News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार
वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन
वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती
आप में सियासी भूचाल: 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, राघव चड्ढा समेत कई भाजपा में शामिल
चंदौली: साहूपुरी में 20 दिनों से जल संकट, 50 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज
वाराणसी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
कोलकाता: पीएम मोदी का हुगली में आध्यात्मिक नौका विहार, सांस्कृतिक गौरव और राजनीतिक संदेश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला: पुलिस ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 10/03/2026 18:34
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी में चाकू से हमले के आरोपी की गिरफ्तारी
वाराणसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया।
Contents
  • वाराणसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी और एक बाल अपचारी गिरफ्तार
  • हरहुआ चौराहे से हुई गिरफ्तारी
  • युवक पर चाकू से किया गया था हमला
  • पुराने विवाद को लेकर हुई घटना
  • गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
  • आपराधिक इतिहास
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

वाराणसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी और एक बाल अपचारी गिरफ्तार

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हमले में घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

कार्यालय पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन से जारी प्रेस नोट के अनुसार पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

हरहुआ चौराहे से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 0118/2026 धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद उमर पुत्र गयाशुद्दीन अहमद निवासी ग्राम सादियाबाद थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर हाल पता बाबतपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को दिनांक 10 मार्च 2026 को लगभग 13.55 बजे हरहुआ चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी उम्र लगभग 17 वर्ष को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

युवक पर चाकू से किया गया था हमला

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दिनांक 9 मार्च 2026 को वादी ने थाना शिवपुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लड़कों ने उसके 19 वर्षीय बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक के पेट में गंभीर चोट आई और चाकू पेट में फंस गया था।

More Read

वाराणसी में महिला आरक्षण के समर्थन में स्कूटी पर सवार महिलाएं
वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन
वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती

घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना शिवपुर में मुकदमा अपराध संख्या 0118/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक मंदीप कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही है।

पुराने विवाद को लेकर हुई घटना

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद उमर ने पूछताछ में बताया कि उनका एक मित्र राजरत्न विश्वास से पुराने विवाद के कारण नाराज था। उसने अपने साथियों को बताया था कि परीक्षा के बाद राजरत्न को सबक सिखाना है और इसी योजना के तहत उन्हें स्कूल के पास बुलाया गया था।

अभियुक्त के अनुसार जब राजरत्न विश्वास वहां पहुंचा तो सभी लोग उसके पास गए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनके एक मित्र ने अपने पास रखा चाकू निकालकर युवक के पेट में वार कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

More Read

पुलिस द्वारा बरामद गांजे के ढेर और गिरफ्तार किए गए तस्करों की तस्वीर
वाराणसी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी: शहर में महिला शक्ति का शंखनाद, लेडी अफसरों की हाथों में कमान
वाराणसी: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों से बढ़ी मुश्किलें
वाराणसी: यूपी बोर्ड रिजल्ट में सूर्यदीप प्रजापति बने जिला टॉपर, प्रिंसिपल के छलके खुशी के आंसू

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उमर पुत्र गयाशुद्दीन अहमद निवासी ग्राम सादियाबाद थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर हाल पता बाबतपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है। इसके अलावा एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के खिलाफ थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी में मुकदमा अपराध संख्या 0118/2026 धारा 109(1) बीएनएस दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मंदीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, कांस्टेबल आलोक शर्मा और कांस्टेबल रत्नेश राय थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रही।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराधगिरफ्तारचाकू हमलाजानलेवा हमलापुलिस कार्रवाईवाराणसीशिवपुर
Previous Article ट्रेन में रेलवे अधिकारी गुटखा, सिगरेट, शराब की अवैध बिक्री की जांच करते हुए ट्रेनों में गुटखा, सिगरेट, शराब की अवैध बिक्री पर रेलवे सख्त: होगी कड़ी कार्रवाई, दर्ज होंगे मुकदमे
Next Article वाराणसी साइबर पुलिस ने ठगी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार किए वाराणसी में 8.38 लाख की साइबर ठगी मामले मे गैंग का सरगना समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Latest
एंटी करप्शन टीम द्वारा दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करने का दृश्य

मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार

वाराणसी में महिला आरक्षण के समर्थन में स्कूटी पर सवार महिलाएं

वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन

वाराणसी में बिजली सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाते ऊर्जा मंत्री

वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रामनगर में प्रधानमंत्री दौरे की तैयारी में जनसंपर्क अभियान की तस्वीर

वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज

उत्तर प्रदेश पंचायत भवन के सामने बैठे ग्राम प्रधान और ग्रामीण, आगामी चुनाव पर चर्चा करते हुए।

यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.