News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामनगर वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय, दिया सम्मान का संदेश
वाराणसी: अवैध जुआ मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी प्रभारी भी शामिल
वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने 285 किलो बिजली तार चोरी गिरोह पकड़ा, पांच अरेस्ट
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड: तत्कालीन कोतवाल व हल्का प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो से साइबर ठगी का खुलासा, 10 महिलाएं गिरफ्तार
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की जनसुनवाई, 50 से अधिक समस्याओं का लिया संज्ञान
वाराणसी: बड़ी गैबी में दोस्त ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
69000 शिक्षक भर्ती: SC में UP सरकार का नया शपथपत्र, मौजूदा नियुक्तियां अप्रभावित रहेंगी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

मकेर के खलपुरा गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच तेज

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 29/04/2026 17:06
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ, पुलिस और ग्रामीण आसपास खड़े हैं
खलपुरा गाछी में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है।
Contents
  • खलपुरा गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका में जांच तेज
  • घर का इकलौता बेटा, परिवार में मातम
  • शाम को घर से निकला, रात में पेड़ से लटका मिला शव
  • हत्या की आशंका, परिजन जता रहे शक
  • फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच
  • हर पहलू पर जांच, जल्द खुलासे का दावा

खलपुरा गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका में जांच तेज

मकेर थाना क्षेत्र के खलपुरा गाछी में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय ब्रव कुमार केसरी के रूप में हुई है, जो बाघाकोल पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी शिव कुमार राम के पुत्र थे।

घर का इकलौता बेटा, परिवार में मातम

ब्रव कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और अविवाहित था। उसकी एक बहन सरिता की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव देखते ही मां देवंती देवी बेहोश हो गईं, जबकि पिता बाहर प्रदेश में मजदूरी करते हैं।

शाम को घर से निकला, रात में पेड़ से लटका मिला शव

परिजनों के अनुसार, ब्रव कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह घर लौटा और मां से शौच जाने की बात कहकर डिब्बा लेकर निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।

रात करीब 10 बजे खलपुरा गांव के एक बागीचे में लीची के पेड़ से उसका शव लटका मिला। यह दृश्य देखते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। शव को नीचे उतारकर घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

हत्या की आशंका, परिजन जता रहे शक

परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। मृतक के चाचा भूषण कुमार केसरी ने बताया कि परिवार का अपने पट्टीदारों से भूमि विवाद चल रहा था, जिसे लेकर अक्सर झगड़े और मारपीट होती रहती थी।

More Read

मेरठ में गोलीबारी स्थल पर पुलिस जांच करती हुई
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर
कुशीनगर: छात्रा ने शिक्षक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी: रामनगर में टोटो चालक से मारपीट कर टोटो ले गए बदमाश, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
पटना हिंसा: पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें, पहचान बताने की अपील, कई गिरफ्तार

वहीं, स्थानीय स्तर पर इस घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है और स्वान दस्ता (डॉग स्क्वॉड) की भी मदद ली जा रही है।

More Read

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

हर पहलू पर जांच, जल्द खुलासे का दावा

थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। भूमि विवाद और प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:खलपुरा गाछीपुलिस जांचबिहारब्रव कुमारमकेरशवहत्या
Previous Article आजमगढ़ के मेहनगर में आंधी के बाद बूंदाबांदी से राहत महसूस करते लोग और खेतों में किसान आजमगढ़: मेहनगर में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले, आम को नुकसान
Next Article वाराणसी में आंधी-बारिश से गिरे पेड़ और अस्त-व्यस्त जनजीवन वाराणसी और पूर्वांचल में आंधी-बारिश का कहर, लहुराबीर में संकेतक गिरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Latest
वाराणसी में गिरफ्तार साइबर ठग और पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, नकदी व वाहन।

वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

मेरठ में गोलीबारी स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रामनगर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से बातचीत करते हुए

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामनगर वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय, दिया सम्मान का संदेश

वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा निलंबित किए गए पुलिसकर्मी

वाराणसी: अवैध जुआ मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी प्रभारी भी शामिल

रोहनिया पुलिस द्वारा चोरी के बिजली के तार और गिरफ्तार आरोपियों के साथ

वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने 285 किलो बिजली तार चोरी गिरोह पकड़ा, पांच अरेस्ट

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image