News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु
हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता
वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद
काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम
आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद
पडरौना में हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़: किशोरी आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का केस दर्ज
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में ANTF की बड़ी कार्रवाई: ढाई किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 01/02/2026 13:13
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
ANTF arrests interstate charas smuggler in Varanasi with 2.5 kg drugs
ANTF की कार्रवाई में बरामद चरस और गिरफ्तार तस्कर

वाराणसी: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की वाराणसी इकाई ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ढाई किलो चरस के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है, जो वाराणसी के भेलूपुर इलाके में रहकर तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

ANTF अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में बिहार से मादक पदार्थ लाकर खपाने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर वाराणसी यूनिट को सक्रिय किया गया था। टीम पिछले कई महीनों से बिहार से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखे हुए थी। इसी दौरान एक मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि भेलूपुर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति बिहार से चरस लाकर स्थानीय स्तर पर उसकी बिक्री करता है।

सूचना की पुष्टि के बाद ANTF ने रणनीति बनाकर कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व कर रहे सब-इंस्पेक्टर आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि जांच में आरोपी की पहचान विनोद कुमार गुप्ता के रूप में हुई। वह वर्तमान में मकान संख्या एन 16/110, विनायका, थाना भेलूपुर में अस्थायी रूप से रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता गंधवार, थाना सकरी, जिला मधुबनी (बिहार) है। सत्यापन के दौरान उसके तस्करी से जुड़े होने की पुष्टि हुई।

बीती रात टीम ने पद्मश्री चौराहे से करीब 50 मीटर पहले, मार्ग मिन्ट गार्डेन के सामने से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद टीवीएस स्कूटी की डिग्गी से 2 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामदगी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी विनोद ने स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से बिहार के एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से चरस लाकर वाराणसी में रखता था। इसके बाद वह उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर बेच देता था। आरोपी ने बताया कि तस्करी से मिलने वाले पैसों से वह अपने शौक पूरे करता था और इसी स्कूटी से बिहार और वाराणसी के बीच आना-जाना करता था।

More Read

वाराणसी में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर गंदे पानी और कीचड़ से जूझते श्रद्धालु
वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु
वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर

फिलहाल पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट में शामिल अन्य कड़ियों तक पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाराणसी पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:ANTFBihar smugglerCrimeNarcotics NewsUttar Pradesh Newsचरस तस्करीवाराणसी
Previous Article माघ पूर्णिमा पर काशी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और गंगा स्नान माघ पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे
Next Article सोनभद्र पुलिस मिशन शक्ति 5.0 महिला जागरूकता कार्यक्रम सोनभद्र में मिशन शक्ति 5.0: महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता का अनूठा अभियान
Latest
वाराणसी में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर गंदे पानी और कीचड़ से जूझते श्रद्धालु

वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर जताई चिंता

हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता

रामनगर में गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक को पुलिस हिरासत में ले जाती हुई

वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

भीड़ के बीच वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद

नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद

दुर्गाकुंड मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा करते श्रद्धालु

काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.