News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: पुलिस ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
ट्रेनों में गुटखा, सिगरेट, शराब की अवैध बिक्री पर रेलवे सख्त: होगी कड़ी कार्रवाई, दर्ज होंगे मुकदमे
गाजीपुर में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियां सिर्फ बुकिंग ले रही हैं
वाराणसी में दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जेल में
मध्य प्रदेश में फर्जी सिमकार्ड रैकेट का भंडाफोड़, 33 जिलों में 36,668 सिम सक्रिय
जौनपुर: विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर 2.16 करोड़ से वार्ड विकास कार्य स्वीकृत
वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई: थाईलैंड से आए 3 यात्रियों से 25 किलो गांजा बरामद
वाराणसी: राजातालाब में हजारों महिलाओं का शराबबंदी और सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन
वाराणसी: बड़ागांव में नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने आरोपी वारिश हाशमी को दबोचा, किशोरी बरामद
वाराणसी: परिषदीय स्कूलों के 22 मेधावी छात्र-छात्राएं हवाई यात्रा से जाएंगे इसरो बंगलुरू
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई: थाईलैंड से आए 3 यात्रियों से 25 किलो गांजा बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 10/03/2026 16:20
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
5 Min Read
वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग द्वारा जब्त 25 किलो गांजा और गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने थाईलैंड से आए यात्रियों से 25 किलो गांजा बरामद किया।
Contents
  • वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, थाईलैंड से आए तीन यात्रियों के पास से 25 किलो गांजा बरामद
  • बैग की जांच में मिले गांजे के पैकेट
  • गुजरात के रहने वाले हैं आरोपी
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
  • तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, थाईलैंड से आए तीन यात्रियों के पास से 25 किलो गांजा बरामद

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आए तीन यात्रियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों के बैग से करीब 25 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आईएक्स 216 रविवार देर रात बैंकाक से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। विमान के उतरने के बाद कस्टम विभाग के अधिकारियों ने नियमित प्रक्रिया के तहत यात्रियों की जांच शुरू की। इसी दौरान अधिकारियों को तीन यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उनकी विस्तृत तलाशी ली गई।

बैग की जांच में मिले गांजे के पैकेट

कस्टम अधिकारियों द्वारा जब संदिग्ध यात्रियों के बैग की जांच की गई तो उसमें सील बंद पारदर्शी कार्टून में कई पैकेट मिले। अधिकारियों ने बताया कि कुल 12 पैकेट बरामद हुए, जिनमें लगभग 25 किलो 200 ग्राम गांजा रखा हुआ था। बरामद सामग्री को तत्काल जब्त कर लिया गया और यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह विशेष किस्म का गांजा है, जो आमतौर पर जलयुक्त क्षेत्रों में उगाया जाता है और इसकी मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी अधिक होती है। अधिकारियों के अनुसार बड़े महानगरों में इसकी तस्करी की जाती है, जहां इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है।

गुजरात के रहने वाले हैं आरोपी

कस्टम विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान हिमराज रामसिंग सुंदर निवासी जुनागढ़ जिला गुजरात, राज कांतिलाल चौहान निवासी केशोद जिला जुनागढ़ गुजरात और हीनाबेन भारदा निवासी वडोदरा गुजरात के रूप में हुई है। तीनों यात्री बैंकाक से वाराणसी पहुंचे थे और अपने साथ अलग अलग पैकेटों में मादक पदार्थ छिपाकर लाए थे।

More Read

वाराणसी में चाकू से हमले के आरोपी की गिरफ्तारी
वाराणसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: पुलिस ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
वाराणसी में दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जेल में
वाराणसी: राजातालाब में हजारों महिलाओं का शराबबंदी और सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन
वाराणसी: बड़ागांव में नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने आरोपी वारिश हाशमी को दबोचा, किशोरी बरामद

अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में यह आशंका जताई जा रही है कि गांजे की यह खेप देश के बड़े शहरों में सप्लाई करने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। कस्टम विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

कस्टम विभाग ने तीनों आरोपितों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट यानी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद गांजे को विधिक प्रक्रिया के तहत सीज कर लिया गया है और आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत कर चालान की कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लगातार जांच और तलाशी अभियान चलाया जाता है, ताकि किसी भी तरह की अवैध तस्करी को रोका जा सके।

More Read

परिषदीय स्कूल के छात्र इसरो भ्रमण पर
वाराणसी: परिषदीय स्कूलों के 22 मेधावी छात्र-छात्राएं हवाई यात्रा से जाएंगे इसरो बंगलुरू
वाराणसी: सीढ़ियों से खींचकर हार्ट पेशेंट को बेरहमी से पीटा, 6 मिनट का CCTV फुटेज सामने
वाराणसी: सारनाथ में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती बनी मुसीबत, शादी का झांसा देकर संबंध का आरोप

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां

कस्टम विभाग अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद गांजे की खेप काफी बड़ी है और इससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों को यह खेप किसने दी और इसे देश के किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाती। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:NDPS एक्टVaranasi Airportकस्टम विभागगांजा बरामदगीड्रग तस्करीथाईलैंडवाराणसी एयरपोर्ट
Previous Article वाराणसी राजातालाब में महिलाओं का शराबबंदी के लिए प्रदर्शन करते हुए दृश्य वाराणसी: राजातालाब में हजारों महिलाओं का शराबबंदी और सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन
Next Article जौनपुर में स्वीकृत विकास कार्यों की तस्वीर, जिसमें सड़कों का निर्माण दिखाया गया है। जौनपुर: विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर 2.16 करोड़ से वार्ड विकास कार्य स्वीकृत
Latest
वाराणसी में चाकू से हमले के आरोपी की गिरफ्तारी

वाराणसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: पुलिस ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

ट्रेन में रेलवे अधिकारी गुटखा, सिगरेट, शराब की अवैध बिक्री की जांच करते हुए

ट्रेनों में गुटखा, सिगरेट, शराब की अवैध बिक्री पर रेलवे सख्त: होगी कड़ी कार्रवाई, दर्ज होंगे मुकदमे

गाजीपुर में एलपीजी सिलेंडर की कमी से परेशान उपभोक्ता

गाजीपुर में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियां सिर्फ बुकिंग ले रही हैं

वाराणसी दहेज हत्या मामले में गिरफ्तार ससुर लल्ली यादव

वाराणसी में दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जेल में

मध्य प्रदेश में पुलिस ने फर्जी सिमकार्ड रैकेट का खुलासा किया

मध्य प्रदेश में फर्जी सिमकार्ड रैकेट का भंडाफोड़, 33 जिलों में 36,668 सिम सक्रिय

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.