News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद
सोनू यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुनील पटेल, न्याय का दिलाया भरोसा
रामनगर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध बाउंड्री पर चला बुलडोजर, प्रशासन का एक्शन
राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार की मांग
वाराणसी: बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ballia

बलिया: पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर 15 वर्षीय बच्ची की जान बचाई, मानवता की मिसाल

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 30/01/2026 18:51
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
बलिया जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों का रक्तदान, 15 वर्षीय बच्ची की जान बची
बलिया जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों ने समय पर रक्तदान कर बच्ची की जान बचाई।

बलिया पुलिस के कर्मियों ने रक्तदान कर बचाई मासूम की जान, मानवता की मिसाल

जनपद बलिया में बलिया पुलिस के दो कर्मियों ने समय पर रक्तदान कर एक मासूम बच्ची की जान बचाकर संवेदनशीलता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह घटना न केवल पुलिस की जिम्मेदारी का परिचायक है बल्कि समाज के प्रति उनके मानवीय कर्तव्य को भी दर्शाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना सिकन्दरपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर कांस्टेबल राजू यादव तथा थाना गड़वार के कंप्यूटर ऑपरेटर कांस्टेबल भीम कुमार पुलिस लाइन बलिया में आयोजित सैनिक सम्मेलन की बैठक में शामिल होने के उपरान्त किसी निजी कार्य से जिला अस्पताल बलिया पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि मूड़ाडीह निवासी प्रीती राजभर पुत्री रामदेव राजभर उम्र लगभग 15 वर्ष को किडनी संबंधी समस्या तथा हीमोग्लोबिन की अत्यधिक कमी के कारण तत्काल रक्त की आवश्यकता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पुलिस कर्मियों ने बिना किसी देरी के बच्ची को रक्तदान करने का निर्णय लिया। उनके इस त्वरित और सराहनीय कदम से बच्ची को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका। चिकित्सकों के अनुसार यदि समय रहते रक्त न मिलता तो बच्ची की स्थिति अत्यंत गंभीर हो सकती थी। रक्तदान के बाद वर्तमान में बच्ची की हालत स्थिर और सामान्य बताई जा रही है।

रक्तदान के दौरान सोशल मीडिया सेल के कांस्टेबल अमित कुमार यादव तथा थाना मनियर के कांस्टेबल मनोज कुमार प्रजापति भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरे घटनाक्रम में सहयोग किया। अस्पताल प्रशासन ने भी पुलिस कर्मियों की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

More Read

सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर में रक्तदाता
योगी के 54वें जन्मदिवस पर सुल्तानपुर में विशाल रक्तदान शिविर: सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान
वाराणसी: काशी विद्यापीठ में इंफ्लुएंसर छात्रा से मारपीट, कैंपस में मचा बवाल
शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बलिया का राज सिंह अयोध्या से गिरफ्तार
बलिया में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, क्रय केंद्रों पर भीगा गेहूं; किसानों की चिंता बढ़ी

बच्ची के परिजनों ने बलिया पुलिस के इस मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों ने संकट की घड़ी में देवदूत बनकर उनकी बेटी की जान बचाई है। उन्होंने बलिया पुलिस की खुले शब्दों में प्रशंसा की।

इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि बलिया पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है बल्कि जरूरत पड़ने पर आम नागरिकों की जान बचाने के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। पुलिस कर्मियों का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Ballia PoliceBlood DonationHumanityUP Newsजिला अस्पतालबलियारक्तदान
Previous Article जफराबाद पुलिस द्वारा 85 लाख ठगी मामले में फर्जी FD बांड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार जफराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 85 लाख ठगी में फर्जी FD बांड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next Article वाराणसी गोमती जोन कार्यालय में डीसीपी आकाश पटेल की चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक गोमती जोन में चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक, डीसीपी आकाश पटेल ने दिए सख्त निर्देश
Latest
वाराणसी में जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन

एंटी करप्शन टीम द्वारा बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए।

वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप

रामनगर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते लोग और चिंतित स्थानीय नागरिक।

रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब

वाराणसी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश और पुलिस टीम

जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

रामनगर के पंचवटी रामलीला मैदान में पड़ी निर्माण सामग्री और चिंतित स्थानीय नागरिक

रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.