News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से लदा लावारिस ट्रक बरामद, ₹90 हजार की शराब जब्त
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध; सुरक्षा कड़ी
वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामनगर वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय, दिया सम्मान का संदेश
वाराणसी: अवैध जुआ मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी प्रभारी भी शामिल
वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने 285 किलो बिजली तार चोरी गिरोह पकड़ा, पांच अरेस्ट
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड: तत्कालीन कोतवाल व हल्का प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो से साइबर ठगी का खुलासा, 10 महिलाएं गिरफ्तार
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की जनसुनवाई, 50 से अधिक समस्याओं का लिया संज्ञान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

कानपुर: बंद डिग्री कॉलेज में 9 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला, नानी लापता

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 21/01/2026 15:39
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
कानपुर पतारा में बंद डिग्री कॉलेज के कमरे से 9 साल की बच्ची का शव मिलने की जांच करती पुलिस
पतारा स्थित बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज में 9 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस।

कानपुर के पतारा क्षेत्र में एक बंद पड़े डिग्री कॉलेज के कमरे से नौ साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह कॉलेज उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बच्ची का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

घटना पतारा स्थित बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज की है, जो इस समय बंद चल रहा है। कॉलेज परिसर के एक कमरे में गुजैनी निवासी ममता अपनी नौ वर्षीय नातिन वैष्णवी उर्फ रानी के साथ रह रही थी। वैष्णवी, ममता की बेटी लक्ष्मी की पहली शादी की संतान थी। लक्ष्मी की दूसरी शादी बाबूपुरवा निवासी मंजीत से हुई है।

सोमवार देर शाम कॉलेज के चौकीदार कामता जब परिसर में पहुंचे तो उन्हें ममता के कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर झांककर देखने पर वैष्णवी का शव पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। कमरे में नीचे लकड़ी का तख्त रखा था और पास में एक कुर्सी गिरी हुई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तख्त पर कुर्सी रखकर बच्ची ने फंदा लगाया होगा। हैरानी की बात यह रही कि कमरे में टीवी उस समय भी चल रही थी।

घटना के वक्त बच्ची की नानी ममता मौके पर मौजूद नहीं थी और उसके बाद से वह लापता है। पुलिस के अनुसार ममता का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को कांशीराम अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें मौत का कारण फांसी बताया गया। साथ ही आगे की जांच के लिए स्लाइड तैयार कराई गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार शाम ममता ने अपनी बेटी लक्ष्मी से फोन पर बात की थी और देर रात तक घर लौटने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। कृष्णकांत यादव ने बताया कि ममता की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस का मानना है कि उसी से घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है।

More Read

कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौत, 9 घायल
रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। बच्ची की मौत से परिजन सदमे में हैं और पूरे इलाके में

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsDegree CollegeKanpur PoliceMissing PersonUttar Pradesh Newsकानपुरपोस्टमार्टम
Previous Article Border 2 को CBFC से UA 13+ सर्टिफिकेट, जीरो कट पास Border 2 को CBFC से UA 13+ सर्टिफिकेट, जीरो कट पास; रनटाइम 3 घंटे 16 मिनट
Next Article हापुड़ में मोनाड यूनिवर्सिटी परिसर में STF की छापेमारी, फर्जी डिग्री-मार्कशीट मामले की जांच हापुड़: मोनाड यूनिवर्सिटी पर STF का फिर छापा, 2015-2021 की 1000+ संदिग्ध डिग्री-मार्कशीट का रिकॉर्ड जब्त
Latest
पुलिस अधिकारी अवैध शराब की पेटियों और पाउच से भरे ट्रक की जांच करते हुए

वाराणसी: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से लदा लावारिस ट्रक बरामद, ₹90 हजार की शराब जब्त

वाराणसी में गंगा नदी के घाट पर सुरक्षाकर्मी, जहां नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध; सुरक्षा कड़ी

वाराणसी में गिरफ्तार साइबर ठग और पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, नकदी व वाहन।

वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

मेरठ में गोलीबारी स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रामनगर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से बातचीत करते हुए

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामनगर वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय, दिया सम्मान का संदेश

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image