News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी में चोरी का खुलासा: 3 अभियुक्त और 2 बाल अपचारी गिरफ्तार, सामान बरामद
वाराणसी: मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चक्काजाम
नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
वाराणसी में चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार
काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार
रामनगर थाने के औचक निरीक्षण में सत्येंद्र बारी ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए सख्त निर्देश
वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 सुरक्षाकर्मी घायल
सहारनपुर भीषण हादसा: ITBP अधिकारी समेत दो की मौत, 4 घायल
वाराणसी पुलिस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सम्मान, संकल्प और 100 फैंटम बाइक दस्ते की सौगात
रामनगर पीएसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानायक ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को नमन
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: मदरसा में लिफ्ट टूटने से युवक की मौत, दूसरा युवक गंभीर

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 01/04/2026 15:50
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी के मदरसा परिसर में लिफ्ट हादसे के बाद मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
वाराणसी के मदरसा में लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हुआ।
Contents
  • वाराणसी: मदरसा में लिफ्ट टूटने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
  • लिफ्ट टूटने से हुआ हादसा
  • इलाज के दौरान आसिफ आदिल की मौत
  • गोल्डन आवर में मिला इलाज
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
  • स्थानीय लोगों में शोक की लहर

वाराणसी: मदरसा में लिफ्ट टूटने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

विवेक तिवारी की रिपोर्ट : वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेबड़ी तालाब स्थित मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। चार मंजिला इमारत में लगी लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 22 वर्षीय आसिफ आदिल की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

लिफ्ट टूटने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मदरसे के कम्युनिटी हाल में किसी पारिवारिक रिश्ते को लेकर लोग एकत्रित हुए थे। इसी दौरान मदनपुरा निवासी आसिफ आदिल (22) और हसनैन रजा (20) लिफ्ट के जरिए नीचे आ रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट का वायर टूट गया और वह तेजी से नीचे गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रेवड़ी तालाब पुलिस चौकी को सूचना दी गई, जिसके बाद चौकी प्रभारी शिवम श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बाहर निकालकर बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा।

इलाज के दौरान आसिफ आदिल की मौत

बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आसिफ आदिल की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वहीं हसनैन रजा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

More Read

वाराणसी पुलिस चोरी के आरोपितों को चोरी के सामान के साथ पेश करते हुए।
वाराणसी में चोरी का खुलासा: 3 अभियुक्त और 2 बाल अपचारी गिरफ्तार, सामान बरामद
वाराणसी: मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चक्काजाम
नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
वाराणसी में चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

गोल्डन आवर में मिला इलाज

एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घायलों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका। उन्होंने कहा कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

भेलूपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और लिफ्ट की तकनीकी स्थिति की भी जांच कराई जा रही है।

स्थानीय लोगों में शोक की लहर

इस घटना के बाद मदरसे और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। यह हादसा एक बार फिर भवनों में सुरक्षा मानकों और उपकरणों के नियमित रखरखाव की आवश्यकता को उजागर करता है।

More Read

रामनगर के मां मनसा देवी मंदिर में भव्य वार्षिक श्रृंगार के लिए सजी हुई देवी मनसा की प्रतिमा।
काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार
रामनगर थाने के औचक निरीक्षण में सत्येंद्र बारी ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए सख्त निर्देश
वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 सुरक्षाकर्मी घायल
वाराणसी पुलिस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सम्मान, संकल्प और 100 फैंटम बाइक दस्ते की सौगात

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लिफ्ट का वायर किन कारणों से टूटा और इसमें कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।

Share on WhatsApp
TAGGED:बीएचयू ट्रॉमा सेंटरभेलूपुर पुलिसमदरसा हादसालिफ्ट हादसावाराणसी
Previous Article मेरठ के स्पा सेंटर पर पुलिस छापेमारी और जांच का दृश्य मेरठ: स्पा सेंटर पर छापे में देह व्यापार का खुलासा, होटल नेटवर्क पर फिर उठे सवाल
Next Article मेरठ के गंगा एन्क्लेव में हादसे के बाद गिरी हुई दीवार और मौके पर जुटे लोग मेरठ: गंगा एन्क्लेव में दीवार गिरने से 17 वर्षीय तनुष की मौत, इलाके में मचा कोहराम
Latest
वाराणसी पुलिस चोरी के आरोपितों को चोरी के सामान के साथ पेश करते हुए।

वाराणसी में चोरी का खुलासा: 3 अभियुक्त और 2 बाल अपचारी गिरफ्तार, सामान बरामद

वाराणसी में चक्काजाम कर प्रदर्शन करते मृत बच्ची के परिजन और पुलिस अधिकारी

वाराणसी: मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चक्काजाम

विधायक सौरभ श्रीवास्तव नाग पंचमी कुश्ती दंगल का शुभारंभ करते हुए, साथ में पहलवान और दर्शक

नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचर और उसके साथी को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी

वाराणसी में चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

रामनगर के मां मनसा देवी मंदिर में भव्य वार्षिक श्रृंगार के लिए सजी हुई देवी मनसा की प्रतिमा।

काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image