News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
काशी को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली: RMU तकनीक से मजबूत होगा विद्युत नेटवर्क
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: गंगा में डूबे 21 वर्षीय विशाल का शव 4 घंटे बाद मिला, परिजनों में कोहराम

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 02/07/2026 21:28
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
गंगा नदी के किनारे पुलिस और NDRF कर्मी, पास में भीड़ और एक स्ट्रेचर।
वाराणसी के चौबेपुर में गंगा से 21 वर्षीय विशाल का शव बरामद करते NDRF और पुलिसकर्मी।
Contents
  • गंगा में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, चार घंटे बाद एनडीआरएफ ने बरामद किया शव
  • चौबेपुर के चांदपुर गांव का रहने वाला था 21 वर्षीय विशाल, परिजनों में मचा कोहराम

गंगा में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, चार घंटे बाद एनडीआरएफ ने बरामद किया शव

चौबेपुर के चांदपुर गांव का रहने वाला था 21 वर्षीय विशाल, परिजनों में मचा कोहराम

वाराणसी:चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 21 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गंगा से बरामद कर लिया। इसके बाद चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर निवासी 21 वर्षीय विशाल पुत्र बंशु गुरुवार सुबह करीब आठ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ बभनपुरा स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान चारों दोस्त आपस में हंसी-मजाक करते हुए धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ गए। इसी दौरान विशाल का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव व गहराई में समा गया। उसके तीनों साथी किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विशाल पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद चांदपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर ने भी पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराने में सहयोग किया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। बाद में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकाला।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के लगभग चार घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिससे बचाव अभियान में देरी हुई। लोगों का कहना है कि यदि राहत दल समय पर पहुंचता तो स्थिति अलग हो सकती थी। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे चांदपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

More Read

वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
Share on WhatsApp
TAGGED:NDRFउत्तर प्रदेशगंगा में डूबनाचौबेपुरदर्दनाक हादसावाराणसीविशाल की मौत
Previous Article पुलिस द्वारा जब्त की गई स्टंट में इस्तेमाल की गई चार पहिया वाहन और गिरफ्तार किए गए युवक चन्दौली: स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 5 युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर कार्रवाई
Next Article अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण करते कार्यकर्ता और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री बांटते हुए अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण, बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
Latest
वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।

वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस

वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कपिल और बरामद नाबालिग किशोरी

वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

चंदौली में घरेलू विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खाने वाले पति-पत्नी की तस्वीर

चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image