वाराणसी के चोलापुर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने के मामले में आठ अभियुक्त गिरफ्तार
अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत थाना चोलापुर पुलिस ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आठ नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 170 126 और 135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मूर्ति खंडित करने की सूचना पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार यह मामला थाना चोलापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 97/2026 से संबंधित है जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दिनांक 06 मार्च 2026 को उदयपुर गांव निवासी अवधेश रतन पुत्र स्वर्गीय बेचन राम ने थाना चोलापुर पहुंचकर सूचना दी थी कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक तनाव फैलाने के उद्देश्य से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
उदयपुर के पास से आठ अभियुक्त गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों को 07 मार्च 2026 को दोपहर करीब 13 बजकर 45 मिनट पर उदयपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रणबीर राजभर पुत्र भैयालाल राजभर निवासी ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर उम्र लगभग 23 वर्ष धरमवीर राजभर पुत्र भैयालाल राजभर निवासी ग्राम उदयपुर उम्र लगभग 18 वर्ष सीपक राजभर पुत्र गोरख राजभर निवासी ग्राम उदयपुर उम्र लगभग 23 वर्ष अमन राजभर पुत्र गोरख राजभर निवासी ग्राम उदयपुर उम्र लगभग 22 वर्ष विशाल राजभर पुत्र मनोज राजभर निवासी ग्राम उदयपुर उम्र लगभग 19 वर्ष किशन राजभर पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम उदयपुर उम्र लगभग 18 वर्ष लाल बहादुर राजभर पुत्र स्वर्गीय सुक्खू राजभर निवासी ग्राम उदयपुर उम्र लगभग 38 वर्ष तथा अजय राजभर पुत्र रामबली राजभर निवासी ग्राम तारापुर थाना चोलापुर उम्र लगभग 22 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस ने किया विधिक चालान
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। धारा 170 126 और 135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और मामले की निगरानी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना चोलापुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह उप निरीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा कांस्टेबल अविनाश शर्मा कांस्टेबल नवजीत सरोज और कांस्टेबल देवी प्रसाद सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
LATEST NEWS