News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: 491 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पहली ड्यूटी में संभालेंगी प्रधानमंत्री की सुरक्षा
वाराणसी: पीएम का दो दिवसीय दौरा, भव्य रोड शो और महिला संवाद कार्यक्रमों पर रहेगा जोर
मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार
वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन
वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती
आप में सियासी भूचाल: 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, राघव चड्ढा समेत कई भाजपा में शामिल
चंदौली: साहूपुरी में 20 दिनों से जल संकट, 50 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: परिषदीय स्कूलों के 22 मेधावी छात्र-छात्राएं हवाई यात्रा से जाएंगे इसरो बंगलुरू

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 10/03/2026 15:20
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
परिषदीय स्कूल के छात्र इसरो भ्रमण पर
मेधावी छात्र-छात्राएं हवाई यात्रा से इसरो के वैज्ञानिक केंद्रों का भ्रमण करेंगे।
Contents
  • परिषदीय स्कूलों के 22 मेधावी छात्र-छात्राएं करेंगे हवाई यात्रा, इसरो भ्रमण के लिए जाएंगे बंगलुरू
  • राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन
  • एडी बेसिक के नेतृत्व में बंगलुरू जाएंगे छात्र-छात्राएं
  • सूची में 13 छात्राओं के नाम शामिल
  • विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने की पहल

परिषदीय स्कूलों के 22 मेधावी छात्र-छात्राएं करेंगे हवाई यात्रा, इसरो भ्रमण के लिए जाएंगे बंगलुरू

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन

वाराणसी: परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अब हवाई यात्रा के साथ देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाराणसी, प्रयागराज और मीरजापुर मंडल के कुल 22 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित बच्चों की सूची भी जारी कर दी गई है। इन सभी बच्चों को हवाई जहाज से बंगलुरू ले जाया जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा।

बताया गया है कि इन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने-अपने स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन इस विशेष एक्सपोजर विजिट के लिए किया गया है। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य ग्रामीण और परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को विज्ञान और तकनीक की दुनिया से परिचित कराना और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।

एडी बेसिक के नेतृत्व में बंगलुरू जाएंगे छात्र-छात्राएं

वाराणसी मंडल के एडी बेसिक हेमंत राव इन सभी 22 छात्र-छात्राओं को लेकर बंगलुरू जाएंगे। वहां बच्चों को इसरो के विभिन्न वैज्ञानिक केंद्रों और अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय महत्व के अन्य प्रमुख स्थलों की भी जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की पहल से बच्चों के भीतर विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे भविष्य में वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

हेमंत राव ने बताया कि वाराणसी, प्रयागराज और मीरजापुर मंडल के कुल 11 जनपदों के परिषदीय विद्यालयों से 22 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम को एक्सपोजर विजिट के रूप में आयोजित किया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राएं देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को नजदीक से देख और समझ सकें।

सूची में 13 छात्राओं के नाम शामिल

जारी सूची में कुल 13 छात्राओं का भी चयन हुआ है, जो परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं की उपलब्धि को दर्शाता है। वाराणसी के कबीर चौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय की छात्रा श्रद्धा पांडेय और सेवापुरी के कंपोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर की छात्रा सीतांजलि का नाम इसमें शामिल है।

More Read

वाराणसी में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैयार 491 महिला सिपाही
वाराणसी: 491 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पहली ड्यूटी में संभालेंगी प्रधानमंत्री की सुरक्षा
वाराणसी: पीएम का दो दिवसीय दौरा, भव्य रोड शो और महिला संवाद कार्यक्रमों पर रहेगा जोर
वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन
वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

मीरजापुर के कंपोजिट विद्यालय लूसा की छात्रा अवंतिका और उच्च प्राथमिक विद्यालय महामलपुर की मुस्कान पटेल का भी चयन हुआ है। वहीं प्रयागराज के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर (चाका) की छात्रा नैनी को भी इस सूची में स्थान मिला है।

इसके अलावा कौशांबी के कंपोजिट विद्यालय चरवा की शिल्पा और उच्च प्राथमिक विद्यालय बैगवा की शशि यादव का चयन किया गया है। सोनभद्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमगांव घोरावल की दीपिका पटेल और चंदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर की साक्षी प्रजापति का नाम भी सूची में शामिल है।

गाजीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरा की अंशिका यादव, जौनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय ओइना जलालपुर की छात्रा साक्षी और फतेहपुर के कंपोजिट विद्यालय दौलतियापुर खहुआ की छात्रा अंशिता यादव को भी इस विशेष शैक्षणिक यात्रा के लिए चुना गया है।

More Read

रामनगर में प्रधानमंत्री दौरे की तैयारी में जनसंपर्क अभियान की तस्वीर
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती
वाराणसी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी: शहर में महिला शक्ति का शंखनाद, लेडी अफसरों की हाथों में कमान

विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने की पहल

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली बच्चों को बड़े वैज्ञानिक संस्थानों से जोड़ना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी विज्ञान और तकनीक की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:इसरोछात्रपरिषदीय स्कूलराष्ट्रीय अविष्कार अभियानवाराणसीवैज्ञानिक भ्रमणहवाई यात्रा
Previous Article वाराणसी में हार्ट पेशेंट को पीटने का CCTV फुटेज वाराणसी: सीढ़ियों से खींचकर हार्ट पेशेंट को बेरहमी से पीटा, 6 मिनट का CCTV फुटेज सामने
Next Article वाराणसी पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी वारिश हाशमी को गिरफ्तार करते हुए वाराणसी: बड़ागांव में नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने आरोपी वारिश हाशमी को दबोचा, किशोरी बरामद
Latest
वाराणसी में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैयार 491 महिला सिपाही

वाराणसी: 491 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पहली ड्यूटी में संभालेंगी प्रधानमंत्री की सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो और महिला संवाद करते हुए

वाराणसी: पीएम का दो दिवसीय दौरा, भव्य रोड शो और महिला संवाद कार्यक्रमों पर रहेगा जोर

एंटी करप्शन टीम द्वारा दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करने का दृश्य

मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार

वाराणसी में महिला आरक्षण के समर्थन में स्कूटी पर सवार महिलाएं

वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन

वाराणसी में बिजली सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाते ऊर्जा मंत्री

वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.