वाराणसी शिवपुर में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी और चार बाल अपचारी गिरफ्तार

By
Savan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
3 Min Read
शिवपुर पुलिस टीम ने वाराणसी में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी और चार बाल अपचारी गिरफ्तार किए

वाराणसी शिवपुर में हत्या के प्रयास का मामला, 2 वांछित आरोपी और 4 बाल अपचारी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना शिवपुर पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों तथा चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी 11 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2.25 बजे ग्राम ऐढ़े थाना शिवपुर क्षेत्र से की गई।

मुकदमा संख्या 0052/2026 में दर्ज है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 को वादी डा0 श्रेय आदित्य सक्सेना पुत्र आदित्य प्रकाश निवासी अंकित बिहार मुजफ्फरनगर ने थाना शिवपुर में तहरीर दी थी। आरोप है कि स्थानांतरण की बात को लेकर प्रतिवादियों ने एक राय होकर गाली गलौज की और जान से मारने की नीयत से फायर किया। शिकायत के आधार पर थाना शिवपुर में मु0अ0सं0 0052/2026 धारा 191(2), 352, 351(3), 324(4), 109(1), 3(5) बीएनएस तथा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पता

1. मो0 अली उर्फ राजा शेख पुत्र अमजद अली निवासी मोहल्ला पड़ाव थाना नवाबगंज जिला गोडा उम्र करीब 21 वर्ष।
2. आदित्य प्रताप सिंह पुत्र रंजय सिंह निवासी ग्राम अदमापुर तरबगंज थाना उमरी जनपद गोडा उम्र करीब 20 वर्ष।
3. 04 नफर बाल अपचारी।

गिरफ्तारी का स्थान और समय

गिरफ्तारी ग्राम ऐढ़े थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से दिनांक 11 फरवरी 2026 को समय 02.25 बजे की गई। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 052/2026 धारा 191(2), 352, 351(3), 324(4), 109(1), 3(5) बीएनएस तथा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी में पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उप निरीक्षक शर्मा लाल थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हेड कांस्टेबल अवधविहारी थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हेड कांस्टेबल इन्द्रप्रकाश तिवारी थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
7. कांस्टेबल यशवन्त यादव थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।