News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

जम्मू हादसे में शहीद जवान रिंखिल बालियान को नम आंखों से अंतिम विदाई, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा गांव भटैल

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 24/01/2026 21:27
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
हापुड़ के गांव भटैल में शहीद जवान रिंखिल बालियान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सड़क हादसे में शहीद हुए जवान रिंखिल बालियान का गांव भटैल में अंतिम संस्कार।

हापुड़ (उत्तर प्रदेश): जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा में सड़क हादसे में बलिदान हुए हापुड़ के गांव भटैल निवासी जवान रिंखिल बालियान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दो दिनों से जिस बेटे के लौटने की प्रतीक्षा में परिजनों की आंखें पथरा गई थीं, उसे तिरंगे में लिपटा देख गांव का हर कोना गम में डूब गया। परिजनों की चीख-पुकार और विलाप के बीच जब शहीद के अंतिम दर्शन हुए, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

खराब मौसम के कारण शुक्रवार को पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंच सका था, जिससे परिवार का इंतजार और पीड़ा दोनों बढ़ती चली गईं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे सेना के ट्रक से जैसे ही रिंखिल बालियान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पत्नी रिंकी और मां मंजू शव को देखते ही बेसुध होकर गिर पड़ीं, जबकि भाई ऋषभ गहरे सदमे में निढाल नजर आए। घर में मचा करुण क्रंदन और शोकाकुल माहौल देखकर हर आंख भर आई।

अंतिम दर्शन के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर गांव के श्मशान घाट ले जाया गया। रास्ते भर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिन गलियों से उनकी अंतिम यात्रा गुजरी, वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। घरों की छतों से महिलाएं हाथ जोड़कर उस वीर सपूत को अंतिम विदाई दे रही थीं, जिसने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। “जब तक सूरज चांद रहेगा, रिंखिल तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

श्मशान घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना की सलामी के बीच माहौल और भी भावुक हो उठा। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पूर्व सैनिकों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह और पूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर वीर जवान को नमन किया।

सबसे हृदयविदारक दृश्य उस समय सामने आया, जब शहीद का छोटा भाई ऋषभ अपने बड़े भाई की चिता को मुखाग्नि देने के लिए आगे बढ़ा। गोद में मात्र एक वर्ष के मासूम पुत्र राघव को लेकर उसने कांपते हाथों से अपने वीर भाई को अंतिम विदाई दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा। यहां तक कि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय भी अपने आंसुओं को रोक नहीं सके।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर: स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियों का आरोप, जांच अधिकारी बदला गया

गांव भटैल का यह लाल भले ही आज पंचतत्व में विलीन हो गया हो, लेकिन उसका साहस, उसका बलिदान और उसकी देशभक्ति हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। रिंखिल बालियान का नाम अब उन अमर सपूतों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके त्याग पर देश को गर्व है। आज पूरा गांव, पूरा जिला और पूरा प्रदेश उस वीर बेटे को नम आंखों से सलाम कर रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Indian ArmyRoad AccidentUttar Pradesh Newsअंतिम संस्कारजम्मू कश्मीरशहीद जवानहापुड़
Previous Article वाराणसी रामनगर में पार्षद रामकुमार यादव की माता कमलावती देवी को श्रद्धांजलि देते लोग वाराणसी: रामनगर पार्षद रामकुमार यादव की माता कमलावती देवी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
Next Article यूपी ट्रैफिक पुलिस चालान काटते हुए, 2026 नियम के तहत 5 चालान पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन लखनऊ: एक साल में 5 चालान हुए तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा, निलंबित
Latest
वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई

राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.