News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

प्रयागराज माघ मेला: अचला सप्तमी पर संगम स्नान को उमड़ी भीड़, अलोपीबाग फ्लाईओवर पर जाम

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 25/01/2026 16:01
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
प्रयागराज माघ मेले में अचला सप्तमी पर संगम स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और बैरिकेडिंग
अचला सप्तमी पर संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में बढ़ी भीड़, कई मार्गों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक रोक।

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में अचला सप्तमी के अवसर पर संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को अवकाश और सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दोपहर के समय भीड़ का दबाव सबसे अधिक देखने को मिला, जिसके चलते प्रशासन को मेला की ओर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

वाहनों को रोके जाने का सबसे अधिक असर अलोपीबाग फ्लाईओवर के पास देखने को मिला, जहां से मेला क्षेत्र की शुरुआत होती है। यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार से ही अलग अलग दिशाओं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचने लगे थे, जिसके कारण मेला क्षेत्र के आसपास की पार्किंग जल्दी भर गई।

प्रशासन को पहले से ही रविवार और गणतंत्र दिवस के चलते भारी भीड़ की संभावना थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और संगम स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पांटून पुलों, स्नान घाटों और मुख्य मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें। जवानों को साफ हिदायत दी गई है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए। प्रशासन का फोकस भीड़ को नियंत्रित रखने के साथ साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने तैयार की गई व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शनिवार को एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र में तैनात जवानों की ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि अचला सप्तमी और गणतंत्र दिवस पर स्थानीय नागरिकों के साथ साथ अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पहुंचेंगे।

More Read

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
प्रयागराज: ईसीसी में बैक पेपर नियम के विरोध में छात्रों का बेमियादी धरना, प्रशासन-छात्र टकराव तेज
प्रयागराज: वन विभाग की 472 बीघा जमीन राजस्व रिकॉर्ड से गायब मिली, डीएम ने जांच के आदेश दिए
ट्रेनों में गुटखा, सिगरेट, शराब की अवैध बिक्री पर रेलवे सख्त: होगी कड़ी कार्रवाई, दर्ज होंगे मुकदमे

एसपी मेला ने बताया कि भीड़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पांच कंपनी अतिरिक्त पीएसी तैनात की गई है। अधिकारियों का अनुमान है कि इन दो दिनों में लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crowd ManagementPolice PACRepublic DayTraffic Jamप्रयागराजमाघ मेलासंगम स्नान
Previous Article आगरा जीआईसी मैदान में आजाद समाज पार्टी रैली को संबोधित करते सांसद चंद्रशेखर आगरा रैली में चंद्रशेखर का ऐलान: सुरक्षा, शिक्षा-रोजगार और बदलाव के लिए मुसलमानों से समर्थन की अपील
Next Article प्रयागराज के बड़गांव में दो गुटों के विवाद के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और मौके पर पुलिस प्रयागराज के बड़गांव में दो गुटों में विवाद, तोड़फोड़; फायरिंग की पुष्टि नहीं, 3 हिरासत में
Latest
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.