News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • गिरफ्तारी
LATEST NEWS
वाराणसी: शिवपुर में चोरी का खुलासा, महिला व सुनार गिरफ्तार, आभूषण बरामद
अमरोहा गैस एजेंसी पर जबरन पाइप बिक्री का मामला, प्रशासन की सख्ती से एजेंसी में हलचल
वाराणसी: दुष्कर्म, आईटी एक्ट व एससी एसटी एक्ट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
हरदोई में बारिश व तेज हवाओं से गेहूं-सरसों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
वाराणसी: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धमकी भी दी
बिहार: नीतीश मॉडल पर विवाद, भाजपा प्रवक्ता के पोस्ट से मचा घमासान
पीडीडीयू नगर: ईद और रामनवमी पर रेलवे ने भीड़ प्रबंधन को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक
यूपी कॉलेज वाराणसी में छात्र हत्या के बाद शिक्षकों पर हमला, प्रोफेसर घायल
वाराणसी में नवरात्र पर खुले में बिक रहा कुट्टू का आटा, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

यूपी में मौसम अलर्ट: आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, कई जिले प्रभावित

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 20/03/2026 17:43
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने की संभावना
Contents
  • यूपी में मौसम का अलर्ट: पश्चिम से पूर्वी जिलों तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
  • पूर्वी यूपी में तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा
  • पश्चिमी और मध्य यूपी में येलो अलर्ट
  • मिर्जापुर में बिजली गिरने से किसान झुलसा
  • जौनपुर में बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ी
  • फसल नुकसान पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना

यूपी में मौसम का अलर्ट: पश्चिम से पूर्वी जिलों तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

संवाददाता विवेक तिवारी की रिपोर्ट : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के बड़े हिस्से के लिए ‘नाउकास्ट’ चेतावनी जारी करते हुए पश्चिम से लेकर पूर्वी यूपी तक अलर्ट घोषित किया है। वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। कई जगहों पर आधी रात से ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो चुकी है।

पूर्वी यूपी में तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, गाजीपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ में ‘मॉडरेट थंडरस्टॉर्म’ का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है। वाराणसी में गंगा पार के इलाकों में तेज हवाओं के साथ रेत की धुंध देखी गई, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

पश्चिमी और मध्य यूपी में येलो अलर्ट

पश्चिमी और मध्य यूपी के जिलों आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर को येलो जोन में रखा गया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

तराई क्षेत्र के लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच में भी मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला और सुनार के साथ बरामद आभूषण
वाराणसी: शिवपुर में चोरी का खुलासा, महिला व सुनार गिरफ्तार, आभूषण बरामद
वाराणसी: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
वाराणसी: दुष्कर्म, आईटी एक्ट व एससी एसटी एक्ट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, धमकी भी दी

मिर्जापुर में बिजली गिरने से किसान झुलसा

मिर्जापुर में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय किसान विजयमल मौर्य गंभीर रूप से झुलस गए। वह मंडी से सब्जी बेचकर लौट रहे थे, तभी सुगापांख क्षेत्र के पास अचानक बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जौनपुर में बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ी

जौनपुर जिले में भी मौसम खराब हो गया है। सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो रही है। इससे गेहूं की तैयार फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

More Read

यूपी कॉलेज वाराणसी में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प
यूपी कॉलेज वाराणसी में छात्र हत्या के बाद शिक्षकों पर हमला, प्रोफेसर घायल
वाराणसी में नवरात्र पर खुले में बिक रहा कुट्टू का आटा, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
वाराणसी: भिखारीपुर डिस्कॉम मुख्यालय में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल
वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित

किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज हुई या ओलावृष्टि हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

फसल नुकसान पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना

वाराणसी के जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों से अपील की है कि यदि बेमौसम बारिश से उनकी फसल को नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है, तो 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं।

यदि टोल फ्री नंबर पर संपर्क में समस्या हो, तो किसान जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित सूचना देकर भी दावा कर सकते हैं, जिससे उन्हें नियमानुसार मुआवजा मिल सके।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Share on WhatsApp
TAGGED:आंधी बारिशकिसान समाचारफसल नुकसानबिजली गिरनामौसम विभागयूपी मौसम
Previous Article गोंडा में मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय का निर्माण कार्य गोंडा में 24.95 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय, पहली किस्त जारी
Next Article बारिश के बाद खेत में गिरी गेहूं की फसल वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित
Latest
वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला और सुनार के साथ बरामद आभूषण

वाराणसी: शिवपुर में चोरी का खुलासा, महिला व सुनार गिरफ्तार, आभूषण बरामद

अमरोहा गैस एजेंसी की जांच करती प्रशासनिक टीम

अमरोहा गैस एजेंसी पर जबरन पाइप बिक्री का मामला, प्रशासन की सख्ती से एजेंसी में हलचल

वाराणसी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी

वाराणसी: दुष्कर्म, आईटी एक्ट व एससी एसटी एक्ट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

सारनाथ में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम

वाराणसी: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार

बारिश में खेत में गिरी गेहूं की फसल

हरदोई में बारिश व तेज हवाओं से गेहूं-सरसों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.