News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड
वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मांझे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 किलो मांझा जब्त, युवक गिरफ्तार
पत्रकार संतोष अग्रहरि की माता स्व. कलावती देवी की प्रथम पुण्यतिथि: सुंदरकांड पाठ व श्रद्धांजलि सभा
काशी में नवरात्रि: मां स्कंदमाता के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंजे मंदिर
रामनगर में इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल देगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वाराणसी: केदार घाट पर गंगा में डूबते युवकों को आरक्षी रोहित और अरशद ने बचाया, टली अनहोनी
मतदाता सूची पर सवाल: साझा संस्कृति मंच ने राष्ट्रपति को सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र
राघोपुर में नाव पलटी, गंगा में डूबे 13 बच्चों की मौत, PM और CM ने की सहायता की घोषणा
राजेंद्र शंकर सिंह पटेल बने भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष, रामनगर में भव्य स्वागत
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना: काशी में महत्व और पूजा विधि
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bhadohi

भदोही: बच्ची के जन्म पर नेग के बहाने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 01/03/2026 21:08
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
भदोही पुलिस द्वारा नेग के बहाने चोरी करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी, बरामद सामान के साथ।
भदोही पुलिस ने नेग के बहाने चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Contents
  • भदोही में बच्ची के जन्म पर नेग मांगने के बहाने घर में घुसकर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
  • 28 फरवरी को हुई थी घटना
  • रेलवे स्टेशन से दबोचे गए आरोपी
  • पूछताछ में किया खुलासा
  • गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
  • आपराधिक इतिहास
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

भदोही में बच्ची के जन्म पर नेग मांगने के बहाने घर में घुसकर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

जनपद भदोही में थाना भदोही पुलिस ने बच्ची के जन्म पर नेग मांगने के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी के आभूषण, मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

28 फरवरी को हुई थी घटना

आवेदक राहुल पुत्र धर्मेंद्र निवासी नेवादा कला थाना भदोही ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे हैदर अली पुत्र यार मोहम्मद निवासी रामनगर गजेन्द्रा थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी और सोनू पुत्र बब्बू निवासी मगारी अमवत थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी उनके घर पहुंचे। बच्ची के जन्म पर नेग मांगने के बहाने घर में घुसकर आरोपितों ने उनकी पत्नी का झाली और मंगलसूत्र चुरा लिया।

तहरीर के आधार पर थाना भदोही पर मु0अ0सं0 86/26 धारा 305(क) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

रेलवे स्टेशन से दबोचे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में 01 मार्च 2026 को थाना भदोही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन भदोही से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो सोने के टप, एक मंगलसूत्र, एक पारदर्शी डिब्बे में रखा काले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन, जामा तलाशी से 160 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई तथा 207 एमवी एक्ट की कार्रवाई भी की गई।

More Read

ज्ञानपुर जिला अस्पताल के सामने सड़क पर प्रसव पीड़ा में महिला, परिजन चादर की ओट में
ज्ञानपुर अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रसव, भर्ती न करने के आरोपों की जांच शुरू
भदोही में बिजलीकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, कनेक्शन काटने के नाम पर मांगी घूस
रामनगर में पशु तस्करी का भंडाफोड़: 200 भेड़-15 बकरियां बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी गंगा घाट पर हादसा: नहाते समय डूबे तीन दोस्त, एक की मौत, दो बचाए गए

पूछताछ में किया खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई वर्षों से वाराणसी और आसपास के जनपदों में रेकी करते थे। जिस घर में नवजात का जन्म होता था, वहां किन्नर का भेष बनाकर नेग मांगने जाते थे। जिन घरों में कम सदस्य या केवल महिलाएं होती थीं, वहां मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. हैदर अली पुत्र यार मोहम्मद निवासी रामनगर गजेन्द्रा थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष।
2. सोनू पुत्र बब्बू निवासी मगारी अमवत थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।

आपराधिक इतिहास

हैदर अली के विरुद्ध वाराणसी कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शिवपुर, चोलापुर, जंसा और बड़ागांव थाने शामिल हैं।
सोनू के विरुद्ध भी थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी में पूर्व में अभियोग पंजीकृत है।

More Read

भदोही कोर्ट में पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनका परिवार
भदोही: पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पत्नी-बेटे को 10 साल की सजा, बहू को 4 साल कैद
भदोही: प्रेमी संग भागने के बाद पति संग रहने की जिद में विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी
वाराणसी: घर में चोरी करने वाले ₹25 हज़ार के दो इनामी बदमाश ₹40 लाख संग गिरफ्तार
ज्ञानपुर में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी उजागर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक मोती सिंह, उपनिरीक्षक सरफराज अहमद, उपनिरीक्षक शमशाद खां, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव तथा हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार थाना भदोही।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Bhadohi Crimeआभूषण चोरीगिरफ्तारनेग के बहाने चोरीभदोही चोरीभदोही पुलिसवाराणसी अपराधी
Previous Article घर में चोरी के बाद बिखरा सामान और टूटा संदूक बलिया के तिवारी बरहटा में घर से लाखों के आभूषण चोरी, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर आरोप
Next Article बलिया पुलिस टीम पाक्सो एक्ट के आरोपी अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर ले जाते हुए। बलिया: बांसडीह रोड पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Latest
मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए एक अदालत का सांकेतिक दृश्य या नीले ड्रम का चित्र।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड

पुलिस द्वारा जब्त किए गए प्रतिबंधित चीनी मांझे का ढेर

वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मांझे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 किलो मांझा जब्त, युवक गिरफ्तार

पत्रकार संतोष अग्रहरि अपनी माता स्व. कलावती देवी के चित्र के सामने श्रद्धांजलि सभा में

पत्रकार संतोष अग्रहरि की माता स्व. कलावती देवी की प्रथम पुण्यतिथि: सुंदरकांड पाठ व श्रद्धांजलि सभा

मां स्कंदमाता की प्रतिमा, जिसमें वह कमल पर विराजमान हों और गोद में बाल कार्तिकेय हों। भक्तगण पूजा करते हुए।

काशी में नवरात्रि: मां स्कंदमाता के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंजे मंदिर

रामनगर में इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल का मॉडल

रामनगर में इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल देगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image