News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंघा का सींग मिलने से हड़कंप
वाराणसी: रोहनिया में रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, परिवार दर्शन को गया था
वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद बवाल, मुकदमा दर्ज, तनावपूर्ण माहौल
वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु
हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता
वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद
काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: कपड़ा सुखाने के विवाद में दो महिलाएं तीसरी मंजिल से गिरीं, एक की मौत

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 31/01/2026 20:40
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी में दो महिलाएं तीसरी मंजिल से गिरीं
हटिया, वाराणसी में तीसरी मंजिल से गिरने के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच करती हुई

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। किराए के मकान में रह रही दो महिलाओं के बीच कपड़ा सुखाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान दोनों महिलाएं तीसरे तल से नीचे गिर पड़ीं। इस हादसे में 22 वर्षीय ज्योति प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हटिया के भरलाई इलाके में राधा प्रसाद वर्मा के तीन मंजिला मकान में राजगीर मिस्त्री तेज बहादुर का परिवार और किराएदार आकाश का परिवार रहता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तीसरे तल पर रहने वाली ज्योति प्रजापति स्नान के बाद कपड़े सुखाने गई थी। उसी समय दूसरे तल पर किराए पर रहने वाली समसुल बेगम उर्फ सुमन भी कपड़े सुखाने पहुंची। ज्योति ने समसुल बेगम को अपने बंधे हुए तारों पर कपड़े सुखाने से मना किया जिससे विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट के दौरान दोनों महिलाएं संतुलन खो बैठीं और तीसरे तल के खुले हिस्से से नीचे गिर गईं। गिरने से ज्योति प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 28 वर्षीय समसुल बेगम उर्फ सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

मृतका के पति तेज बहादुर ने बताया कि ज्योति के दो छोटे बच्चे हैं जिनमें एक बेटी दो वर्ष की है जबकि दूसरी बेटी मात्र दो महीने की है। घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों किराएदारों के बीच पहले भी छोटे मोटे विवाद होते रहते थे लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला इतना गंभीर रूप ले लेगा।

More Read

वाराणसी एयरपोर्ट पर जब्त बारहसिंघा का सींग
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंघा का सींग मिलने से हड़कंप
वाराणसी: रोहनिया में रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, परिवार दर्शन को गया था
वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद बवाल, मुकदमा दर्ज, तनावपूर्ण माहौल
वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:CrimePolice InvestigationThird Floor IncidentVaranasi Newsदुर्घटनामहिला विवादवाराणसी
Previous Article वाराणसी पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन अभियुक्त को सजा वाराणसी: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फूलपुर कांड में अभियुक्त को कठोर सजा
Next Article सोनभद्र पुलिसकर्मियों का गरिमामय विदाई समारोह सोनभद्र में पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, सेवा को किया गया सम्मानित
Latest
वाराणसी एयरपोर्ट पर जब्त बारहसिंघा का सींग

वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंघा का सींग मिलने से हड़कंप

रोहनिया में रेलवे कर्मचारी के घर चोरी का दृश्य

वाराणसी: रोहनिया में रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, परिवार दर्शन को गया था

यूपी कॉलेज वाराणसी में छात्र की हत्या के बाद पुलिस तैनाती

वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद बवाल, मुकदमा दर्ज, तनावपूर्ण माहौल

वाराणसी में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर गंदे पानी और कीचड़ से जूझते श्रद्धालु

वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर जताई चिंता

हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.