News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
रामनगर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

लखनऊ: मौसम का अचानक बदला मिजाज, बारिश, ओलावृष्टि और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 03/02/2026 11:00
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
उत्तर प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और कोहरा
लखनऊ में बारिश और घने कोहरे के बीच वाहन धीमी गति से चलते हुए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। आज मंगलवार सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में अंधेरा छाया रहा। राजधानी लखनऊ और औद्योगिक शहर कानपुर में सुबह 10 बजे तक घने बादलों के कारण दिन में रात जैसा माहौल बना रहा। काले बादलों के बीच आंधी जैसी तेज हवाएं चलीं और रिमझिम बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर बढ़ गया।

इससे पहले आज तड़के औरैया, जालौन समेत करीब 10 जिलों में झमाझम बारिश हुई। उन्नाव, चित्रकूट और इटावा में करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि दर्ज की गई। कई इलाकों में सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। खराब मौसम के कारण लोग घरों में दुबके रहे, जबकि जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा।

वहीं, अलीगढ़, मैनपुरी, बुलंदशहर समेत लगभग 20 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया। उन्नाव समेत पांच जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 10 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक की टक्कर में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोहरे और खराब मौसम का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ नजर आया। सड़क यातायात के साथ-साथ रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं। लखनऊ समेत कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 25 से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। वहीं, एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानों में विलंब दर्ज किया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम क्यों बदला?

More Read

वाराणसी में जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद
वाराणसी में दर्दनाक रेल हादसा: ईयरफोन लगाए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, गांव में मातम
यूपी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, हर वोटर को मिलेगा नया नंबर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड और नेपाल में हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर उत्तर प्रदेश के तराई और मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि देर रात पश्चिमी विक्षोभ और एक एंटी साइक्लोन के मिलने से बादलों की एक मजबूत शृंखला बन गई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिलने के कारण बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी। उनके मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में शुरू हुई बूंदाबांदी का दायरा बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र और प्रयागराज मंडल तक फैल सकता है। यह मौसम परिवर्तन 4 फरवरी तक बने रहने की संभावना है, इसके बाद कोहरा छंटने और तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है।

किसानों की बढ़ी चिंता

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, तेज हवाओं और ओलों के कारण गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे दाने हल्के होने और उत्पादन में करीब 20 प्रतिशत तक की कमी की आशंका है। गन्ने की फसल भी कई इलाकों में गिर गई है, जिससे उसके खराब होने और पैदावार घटने का खतरा बढ़ गया है।

More Read

वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा
पीएम सूर्य घर योजना: यूपी को राष्ट्रीय सम्मान, वाराणसी में मंत्री ए के शर्मा ने दिया बयान
लखनऊ: 25 हजार संविदा कर्मियों की छंटनी पर सवाल, निजीकरण की तैयारी या प्रशासनिक फैसला
योगी के 54वें जन्मदिवस पर सुल्तानपुर में विशाल रक्तदान शिविर: सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान
बागपत में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए DSO अनूप तिवारी

सरसों और सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में अधिक पानी भरने से सरसों की फलियां जमीन पर गिर गई हैं, जिससे दानों के खराब होने का खतरा है। सब्जी उत्पादक किसानों पर इस बारिश का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। मौसम की इस मार से किसान अब नुकसान के आकलन और राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:FogHailstormRainWeather Updateउत्तर प्रदेशकिसानों की समस्यामौसम समाचार
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी काशी दौरा विकास परियोजनाएं काशी: शिवरात्रि के बाद आयेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Next Article वाराणसी पुलिस CP संवाद हेल्पलाइन से जनता को राहत वाराणसी पुलिस की CP संवाद हेल्पलाइन से शिकायतों में 25% कमी, जनता को त्वरित राहत
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय नागरिक और अधिकारी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूजाबाद में चोरी हुए बंद मकान का टूटा ताला और बिखरा सामान

सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

वाराणसी में नगर निगम के कर्मचारी सड़कों और नालियों की सफाई करते हुए

वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

रामनगर में टूटी सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी और परेशान लोग

रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा

पुलिस एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाए हुए

वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image