News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
रामनगर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bhadohi

भदोही: इनवर्टर-बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 30/01/2026 19:20
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
भदोही पुलिस द्वारा इनवर्टर-बैटरी चोरों की गिरफ्तारी
कोइरौना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर इनवर्टर-बैटरी चोरों को पकड़ा

भदोही: सक्रिय और सतर्क पुलिसिंग का असर एक बार फिर देखने को मिला है। थाना कोइरौना क्षेत्र में लगातार हो रही इनवर्टर, बैटरी व घरेलू सामान की चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है, जिससे क्षेत्र में राहत और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा मजबूत हुआ है।

पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और चोरी की घटनाओं पर त्वरित अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना कोइरौना पुलिस टीम ने रात्रि चेकिंग और क्षेत्रीय निगरानी के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया।

मामले की शुरुआत थाना कोइरौना में दर्ज दो अलग-अलग अभियोगों से हुई। पहले मामले में आवेदक विनय कुमार मिश्र ने सूचना दी थी कि पैगहा ग्राम सभा नारेपार स्थित उनकी टीवीएस एजेंसी से 22/23 सितंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने बैटरी, इनवर्टर, हेलमेट, डिनर सेट, प्रेस मशीन, एक्सेसरीज, स्मार्ट वॉच, ईयर बर्ड, नेकबैंड, पावर बैंक समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं दूसरे मामले में आई.डी.टीसी कंप्यूटर सेंटर के संचालक अतुल कुमार ने 23 दिसंबर 2025 की रात सेंटर बंद कर घर जाने के बाद सुबह लौटने पर दो बैटरी, दो इनवर्टर, डीवीआर, सोलर पैनल और लैपटॉप चोरी होने की सूचना दी थी। दोनों मामलों में थाना कोइरौना पर मुकदमा संख्या 167/2025 व 228/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

लगातार विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 29/30 जनवरी 2026 की रात सीतामढ़ी क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज तिवारी उर्फ बाबा (18 वर्ष) और आनंद सिंह उर्फ अनुज सिंह (25 वर्ष), दोनों निवासी नारेपार पैगहा थाना कोइरौना जनपद भदोही के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने टीवीएस एजेंसी, कंप्यूटर सेंटर और पैगहा क्षेत्र में ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने की घटनाओं को स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पांच बैटरी, तीन सीलिंग फैन, दो इनवर्टर, एक हेलमेट, एक सीएफएल बल्ब, दो सोलर पैनल, एक राउटर और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। बरामदगी और स्वीकारोक्ति के आधार पर पंजीकृत अभियोगों में धारा 317(2), 331(4) बीएनएस तथा 207 एमबी एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई की गई है।

More Read

वाराणसी के पहड़िया चौराहे पर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग के बाद पुलिस जांच करते हुए
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रामनगर में नाबालिग से दुराचार: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक रामनगीना यादव, उपनिरीक्षक कमल टावरी, ओमप्रकाश सिंह, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, वृजेश सिंह, रामदेव यादव सहित कांस्टेबल व महिला कांस्टेबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरों में हड़कंप है और आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Bhadohi PoliceCrime NewsUttar Pradesh Newsअपराध समाचारइनवर्टर-बैटरी चोरीपुलिस कार्रवाईभदोही
Previous Article वाराणसी पुलिस समन्वय बैठक माघी पूर्णिमा संत रविदास जयंती माघी पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर वाराणसी में सुरक्षा व यातायात की कड़ी तैयारी
Next Article SPEL 3.0 वाराणसी में छात्राओं को पुलिसिंग प्रशिक्षण SPEL 3.0: वाराणसी में 155 युवाओं को पुलिसिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण, 80% छात्राएं शामिल
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय नागरिक और अधिकारी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूजाबाद में चोरी हुए बंद मकान का टूटा ताला और बिखरा सामान

सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

वाराणसी में नगर निगम के कर्मचारी सड़कों और नालियों की सफाई करते हुए

वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

रामनगर में टूटी सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी और परेशान लोग

रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा

पुलिस एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाए हुए

वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image