News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bhadohi

भदोही: दुर्गागंज क्षेत्र के हरदुआ गांव में रंजिश के चलते मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 07/02/2026 23:14
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
भदोही के हरदुआ गांव में पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी
भदोही: हरदुआ गांव में रंजिश के चलते हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी

जनपद भदोही के थाना दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ में पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में लाठी डंडे से की गई पिटाई में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरदुआ निवासी अर्जुन पुत्र बबऊ ने थाना दुर्गागंज में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही घनश्याम, दीपक और विरेन्द्र पुत्रगण रामप्यारे, राजकुमार पुत्र लालता, विरेन्द्र पुत्र रामचन्दर, पवन पुत्र मूलचन्द्र, बेचू पुत्र चौथी, तुफानी पुत्र स्वर्गीय चिन्ताणि, रोमियो पुत्र नाटे सहित 8 से 10 अन्य अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और लाठी डंडों से उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में अर्जुन के भतीजे और भाई सतीश सरोज को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दुर्गागंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 10 वर्ष 2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) और 109 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना दुर्गागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 7 फरवरी 2026 को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरबसपुर तिराहे से राजकुमार पुत्र लालता प्रसाद उम्र करीब 48 वर्ष और बेचू पुत्र चौथी उम्र करीब 51 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ थाना दुर्गागंज जनपद भदोही को दबोच लिया। दोनों आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी उसी मामले में नामजद थे और घटना के समय लाठी डंडों से मारपीट में शामिल पाए गए हैं। अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

More Read

पुलिस अधिकारी एक युवक और उसके परिजनों से बात करते हुए, पुलिस स्टेशन का दृश्य।
आधे घंटे में मौत के मुहाने से युवक को वापस लाई लंका पुलिस, टला बड़ा हादसा
रामनगर प्रकरण में नया मोड़: पुलिस पर आरोप लगाने वाले शिबू खान के खिलाफ FIR दर्ज
रामनगर थाने में युवक से मारपीट का आरोप, डीसीपी से निष्पक्ष जांच की मांग
वाराणसी: रामनगर पुलिस की तत्परता, 24 घंटे में मिली गुमशुदा महिला

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रमेश कुमार, उप निरीक्षक सूरजबली वर्मा, हेड कांस्टेबल दीपक मिश्रा और हेड कांस्टेबल नन्दलाल गौड़ की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांवों में पुरानी रंजिश के चलते होने वाली हिंसक घटनाओं पर सख्त नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी प्रकार की धमकी या हिंसा की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsUttar Pradesh Newsviolent clashदुर्गागंजपुलिस कार्रवाईभदोहीमारपीट
Previous Article सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के बाद राहत कार्य फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए निरीक्षक, 13 लोग घायल
Next Article काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर असमिया परिधान में सजे बाबा विश्वनाथ और माता गौरा काशी: महाशिवरात्रि पर असमिया परिधान में सजेंगे बाबा विश्वनाथ और माता गौरा
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क और जनसुनवाई करते हुए

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा

वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।

वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस

वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कपिल और बरामद नाबालिग किशोरी

वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image