वाराणसी: लहरतारा स्थित हनुमान मंदिर में वार्षिक श्रृंगार समारोह हुआ संपन्न, उमड़ी भक्तों की भीड़

By
Savan Nayak
Savan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
- Savan Nayak
4 Min Read
नई बस्ती लहरतारा वाराणसी के हनुमान मंदिर में वार्षिक श्रृंगार समारोह के दौरान सजे मंदिर का दृश्य

नई बस्ती लहरतारा टेलीफोन कॉलोनी वाराणसी में स्थित हनुमान मंदिर में आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को परंपरागत वार्षिक श्रृंगार का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल पहल शुरू हो गई थी और जय श्रीराम तथा जय हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। आसपास के आस्थानो से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और परिवार व क्षेत्र की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।

लहरतारा स्थित हनुमान मंदिर में वार्षिक श्रृंगार समारोह

इस अवसर पर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार फूलों वस्त्रों और आकर्षक सजावट के साथ किया गया। मंदिर को रंग बिरंगी झालरों और पुष्प मालाओं से सजाया गया था जिससे पूरा परिसर अत्यंत मनोहारी दिखाई दे रहा था। विधिवत पूजा अर्चना के बाद आरती और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल मंजीरे और भक्ति गीतों की धुनों पर मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार दिखाई दिया।

क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई। आयोजन में श्री सोमरू बिंद बेचू बिंद कसरत बिंद अमृत लाल बिंद गणेश सिंह रघुवंशी गोलू गुप्ता राहुल यादव रोशन बिंद नत्थू बिंद बाबू बिंद राजेश बिंद राज साहनी बादल बिंद बादल पाण्डेय पुष्कर श्रीवास्तव ईशान श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही भूतपूर्व प्रधान विजय बहादुर पारस की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।

हनुमान मंदिर का श्रृंगार कई वर्षों से होता या रहा

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हनुमान मंदिर का वार्षिक श्रृंगार कई वर्षों से परंपरा के रूप में मनाया जाता रहा है। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहता बल्कि सामाजिक समरसता का भी माध्यम बनता है। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों युवाओं और बच्चों सभी ने सेवा भाव से व्यवस्थाओं में सहयोग किया। किसी ने जल व्यवस्था संभाली तो किसी ने श्रद्धालुओं की कतार को सुव्यवस्थित रखने में योगदान दिया।

06 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन

आयोजकों ने जानकारी दी कि श्रृंगार कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद दिनांक 06 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि भंडारा सामाजिक समानता और भाईचारे का प्रतीक है जहां सभी लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।

अंत में मंदिर समिति और स्थानीय निवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन वाराणसी की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करता नजर आया।

Savan Nayak
Follow:
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order, public administration, and social issues. With a strong focus on factual accuracy and public interest journalism, he contributes investigative and field-based stories from across Uttar Pradesh.