News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
काशी को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली: RMU तकनीक से मजबूत होगा विद्युत नेटवर्क
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 20/03/2026 17:54
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
बारिश के बाद खेत में गिरी गेहूं की फसल
वाराणसी के खेतों में बारिश के बाद जमीन पर लेटी गेहूं की फसल
Contents
  • वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
  • तेज हवाओं के साथ बारिश से खेतों में बिछी फसल
  • फसल सड़ने और भूसा खराब होने का खतरा
  • कटाई की तैयारी पर लगा ब्रेक
  • बेमौसम बारिश से बढ़ी मुश्किलें

वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में रात से हो रही बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के कारण लेट गई है, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

तेज हवाओं के साथ बारिश से खेतों में बिछी फसल

शुक्रवार सुबह आराज़ी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजातालाब, कचनार, बीरभानपुर, टोडरपुर, कनेरी, मोहनसराय, मिल्कीचक, टड़िया, भीमचंडी, बंगालीपुर, महगांव, जयापुर, मरुई, जख्खिनी, शाहंशाहपुर, भवानीपुर, जगरदेवपुर और काशीपुर सहित कई गांवों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।

इस दौरान चली तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

फसल सड़ने और भूसा खराब होने का खतरा

टड़िया गांव के प्रगतिशील किसान श्रीप्रकाश रघुवंशी ने बताया कि जब गेहूं की फसल खेत में लेट जाती है तो उसमें नमी बढ़ने से दाने सड़ने लगते हैं और भूसा काला पड़ने का खतरा रहता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कटाई की तैयारी पर लगा ब्रेक

मोहनसराय के किसान मुन्ना लाल यादव और शिवराज तिवारी ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और किसान नवरात्र के दौरान कटाई की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अचानक मौसम बदलने से खेती का सारा काम ठप पड़ गया है।

More Read

वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम का रुख इसी तरह बना रहा, तो नुकसान और बढ़ सकता है।

बेमौसम बारिश से बढ़ी मुश्किलें

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार होती है। ऐसे में बारिश और तेज हवाएं फसल के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होती हैं। इससे उत्पादन पर असर पड़ने के साथ-साथ गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

फिलहाल किसान मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द फसल की कटाई कर नुकसान को कम किया जा सके।

More Read

चंदौली में घरेलू विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खाने वाले पति-पत्नी की तस्वीर
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Share on WhatsApp
TAGGED:किसानगेहूं की फसलपूर्वांचलफसल नुकसानबेमौसम बारिशमौसम समाचारवाराणसी
Previous Article यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट यूपी में मौसम अलर्ट: आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, कई जिले प्रभावित
Next Article प्रयागराज में वज्रपात से जनहानि और मवेशियों की मौत प्रयागराज में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, कई मवेशी भी मरे, गांवों में दहशत
Latest
वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।

वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस

वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कपिल और बरामद नाबालिग किशोरी

वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

चंदौली में घरेलू विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खाने वाले पति-पत्नी की तस्वीर

चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image