News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
बंगाल में सत्ता परिवर्तन: कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया CM
वाराणसी: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात
वाराणसी: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण पर बड़ी कार्रवाई, 43 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
वृंदावन: भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, हालत नाजुक
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आपका विधायक आपके द्वार अभियान, बिरदोपुर में उमड़ा जनसैलाब
यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी: 12,333 सफल, मई में DV/PST, जून में PET
देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना का वाराणसी से आगाज, घर बैठे करें स्व गणना
मथुरा में 30 लाख डकैती के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
बंगाल में राजनीतिक तूफान: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, BJP ने बताया सुनियोजित साजिश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: चोलापुर सीएचसी में दुष्कर्म के आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन की गिरफ्तारी

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 12/03/2026 19:53
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया
चोलापुर सीएचसी में दुष्कर्म के आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन की गिरफ्तारी
Contents
  • वाराणसी: सीएचसी चोलापुर में छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक्स-रे टेक्नीशियन को दबोचा
  • ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्रवाई
  • एक्स-रे कराने के बहाने की थी छेड़खानी
  • गिरफ्तार आरोपी का विवरण
  • आपराधिक इतिहास
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

वाराणसी: सीएचसी चोलापुर में छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक्स-रे टेक्नीशियन को दबोचा

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना चोलापुर पुलिस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी शत्रुधन मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में एक्स-रे करने के बहाने महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्रवाई

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 0098/2026 से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को 11 मार्च 2026 को शाम करीब 7:10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के परिसर से गिरफ्तार किया गया।

एक्स-रे कराने के बहाने की थी छेड़खानी

पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना चोलापुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में एक्स-रे करने के बहाने एक्स-रे कक्ष में मौजूद व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(e) और 76 की भी बढ़ोत्तरी की गई। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल द्वारा की जा रही है।

More Read

वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के पास घायल पड़े ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव, आसपास रेलवे कर्मचारी और एंबुलेंस।
वाराणसी: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात
वाराणसी: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण पर बड़ी कार्रवाई, 43 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आपका विधायक आपके द्वार अभियान, बिरदोपुर में उमड़ा जनसैलाब

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शत्रुधन मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राम भरोसे मिश्रा निवासी ग्राम दुम्रौना पोस्ट बेल्हीखास थाना कटैया जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर, वाराणसी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 57 वर्ष है।

आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी शत्रुधन मिश्रा के खिलाफ थाना चोलापुर में मुकदमा संख्या 98/2026 धारा 75(2), 76, 351(2) और 64(2)(e) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में महिला उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

More Read

एक व्यक्ति लैपटॉप पर भारत की डिजिटल जनगणना पोर्टल में अपनी जानकारी दर्ज कर रहा है, साथ में मोबाइल और परिवार के सदस्य भी हैं।
देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना का वाराणसी से आगाज, घर बैठे करें स्व गणना
मथुरा में 30 लाख डकैती के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
वाराणसी: रामनगर/बालिका गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
वाराणसी: PMO कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई
Share on WhatsApp
TAGGED:उत्तर प्रदेशएक्स-रे टेक्नीशियनक्राइम न्यूज़चोलापुरदुष्कर्मपुलिस गिरफ्तारीवाराणसी
Previous Article वाराणसी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी वाराणसी: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
Next Article सारनाथ पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी सारनाथ पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया किशोरी सकुशल बरामद
Latest
कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक में अमित शाह और मोहन चरण माझी

बंगाल में सत्ता परिवर्तन: कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया CM

वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेलवे ट्रैक के पास घायल पड़े ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव, आसपास रेलवे कर्मचारी और एंबुलेंस।

वाराणसी: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल

वाराणसी में राजातालाब चौराहे पर 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत चेकिंग करते एसीपी अजय श्रीवास्तव और पुलिस बल

वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात

वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों पर निशान लगाते अधिकारी

वाराणसी: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण पर बड़ी कार्रवाई, 43 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

अस्पताल में इलाज करा रहे घायल भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी की प्रतीकात्मक तस्वीर

वृंदावन: भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, हालत नाजुक

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.