News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा: आंध्र तट पर 140 किमी/घंटा हवा, 53 ट्रेनें रद्द
महिला पत्रकार को धक्का देने के आरोप पर राहुल गांधी को SC का नोटिस, FIR-मुआवजे की मांग
मऊ: हत्यारोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे का अंतिम संस्कार कर बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र
कराटे रामनगर एकेडमी की शानदार उपलब्धि: मंशा अब्बास को स्वर्ण, SGFI में दो का चयन
रोहनिया में घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर चाकू से वार, ट्रामा सेंटर में चल रहा है उपचार
सुखोई, राफेल और तेजस के शौर्य से गूंजा काशी का आसमान, PM मोदी ने देखा भव्य एयर शो
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर अलविदा

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 08/03/2026 16:29
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में गैस सिलेंडर को माला पहनाते लोग
वाराणसी में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर अलविदा कहा।
Contents
  • वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर कहा अलविदा
  • चूल्हे पर रोटी बनाकर जताया विरोध
  • 2014 के बाद दोगुने हुए सिलेंडर के दाम का आरोप
  • महंगाई पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भी जताया विरोध

वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर कहा अलविदा

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर वाराणसी में विरोध प्रदर्शन तेज होता दिखाई दे रहा है। रविवार को सीर गोवर्धनपुर वार्ड में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को माला पहनाकर उसे अलविदा कहा और यह संदेश देने की कोशिश की कि महंगाई के कारण आम लोगों को फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

चूल्हे पर रोटी बनाकर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चूल्हा जलाकर उस पर रोटी बनाते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने से घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रही है, जिसका सीधा असर आम परिवारों पर पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर अब आम परिवारों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। ऐसे में कई परिवारों को मजबूर होकर पारंपरिक चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।

2014 के बाद दोगुने हुए सिलेंडर के दाम का आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वर्ष 2014 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 410 रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 916 रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह पिछले कुछ वर्षों में सिलेंडर के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं।

लोगों का कहना था कि बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवारों के लिए रसोई चलाना बेहद कठिन हो गया है। गैस सिलेंडर के साथ ही खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे घर का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है।

More Read

वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए
वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग

महंगाई पर सरकार को घेरा

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में बड़े बड़े वादों और बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार जैसे नारों के साथ केंद्र में सरकार बनी थी। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की कमर टूट चुकी है। सरकार को तुरंत ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे आम जनता को राहत मिल सके और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण हो सके।

महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भी जताया विरोध

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने थाली और बर्तन बजाकर तथा पोस्टर और बैनर के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

More Read

एक व्यक्ति चिता पर लेटा हुआ है, पास में बकरे का शव और कुछ लोग खड़े हैं, जो फर्जी अंतिम संस्कार दिखा रहे हैं।
मऊ: हत्यारोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे का अंतिम संस्कार कर बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र
कराटे रामनगर एकेडमी की शानदार उपलब्धि: मंशा अब्बास को स्वर्ण, SGFI में दो का चयन
रोहनिया में घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर चाकू से वार, ट्रामा सेंटर में चल रहा है उपचार
सुखोई, राफेल और तेजस के शौर्य से गूंजा काशी का आसमान, PM मोदी ने देखा भव्य एयर शो

प्रदर्शन में मुख्य रूप से दीपा यादव, कुमकुम, कलावती देवी, वंदना, माधुरी, ऊषा, अंकित सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में जनता का विरोध और तेज होगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:inflation protestVaranasi Newsगैस सिलेंडर दामचूल्हे पर रोटीमहंगाई प्रदर्शनवाराणसीसमाजवादी पार्टी
Previous Article सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा गैस सिलेंडर कबाड़ी को बेचते हुए वाराणसी में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा नेता ने सिलेंडर कबाड़ी को बेचा
Next Article वाराणसी में सीएम योगी की मां पर टिप्पणी के विरोध में मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन सीएम योगी की मां पर टिप्पणी: वाराणसी में मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका, सख्त कार्रवाई की मांग
Latest
वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए

वाराणसी: PMO कार्यालय में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद 'पुल्लूर जी' का चित्र

रामनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बृजमोहन प्रसाद जी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई करते हुए, लोगों की समस्याओं को सुनते हुए।

वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव तपोवन के प्राचीन काली मंदिर में दर्शन करते हुए या स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तपोवन में किया जनसंपर्क, प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग

आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ता चक्रवाती तूफान अर्नब, तेज हवाएं और बारिश

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा: आंध्र तट पर 140 किमी/घंटा हवा, 53 ट्रेनें रद्द

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image