News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक
सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला
यूपी बोर्ड: 26-27 मार्च को मूल्यांकन स्थगित, 28 मार्च से फिर शुरू होगी कॉपियों की जांच
मेरठ: हापुड़ रोड पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, 3 रेस्टोरेंट से 11 घरेलू सिलेंडर बरामद
देशभर में मानसून से पहले रेलवे हाई अलर्ट पर, ड्रोन से होगी संवेदनशील पुलों की निगरानी
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने चोरी की महिन्द्रा पिकअप संग आरोपी को चकखरावन में दबोचा
वाराणसी: दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मीरजापुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, 40 पेटी शराब जब्त
वाराणसी में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आगमन, ज्वेलरी शॉप उद्घाटन और मंदिर दर्शन
वाराणसी के होटल में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, दो बच्चों की मां थी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया, 7 इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 07/02/2026 21:22
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
वाराणसी में इंटरलॉकिंग मार्गों के लोकार्पण का दृश्य
वाराणसी में विधायक द्वारा इंटरलॉकिंग मार्गों के लोकार्पण का कार्यक्रम

वाराणसी: काशी के विभिन्न ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़क और आवागमन सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भीटी, सुल्तानपुर, बजरडीहा, काजीपुरा, मंडुवाडीह और तुलसीपुर क्षेत्रों में कुल 109.81 लाख रुपये की लागत से सात इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामसभा सुल्तानपुर से हुई, जहां विधायक ने नागेंद्र मिश्रा के आवास से केशव चौबे के आवास तक 11.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित 108 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विवेक मिश्रा ने नारियल फोड़ा जबकि शिलापट्ट का अनावरण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज मौर्य ने किया। इसके बाद उसी ग्रामसभा में बनारसी के आवास से सोमारू के आवास तक 33.3 लाख रुपये की लागत से बने 500 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में भी नारियल फोड़ने का दायित्व मनोज मौर्य ने निभाया और शिलापट्ट का अनावरण मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह द्वारा किया गया।

इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव ग्रामसभा भीटी के चाणक्यपुरी कॉलोनी पहुंचे, जहां उमाशंकर के आवास से राजेश के आवास तक 51.88 लाख रुपये की लागत से निर्मित 469 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया गया। यहां शिवशंकर पांडेय ने नारियल फोड़ा और शिलापट्ट का अनावरण ग्राम प्रधान संजय सोनकर तथा रमेश सिंह टुन्ना ने संयुक्त रूप से किया। इस मार्ग के बनने से कॉलोनीवासियों को वर्षों से चली आ रही जलजमाव और आवागमन की समस्या से राहत मिलने की बात कही गई।

शहरी क्षेत्र में भी विकास कार्यों की कड़ी जारी रही। वार्ड बजरडीहा में सूक्खु पटेल के आवास से तीरथ पटेल के आवास तक 5.11 लाख रुपये की लागत से बने 121 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्यामआसरे मौर्य ने नारियल फोड़ा जबकि शिलापट्ट का अनावरण महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, वार्ड काजीपुरा के सोनिया क्षेत्र में बद्रीनाथ विश्वकर्मा के आवास संख्या सी 14/159 21 से अशोक यादव के आवास संख्या सी14/159 21 बी तक 5.47 लाख रुपये की लागत से निर्मित 124 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया गया। यहां सौरभ सिंह मुन्ना ने नारियल फोड़ा और शिलापट्ट का अनावरण मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अचल श्रीवास्तव और अनुभव सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इसके अलावा मंडुवाडीह क्षेत्र में राधे रमण के आवास के पास स्थित मंदिर से मुख्य मार्ग तक 2.14 लाख रुपये की लागत से बने 130.19 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंह ने नारियल फोड़ा और शिलापट्ट का अनावरण राधे रमण द्वारा किया गया। विधायक ने कहा कि छोटे लेकिन महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण से स्थानीय लोगों का दैनिक जीवन सुगम होता है और यह विकास की मजबूत बुनियाद तैयार करता है।

More Read

चकखरावन के पास बरामद चोरी की महिन्द्रा पिकअप के साथ पुलिस टीम और गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने चोरी की महिन्द्रा पिकअप संग आरोपी को चकखरावन में दबोचा
वाराणसी: दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
वाराणसी में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आगमन, ज्वेलरी शॉप उद्घाटन और मंदिर दर्शन
वाराणसी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर दलित महिला परिषद का विरोध प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ताओं का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और आगे भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पार्षद राजेश कन्नौजिया, चंदन गुप्ता, कैलाश, कृष्ण कुमार, श्यामू राजभर, राजकुमार, काशीनाथ यादव, कैलाशपति, भरत गोस्वामी, अंशु गुप्ता, संजय बिंद, सुभाष गिरी, अरुण सिंह, अशोक पटेल, मोनू सोनकर, अचल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह मुन्ना, अनुभव सिंह, राहुल जायसवाल, सोना मौर्य, शनि मौर्य, विजय प्रजापति, देवेंद्र विश्वकर्मा, राजू यादव, सुदर्शन श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, भैया लाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share on WhatsApp
TAGGED:InfrastructureInterlocking RoadVaranasi Newsग्रामीण विकासवाराणसीविकाससड़क निर्माण
Previous Article मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोदान फिल्म टीम के साथ उत्तर प्रदेश में फिल्म गोदान टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला
Next Article काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण महाशिवरात्रि 2026: काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के सख्त इंतजाम
Latest
शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मौके पर पहुंची पुलिस

शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक

सोनभद्र में पत्नी की हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी

सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला

यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते परीक्षक

यूपी बोर्ड: 26-27 मार्च को मूल्यांकन स्थगित, 28 मार्च से फिर शुरू होगी कॉपियों की जांच

मेरठ में रेस्टोरेंट पर छापेमारी के दौरान जब्त घरेलू गैस सिलेंडर और जांच करती टीम

मेरठ: हापुड़ रोड पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, 3 रेस्टोरेंट से 11 घरेलू सिलेंडर बरामद

मानसून से पहले संवेदनशील रेल पुल की ड्रोन से निगरानी करता रेलवे दल

देशभर में मानसून से पहले रेलवे हाई अलर्ट पर, ड्रोन से होगी संवेदनशील पुलों की निगरानी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.