News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: बेटे के मांगलिक कार्यक्रम से पहले पिता की गोली मारकर हत्या, सनसनी
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

काशी में प्रवीण तोगड़िया का संदेश, एकता और चेतना पर जोर

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 22/01/2026 09:43
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी में प्रवीण भाई तोगड़िया पत्रकारों से बातचीत करते हुए
वाराणसी में काशी प्रवास के दौरान प्रवीण भाई तोगड़िया ने मणिकर्णिका विवाद, संत समाज की एकता और हनुमान चालीसा अभियान पर बात की।

वाराणसी: काशी दौरे पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने मणिकर्णिका घाट पर अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इस घटना को सनातन आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर आघात बताते हुए कहा कि काशी केवल एक नगर नहीं, बल्कि हिंदू चेतना का केंद्र है। यहां के कोतवाल स्वयं काल भैरव हैं, जो सत्य और असत्य के आधार पर अधर्म करने वालों को दंड अवश्य देंगे।

बुधवार को सिद्ध-गिरी बाग स्थित ध्रुव सोनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण भाई तोगड़िया ने प्रयागराज में संतों से जुड़े हालिया विवाद पर भी प्रशासन की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने कहा कि संतों का सम्मानपूर्वक स्नान और उनकी गरिमा की रक्षा करना प्रशासन का कर्तव्य है। इस तरह के विवादों से देश का हिंदू समाज आहत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हिंदू बंटेगा तो कटेगा”, लेकिन यहां स्थिति यह है कि संत समाज ही विभाजित दिखाई दे रहा है, जो चिंता का विषय है।

उन्होंने शंकराचार्य और गोरक्षपीठ के संतों से अपील करते हुए कहा कि दोनों पक्ष आपसी संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान करें और विवाद को शांत करें, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। तोगड़िया ने कहा कि संत समाज की एकता ही हिंदू समाज की सबसे बड़ी ताकत है और इसके बिना किसी भी चुनौती का सामना करना कठिन होगा।

राजनीतिक विषयों पर बोलते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने महाराष्ट्र और बिहार के चुनावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में मुस्लिम मतदाताओं द्वारा ओवैसी की पार्टी को समर्थन मिला है, जिससे यह संकेत मिलता है कि देश में मुस्लिम राजनीति अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी जाति विशेष की नहीं, बल्कि समूचे हिंदू समाज की बात करते हैं। “मैं ब्राह्मण या ठाकुर की नहीं, हिंदू की बात करता हूं,” कहते हुए उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर दिया।

प्रवीण भाई तोगड़िया ने बताया कि देशभर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोग सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। युवाओं को विशेष रूप से इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनमें धर्म, संस्कार और राष्ट्र काशी में प्रवीण तोगड़िया का संदेश: एकता और चेतना पर जोरभाव का संचार हो सके।

More Read

वाराणसी में हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करती हुई
वाराणसी: बेटे के मांगलिक कार्यक्रम से पहले पिता की गोली मारकर हत्या, सनसनी
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पास स्थित देव दर्शन गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सम्मेलन भी किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन की भावी रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और सक्रिय बनाना ही परिषद का मुख्य उद्देश्य है।

काशी प्रवास के दौरान प्रवीण भाई तोगड़िया के बयानों और कार्यक्रमों से यह स्पष्ट संकेत मिला कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद आने वाले समय में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने जा रही है। काशी की धरती से दिया गया उनका संदेश न केवल कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाला रहा, बल्कि हिंदू समाज की एकता और चेतना को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Hanuman ChalisaInternational Hindu ParishadManikarnika GhatPravin Togadiaकाशीवाराणसीसंत समाज
Previous Article लखनऊ में उत्तर प्रदेश राजभवन का नाम बदलकर जन भवन किया गया उत्तर प्रदेश में राजभवन का नाम बदला, अब ‘जन भवन’ बनेगा लोकतंत्र का प्रतीक
Next Article वाराणसी चिरईगांव में चौकी प्रभारी को धमकी मामले में पुलिस कार्रवाई वाराणसी: चिरईगांव चौकी प्रभारी को जान से मारने की धमकी, कानून को खुली चुनौती
Latest
वाराणसी में हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करती हुई

वाराणसी: बेटे के मांगलिक कार्यक्रम से पहले पिता की गोली मारकर हत्या, सनसनी

वाराणसी में परिषदीय विद्यालय में तिलक और आरती से बच्चों का स्वागत करते शिक्षक

गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

⏳ Preparing image…

Newspaper image preview
⬇ Download Image