने के अभियान में फेफना पुलिस को बड़ी सफलता
प्राणमिता चंद्रा ने अखिल भारतीय एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक
वाराणसी में कांग्रेस का संविधान संवाद सम्मेलन, लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा
वाराणसी में जमीन-मकान रजिस्ट्री के लिए आधार और पैन अनिवार्य
बलिया: नगरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया
वाराणसी में कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
चंदौली: साहूपूरी में साइकिल सवार युवक को ट्रक ने रौदा, मौके पर मौत
मुंबई: डॉ. मोहन भागवत का बयान सर-संघचालक किसी जाति का नहीं, हिंदुत्व ही संघ की असली पहचान
वाराणसी: नगर निगम की 70 बकायेदारों को दो-टूक, 3 दिन में चुकाएं टैक्स वरना दुकानें होंगी कुर्क
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

लखनऊ: ग्रीन चौपाल से पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा जन-आंदोलन का स्वरूप

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 08/02/2026 10:31
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
उत्तर प्रदेश के गांवों में ग्रीन चौपाल के दौरान पौधरोपण करते ग्रामीण
यूपी के गांवों में ग्रीन चौपाल के तहत ग्रामीण पौधरोपण करते हुए

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2030 तक प्रदेश के हरित आवरण को 15 प्रतिशत तक लाने का निर्देश दिया है। यह लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब पौधरोपण को जनांदोलन का स्वरूप दिया जा सके। सीएम के विजन को केंद्र में रखते हुए वन विभाग ने गांवों में ग्रीन चौपालों का गठन करने का निर्णय किया और इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की। विभिन्न विभागों के सहयोग से प्रत्येक ग्रामसभा स्तर पर ग्रीन चौपाल का गठन किया जा रहा है। अब तक 14,318 गांवों में चौपाल का गठन/आयोजन किया जा चुका है।

इन ग्रीन चौपालों में शामिल होने वाले लोगों से वर्ष 2026 में चलाए जाने वाले पौधरोपण अभियानों पर चर्चा करने के साथ-साथ उन्हें तैयारी से संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं। ग्रीन चौपालें ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों आदि को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दे रही हैं।

ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हो रही ग्रीन चौपाल, ग्राम पंचायत सचिव बनाए गए हैं संयोजक

ग्रीन चौपाल के अध्यक्ष ग्राम प्रधान, सेक्शन/बीट अधिकारी सदस्य सचिव तथा ग्राम पंचायत सचिव संयोजक बनाए गए हैं। इसके अलावा तीन ग्राम पंचायत सदस्य (न्यूनतम एक महिला सदस्य), स्वयं सहायता समूह की एक महिला प्रतिनिधि, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सहायिका, प्रगतिशील कृषक, पर्यावरणविद/स्थानीय एनजीओ के प्रतिनिधि व जैव विविधता प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि चौपाल के सदस्य हैं।

महीने में कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से हो बैठक

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोदान फिल्म टीम के साथ
उत्तर प्रदेश में फिल्म गोदान टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला
सोनभद्र: पाक्सो एक्ट मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
संतकबीर नगर में घर में छत के रास्ते लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई: पत्रकार उत्पीड़न पर बरसी न्यायिक आग, फर्जी इनाम और एनकाउंटर साजिश पर कड़ा प्रहार

प्रदेश की हरियाली बढ़ाने के उद्देश्यों से प्रत्येक माह ग्रीन चौपाल की कम से कम एक बैठक अनिवार्य रूप से होनी है। इसमें विभिन्न विभागों की पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन आदि के प्रति स्थानीय स्तर पर विशेष प्रचार-प्रसार (नुक्कड़ नाटक, रैली, गोष्ठी) आदि का भी आयोजन हो रहा है। जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा ग्रीन चौपाल के कार्यों की निगरानी भी की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी इसका समन्वयन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर गांवों में ग्रीन चौपालें लगाई जा रही हैं। इसका उद्देशय यूपी में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण है। इसके लिए ग्रीन चौपाल की भी मदद ली जाएगी। गांव स्तर पर प्रधान इसके अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रतिमाह ग्रीन चौपाल की कम से कम एक बैठक अनिवार्य रूप से हो रही है। अब तक 14,318 गांवों में ग्रीन चौपालों का गठन व आयोजन किया जा चुका है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रीन चौपालों को चिह्नित भी किया जा रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Green Chaupalplantation drivevillage participationउत्तर प्रदेशग्रीन चौपालपर्यावरण संरक्षणयोगी सरकार
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर असमिया परिधान में सजे बाबा विश्वनाथ और माता गौरा काशी: महाशिवरात्रि पर असमिया परिधान में सजेंगे बाबा विश्वनाथ और माता गौरा
Next Article वाराणसी में फिल्म अस्सी का प्रमोशन करते अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के लिए काशी पहुंचे जीशान अय्यूब, दर्शकों से की खास अपील
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
जापान चुनाव 2026 में सनाए ताकाइची की जीत का जश्न

पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई

चंदौली में मां-बेटी की आत्महत्या स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक

चौकाघाट वाराणसी में अवैध मीट मछली दुकानों पर पुलिस कार्रवाई

वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

वाराणसी शास्त्री घाट पर कांग्रेस की संविधान संवाद रैली का दृश्य

वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार

वाराणसी विकास कार्य भूमिपूजन समारोह में विधायक सौरभ श्रीवास्तव

वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल का बयान

ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं

सारनाथ थाना परिसर में गिरफ्तार अभियुक्त करन विश्वकर्मा और महिला आरोपी

वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार

रूस के बश्कोर्तोस्तान मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकू हमला

रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल

सोनभद्र में बीजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार जिला बदर अपराधी

सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

फतेहपुर किशुनपुर में नाबालिग किशोरी अपहरण मामला

फतेहपुर: किशुनपुर में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामा पर आरोप

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
बलिया पुलिस और अभियोजन विभाग की संयुक्त बैठक
Ballia

बलिया में पुलिस-अभियोजन समन्वय बैठक: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों पर सख्ती

उन्नाव में हेलीपैड निर्माण स्थल की तस्वीर
Uttar Pradesh

उन्नाव में 19 स्थायी हेलीपैड निर्माण की योजना, वीआईपी आवागमन होगा सुगम

अयोध्या के गुप्तारघाट का नया ओपन एयर थिएटर और विकसित घाट
Ayodhya

अयोध्या का गुप्तारघाट: सांस्कृतिक और पर्यटन हब के रूप में नया स्वरूप

गाजियाबाद टीलामोड़ तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या
Uttar Pradesh

गाजियाबाद: ऑनलाइन गेमिंग के कारण तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025 परीक्षा तिथि और विवरण
Uttar Pradesh

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लाखों युवाओं का इंतजार खत्म, जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
  • Sonbhadra
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • उत्तर प्रदेश
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.