News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
मालदा: SIR हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, 7 न्यायिक अधिकारियों का 8 घंटे तक घेराव
वाराणसी: बीएचयू में छात्र से जाति पूछकर मारपीट, कैंपस में मचा हड़कंप
वाराणसी: रामनगर-दूसरे दिन भी जारी रहा संचारी रोग अभियान, मेगा सफाई और दवाओं का छिड़काव
ट्रंप के बयान से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक गिरा
काशी: हनुमान जयंती पर निकली भव्य ध्वज यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब
वाराणसी: वरुणा जोन में पुलिसिंग फेरबदल, पांच चौकियों पर महिला उप निरीक्षकों को कमान
वाराणसी: हनुमान जयंती पर संकट मोचन मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, मांगी संकटों से मुक्ति
वाराणसी: वरुणा नदी में डूबे किशोर की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए हत्या के आरोप
वाराणसी: रामनगर में एक महीने से बदबूदार पानी, जनस्वास्थ्य आपदा पर गंभीर सवाल
पलामू: अपहरण और मारपीट की साजिश नाकाम, आठ आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ayodhya

अयोध्या: फर्जी STF-SOG बनकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 15/02/2026 16:39
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
पुलिस वर्दी में अयोध्या पुलिस अधिकारी, उनके सामने पकड़े गए दो अपराधी और जब्त की गई सामग्री
अयोध्या पुलिस ने फर्जी STF और SOG बनकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना सहित दो को गिरफ्तार किया।
Contents
  • अयोध्या पुलिस ने फर्जी एसटीएफ और एसओजी बनकर लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार
  • 27 जनवरी को औद्योगिक क्षेत्र में हुई थी वारदात
  • सरगना पर 26 मुकदमे, गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट भी दर्ज
  • अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी
  • फर्जी पुलिस बनकर करते थे वारदात
  • संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी

अयोध्या पुलिस ने फर्जी एसटीएफ और एसओजी बनकर लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस ने फर्जी एसटीएफ और एसओजी टीम बनाकर राहगीरों को निशाना बनाने वाले कुख्यात गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का संचालन अमेठी जिले के मुसाफिरखाना पिंडासा निवासी महेश सिंह कर रहा था, जिस पर विभिन्न जिलों में 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने महेश सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

27 जनवरी को औद्योगिक क्षेत्र में हुई थी वारदात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 27 जनवरी को रामनगरी के औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। सआदतगंज के शांतिनगर कालोनी निवासी उमेश मिश्र ने इस संबंध में कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।

उमेश मिश्र को उनकी ही कार में बंधक बनाकर अगवा किया गया था। गिरोह ने उनसे सोने की चेन और नकद राशि लूट ली। इसके बाद उन्हें बस्ती जिले के लोलपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे कार सहित छोड़ दिया गया।

सरगना पर 26 मुकदमे, गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट भी दर्ज

पुलिस के अनुसार महेश सिंह पर अमेठी, सुलतानपुर, बाराबंकी सहित अन्य जिलों में कुल 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ तीन गैंगेस्टर एक्ट और दो गुंडा एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। इस गिरोह में कुल सात बदमाश शामिल बताए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह और उसका सहयोगी बस्ती जिले के छावनी रामगढ़ निवासी सौरभ पांडेय शामिल हैं।

More Read

वाराणसी के बड़ागांव थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की सांकेतिक तस्वीर
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट में दो सगे भाइयों को हथिवार से गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश: रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर पिता की अपील, ईमानदारी को सम्मान मिले
यूपी: बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए यूपीपीसीएल ने लॉन्च किया ‘बिजली मित्र’ पोर्टल
वाराणसी: STF को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी

शेष वांछित आरोपियों में बस्ती जिले के छावनी बदली निवासी अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी, परसुरामपुर निवासी राजकुमार यादव, हरैया बांसगांव निवासी विनोद वर्मा तथा राम जनम उर्फ सोनू चौधरी शामिल हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य आदित्य चौधरी निवासी देवकाली रानी थाना छावनी जनपद बस्ती वर्तमान में बस्ती जेल में बंद है।

फर्जी पुलिस बनकर करते थे वारदात

एसएसपी के अनुसार यह गिरोह कार से घूमता रहता था और हाईवे या सुनसान स्थानों पर मौजूद लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी खुद को एसटीएफ या एसओजी टीम का सदस्य बताकर लोगों को रोकते थे। इसके बाद उन्हें धमकाकर लूटपाट करते थे। कई मामलों में वे भुक्तभोगियों के परिचितों से भी फर्जी कार्रवाई का भय दिखाकर रुपये वसूलते थे।

संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी

कैंट थाना प्रभारी संदीप सिंह और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अयोध्या पुलिस की इस कार्रवाई को फर्जी पुलिस बनकर अपराध करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और आमजन को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

More Read

गाजीपुर में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कांड की जांच रिपोर्ट
गाजीपुर: ट्रांसफार्मर चोरी कांड में एसडीओ दोषी, विभागीय जांच में बड़ा खुलासा
बहराइच: इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम का किया विरोध
जौनपुर: साइबर पुलिस ने 240 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, कुल 1400 फोन लौटाए
वाराणसी: किशोर सोनू अली की हत्या, का मुख्य आरोपी रमेश पटेल जेल भेजा,गया छह फरार
Share on WhatsApp
TAGGED:अपराधीअयोध्या पुलिसउत्तर प्रदेशएसओजीफर्जी एसटीएफमहेश सिंहलूट गिरोह
Previous Article गाजीपुर ट्रामा सेंटर के बाहर मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की भीड़, जो संचालन की समस्या को दर्शाती है। गाजीपुर ट्रामा सेंटर संचालन पर खींचतान: मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग आमने-सामने
Next Article सिपाही अखिलेश त्रिपाठी की गिरफ्तारी को दर्शाती तस्वीर, जिसमें पुलिसकर्मी मौजूद हों। लखनऊ: 28 साल पुराने मामले में राजस्थान पुलिस ने सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को किया गिरफ्तार
Latest
मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव का दृश्य, प्रदर्शनकारियों की भीड़

मालदा: SIR हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, 7 न्यायिक अधिकारियों का 8 घंटे तक घेराव

बीएचयू कैंपस में छात्रों के बीच तनावपूर्ण माहौल

वाराणसी: बीएचयू में छात्र से जाति पूछकर मारपीट, कैंपस में मचा हड़कंप

रामनगर में संचारी रोग अभियान के दौरान सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई करते हुए

वाराणसी: रामनगर-दूसरे दिन भी जारी रहा संचारी रोग अभियान, मेगा सफाई और दवाओं का छिड़काव

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का ग्राफ दिखाती तस्वीर

ट्रंप के बयान से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक गिरा

काशी में 23वीं श्री हनुमान ध्वज यात्रा में हजारों श्रद्धालु केसरिया ध्वज लेकर जुलूस में शामिल

काशी: हनुमान जयंती पर निकली भव्य ध्वज यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.