News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस
सोनभद्र:लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण बाइक टक्कर से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
जौनपुर: सरायबीका और तिलवारी में अराजक तत्वों ने 6 गुमटियों में लगाई आग, लाखों का नुकसान
रुड़की: भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ट्रक चालक ने साढ़ू को कुचलकर मारा, गिरफ्तार
होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल
मेरठ: करनावल में हिस्ट्रीशीटर ने कार से टक्कर मार दो युवकों को पीटा, पुराना विवाद
अलीगढ़ के पड़ियावली गांव में आंगन विवाद: पथराव, फायरिंग से दो घायल, पुलिसकर्मी भी चोटिल
शाहजहांपुर: होली पर सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी का गला रेता, परिचित पर तेजाब फेंका
अलीगढ़ में होली के दिन स्क्रैप कारोबारी के घर डकैती, दंपती को बंधक बनाकर लाखों की लूट, दहशत
प्रतापगढ़: पट्टी में होली के दिन बिजली पोल टूटने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ घायल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

होली पर कानपुर के अस्पतालों में बढ़े घायल: एलएलआर में 119+ मरीज भर्ती, आंख-सिर में चोटें

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 05/03/2026 16:52
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
कानपुर में होली पर घायल हुए लोग एलएलआर अस्पताल में इलाज कराते हुए
कानपुर के एलएलआर अस्पताल में होली के दौरान घायल हुए मरीजों का इलाज करते डॉक्टर।
Contents
  • होली पर हुड़दंग और सड़क हादसों में घायल 119 से अधिक मरीज एलएलआर अस्पताल पहुंचे
  • सिर में चोट और हड्डी टूटने के कई मामले
  • इमरजेंसी में पहले से थी विशेष तैयारी
  • ट्रामा केयर व्यवस्था से मरीजों को मिला त्वरित इलाज
  • उर्सुला और कांशीराम अस्पताल में भी पहुंचे घायल

होली पर कानपुर के अस्पतालों में बढ़े घायल, एलएलआर में 119 से अधिक मरीज भर्ती

होली पर हुड़दंग और सड़क हादसों में घायल 119 से अधिक मरीज एलएलआर अस्पताल पहुंचे

कानपुर में होली के दौरान हुड़दंग, सड़क हादसों और रंगों के दुष्प्रभाव से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी में 119 से अधिक मरीज भर्ती किए गए। इनमें आंखों में केमिकल युक्त रंग जाने से 13 लोगों को कॉर्नियल इंजरी हुई, जबकि बिना हेलमेट बाइक चलाने के कारण कई लोग सिर में गंभीर चोट के साथ अस्पताल पहुंचे।

सिर में चोट और हड्डी टूटने के कई मामले

एलएलआर अस्पताल के सीएमएस डॉ. विकास कटियार ने बताया कि होली के दिन बड़ी संख्या में घायल इमरजेंसी में पहुंचे। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 27 लोग सिर में चोट के साथ न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हुए। वहीं हड्डी टूटने के 13 मरीज आर्थो विभाग में भर्ती किए गए। इसके अलावा आंखों में रंग जाने से 13 मरीज नेत्र रोग विभाग में कॉर्नियल इंजरी के साथ भर्ती किए गए।

इमरजेंसी में पहले से थी विशेष तैयारी

चार मार्च को मेडिसिन विभाग में 29, बाल रोग विभाग में सात, आर्थो विभाग में आठ, चेस्ट चिकित्सालय में छह, गायनी विभाग में पांच, न्यूरोलॉजी में पांच, न्यूरो सर्जरी में 22 और सर्जरी विभाग में पांच मरीज भर्ती किए गए। सभी घायलों का पहले रेड जोन में प्राथमिक उपचार किया गया, इसके बाद संबंधित विभागों के वार्ड में शिफ्ट किया गया।

पांच मार्च को भी मरीजों की संख्या कम नहीं रही। इस दिन मेडिसिन विभाग में 13, बाल रोग में तीन, आर्थो विभाग में पांच, गायनी में पांच, न्यूरोलॉजी में एक और न्यूरो सर्जरी विभाग में पांच मरीज भर्ती किए गए।

More Read

शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में होली मनाते डीएम और एसपी
शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस
होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल
वाराणसी में होली की रात चाट विक्रेता ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मातम
बरेली में सड़क हादसों का कहर: होली पर घर लौट रहे युवक की मौत, कई अन्य दुर्घटनाओं में घायल

ट्रामा केयर व्यवस्था से मरीजों को मिला त्वरित इलाज

एलएलआर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी में ट्रामा केयर की विशेष व्यवस्था पहले से की गई थी, जिससे मरीजों को तुरंत इलाज मिल सका। रेड जोन को विशेष रूप से ट्रामा के लिए सुरक्षित रखा गया था, जहां सड़क हादसे और गंभीर चोट वाले मरीजों का इलाज कर उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया।

उर्सुला और कांशीराम अस्पताल में भी पहुंचे घायल

होली के दिन उर्सुला अस्पताल की इमरजेंसी में 22 और कांशीराम चिकित्सालय में 17 घायल भर्ती हुए। उर्सुला अस्पताल के निदेशक डॉ. बीसी पाल ने बताया कि यहां न्यूरो, आर्थो और मेडिसिन से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही।

कांशीराम चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि सात ऐसे मामले आए थे जिनमें सिर और हड्डियों में गंभीर चोट थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है।

More Read

अमरोहा सड़क हादसे में मृत बाइक सवार जबर सिंह प्रजापति का शव
अमरोहा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, होली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर भाइयों पर जानलेवा हमला, सपा नेता व मां गिरफ्तार, वायरल वीडियो से कार्रवाई
कानपुर में सूखे नशे पर बड़ी कार्रवाई: तस्करों से संपर्क के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित
कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप का अवैध धंधा, दवा कंपनी का मालिक गिरफ्तार
Share on WhatsApp
TAGGED:आँख की चोटएलएलआर अस्पतालकानपुरघायलसड़क हादसेसिर की चोटहोली
Previous Article जौनपुर इमामबाड़ा में तोड़फोड़ के बाद पुलिस बल जौनपुर: इमामबाड़े में घुसकर अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जांच
Next Article प्रतापगढ़ के पट्टी में होली के दिन हुए खूनी संघर्ष की तस्वीर प्रतापगढ़: पट्टी में होली के दिन बिजली पोल टूटने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ घायल
Latest
शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में होली मनाते डीएम और एसपी

शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस

सोनभद्र में दुर्घटनास्थल पर एंबुलेंस और पुलिसकर्मी

सोनभद्र:लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण बाइक टक्कर से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जौनपुर में आग से जली गुमटियां

जौनपुर: सरायबीका और तिलवारी में अराजक तत्वों ने 6 गुमटियों में लगाई आग, लाखों का नुकसान

रुड़की में ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रुड़की: भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ट्रक चालक ने साढ़ू को कुचलकर मारा, गिरफ्तार

होली पर नागिन धुन पर डांस करते इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा

होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.