News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप
काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत
वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप
वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग
मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक
वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल
सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
फतेहपुर: किशुनपुर में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामा पर आरोप
सोनभद्र: अनपरा पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बलिया में गो-तस्करी रोकने के अभियान में फेफना पुलिस को बड़ी सफलता
प्राणमिता चंद्रा ने अखिल भारतीय एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज दरोगा व सिपाही को किया गिरफ्तार

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 28/01/2026 19:12
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई में रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज दरोगा गिरफ्तार
सिगरा थाना क्षेत्र की काशी विद्यापीठ चौकी में एंटी करप्शन टीम ने दरोगा और सिपाही को रिश्वत लेते पकड़ा।

वाराणसी: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने सख्त कदम उठाते हुए सिगरा थाना क्षेत्र की काशी विद्यापीठ चौकी के इंचार्ज दरोगा शिवाकर मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दरोगा का कारखास सिपाही गौरव कुमार भी एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गया। टीम ने यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता और तकनीकी निगरानी के साथ अंजाम दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक आपराधिक मामले में नामजद युवक का नाम केस से हटाने के एवज में दरोगा शिवाकर मिश्रा द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा बीते कई दिनों से लगातार दबाव बना रहा था और रुपये न देने की स्थिति में चार्जशीट में नाम जोड़ने, गिरफ्तारी कराने और जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत रिश्वत की रकम लेते समय दरोगा शिवाकर मिश्रा और उसके सहयोगी सिपाही गौरव कुमार को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को लालपुर थाने लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।

बताया जाता है कि शिवाकर मिश्रा पूर्व में लंका थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर का करीबी रहा है, जिसके चलते वह लंका थाना क्षेत्र की कई चौकियों पर चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात रहा। हालांकि, उसकी कार्यशैली को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, शिवाकर मिश्रा कई बार विवादों में घिर चुका है और पूर्व में चौकियों से लाइन हाजिर किए जाने के साथ-साथ निलंबन की कार्रवाई भी झेल चुका है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले शिवाकर मिश्रा को सिगरा थाने की काशी विद्यापीठ चौकी का इंचार्ज बनाया गया था। नई तैनाती के बावजूद उस पर लगे गंभीर आरोप और एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में सख्ती के संकेत दिए जा रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात दोहराई जा रही है।

More Read

वाराणसी पुलिस अवैध जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप
काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत

एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को आम जनता ने राहत भरी नजर से देखा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से पुलिस तंत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी दरोगा व सिपाही के खिलाफ विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Anti CorruptionCrime NewsUP PoliceVigilanceरिश्वतवाराणसी
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry1
Previous Article varanasi kaithi tanda pipa pul car falls ganga 1769606879 वाराणसी: कैथी टांडा पीपा पुल से कार गंगा में गिरी, गोताखोरों ने दो युवकों को बचाया; नशे में ड्राइविंग की पुष्टि
Next Article संभल में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल विकुल कुमार की मौत संभल: ड्यूटी पर बहजोई जाते समय सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल विकुल कुमार की मौत
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
वाराणसी पुलिस अवैध जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान भवन में लगी आग

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

काशी विश्वनाथ धाम में मथुरा से आई शगुन सामग्री का पारंपरिक स्वागत

काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत

वाराणसी पिसौर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर तकनीकी कार्य की शुरुआत

वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग

मिर्जापुर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल

मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

जापान चुनाव 2026 में सनाए ताकाइची की जीत का जश्न

पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई

चंदौली में मां-बेटी की आत्महत्या स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक

चौकाघाट वाराणसी में अवैध मीट मछली दुकानों पर पुलिस कार्रवाई

वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
वाराणसी के शास्त्रीघाट पर कांग्रेस का संविधान संवाद सम्मेलन
Varanasi

वाराणसी में कांग्रेस का संविधान संवाद सम्मेलन, लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा

वाराणसी में संपत्ति रजिस्ट्री के लिए आधार और पैन कार्ड जरूरी
Varanasi

वाराणसी में जमीन-मकान रजिस्ट्री के लिए आधार और पैन अनिवार्य

वाराणसी पुलिस द्वारा कफ सिरप तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
Varanasi

वाराणसी में कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी नगर निगम द्वारा दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी करते अधिकारी
Varanasi

वाराणसी: नगर निगम की 70 बकायेदारों को दो-टूक, 3 दिन में चुकाएं टैक्स वरना दुकानें होंगी कुर्क

वाराणसी में फिल्म अस्सी का प्रमोशन करते अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब
Varanasi

फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के लिए काशी पहुंचे जीशान अय्यूब, दर्शकों से की खास अपील

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
  • Sonbhadra
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • उत्तर प्रदेश
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.