News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

अंबेडकरनगर में शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारकर लूट: 2 बदमाश गिरफ्तार, 26,900 रुपये बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 27/01/2026 17:36
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
अंबेडकरनगर लूट कांड में गिरफ्तार बदमाश, बरामद तमंचे, कारतूस और नकदी
भीटी थाना क्षेत्र में लूट-गोलीकांड का खुलासा: 2 तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक और 26,900 रुपये बरामद।

अंबेडकरनगर जिले में शराब ठेके के एक सेल्समैन को गोली मारकर चालीस हजार रुपये से अधिक की लूट करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात सुलतानपुर जिले के अंतर्जनपदीय 44 45 नामक गैंग से जुड़े अपराधियों ने अंजाम दी थी। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक और लूट की रकम में से 26 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं।

घटना भीटी थाना क्षेत्र के जमोलीगंज बाजार की है, जहां शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन विमल जायसवाल निवासी गांव बैंतीकला थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को बाइक सवार दो बदमाशों ने गत बुधवार को गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद बदमाश दुकान से 40 हजार 200 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर और अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और स्वाट टीम सहित पांच विशेष टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कराई।

लगातार एक सप्ताह तक पुलिस टीमें संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर बनाए रहीं। इसी दौरान सोमवार की रात निरीक्षक सचिंद्र यादव की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों लुटेरे भीटी थाना क्षेत्र के माहापारा गांव स्थित बुद्धू की बगिया में किसी वारदात की फिराक में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने लगे लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक की पहचान सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गांव कटघरा चिरैनीपट्टी निवासी अभिषेक निषाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस और 16 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। दूसरे बदमाश की पहचान सुलतानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के गांव धनईपुर निवासी चंदू निषाद के रूप में हुई है। उसके पास से भी 315 बोर का तमंचा, कारतूस और 10 हजार 900 रुपये नकद मिले हैं।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के दौरान अभिषेक निषाद ने सेल्समैन को गोली मारी थी और उसके गिरते ही चंदू निषाद ने कैश समेट लिया था। पीड़ित सेल्समैन ने दोनों की शिनाख्त पुलिस के समक्ष की है। लूट की रकम का बंटवारा दोस्तपुर के पास किया गया था, जिसमें अभिषेक ने 25 हजार रुपये और चंदू ने 15 हजार 200 रुपये लिए थे। अभिषेक निषाद के खिलाफ पहले से दोस्तपुर थाने में लूट, जानलेवा हमला और मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

More Read

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची दिखाते अधिकारी
यूपी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, हर वोटर को मिलेगा नया नंबर
लखनऊ: 25 हजार संविदा कर्मियों की छंटनी पर सवाल, निजीकरण की तैयारी या प्रशासनिक फैसला
योगी के 54वें जन्मदिवस पर सुल्तानपुर में विशाल रक्तदान शिविर: सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान
बागपत में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए DSO अनूप तिवारी

जांच में यह भी सामने आया कि घटना में प्रयुक्त बाइक चोरी की थी। बदमाशों ने 19 जनवरी को सुलतानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के मुड़िला बाजार से बाइक चोरी की थी, जिसकी प्राथमिकी कादीपुर थाने में दर्ज है। इसी चोरी की बाइक का इस्तेमाल जमोलीगंज बाजार में लूट और गोलीकांड में किया गया था।

पुलिस के अनुसार स्वाट टीम और अन्य इकाइयों के संयुक्त प्रयास से आरोपितों की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:Loot CaseSultanpur GangSWAT टीमUP Policeअंबेडकरनगरभीटी थानाशराब ठेका
Previous Article प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य विवाद पर उमा भारती का बयान माघ मेला विवाद: उमा भारती बोलीं- शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगना प्रशासन का अधिकार नहीं
Next Article सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में बरगदवा रेल ओवरब्रिज और खजांची फ्लाईओवर का लोकार्पण करते हुए गोरखपुर को दो नई यातायात सौगात: सीएम योगी ने बरगदवा आरओबी और खजांची फ्लाईओवर का लोकार्पण किया
Latest
वाराणसी में परिषदीय विद्यालय में तिलक और आरती से बच्चों का स्वागत करते शिक्षक

गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.