News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

संभल: ड्यूटी पर बहजोई जाते समय सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल विकुल कुमार की मौत

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 28/01/2026 19:14
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
2 Min Read
संभल में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल विकुल कुमार की मौत
रजपुरा-टिकटा मार्ग पर फरीदपुर मोड़ के पास कार की टक्कर से हादसा

संभल में सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल विकुल कुमार की मौत ड्यूटी के दौरान बहजोई जाते समय कार की टक्कर

संभल जनपद के रजपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विकुल कुमार की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर करीब साढ़े एक बजे उस समय हुई जब वे डाक में शामिल अभिलेख लेकर जिला मुख्यालय बहजोई जा रहे थे। रजपुरा टिकटा मार्ग पर फरीदपुर मोड़ के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस के माध्यम से घायल हेड कांस्टेबल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन और पुलिसकर्मी उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने लगातार उपचार किया लेकिन शाम करीब पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान 35 वर्षीय विकुल कुमार के रूप में हुई है। वे जनपद बिजनौर के थाना हीपपुर दीपा क्षेत्र अंतर्गत गांव चकफतेहपुर के निवासी थे। उन्होंने जनवरी 2011 में पुलिस विभाग में सेवा जॉइन की थी और 20 सितंबर 2023 से थाना रजपुरा में तैनात थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

इस मामले में बहजोई के प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक को मौके से पकड़ लिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विधिक कार्रवाई की जा रही है और मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर: स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियों का आरोप, जांच अधिकारी बदला गया

ड्यूटी के दौरान हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस विभाग ने दिवंगत हेड कांस्टेबल के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:BahjoiHead ConstableRoad Accidentपुलिससड़क हादसासंभल
Previous Article वाराणसी में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई में रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज दरोगा गिरफ्तार वाराणसी: एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज दरोगा व सिपाही को किया गिरफ्तार
Next Article वाराणसी के गुरुधाम कार्यालय में जनसुनवाई करते विधायक सौरभ श्रीवास्तव PMO कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई में ऑन-द-स्पॉट समाधान
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.