News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • UP Police
  • Varanasi
  • Law and Order
  • Varanasi News
  • वाराणसी पुलिस
LATEST
यूपी पंचायत चुनाव लटकने के आसार, आरक्षण से लेकर 2027 की राजनीति तक बड़ा खेल
वाराणसी में बारात और आयोजनों पर ट्रैफिक व ध्वनि नियम को लेकर सख्त निर्देश जारी
काशी: महाशिवरात्रि पर उतरेगी बाबा भोले की होलियाना बारात, रंग- मस्ती और लोक परंपराओं से सजेगा शिव विवाह
वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद
वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.
Varanasi

वाराणसी: जातिगत टिप्पणी से सुलगा बीएचयू, कैंपस में हिंसा के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस का बड़ा अभियान

Sandeep Srivastava - Sub Editor : News Report
Last updated: 31/01/2026 11:39
By
Sandeep Srivastava
Share
4 Min Read
बीएचयू परिसर में पुलिस जांच और सुरक्षा का दृश्य
बीएचयू हिंसा के बाद परिसर में तैनात पुलिस और सुरक्षा बल

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में जातिगत टिप्पणी के बाद भड़के हिंसक बवाल को लेकर लंका पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के सूत्रधारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम बीएचयू के प्रवेश और निकास द्वारों सहित आसपास के प्रमुख चौराहों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही घटना के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए 100 से अधिक वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया गया है, ताकि उपद्रव में शामिल हर व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सात नामजद आरोपियों में बाबतपुर निवासी दर्शिल पांडेय भी शामिल है, जो पहले से ही जिलाबदर घोषित है। अन्य आरोपियों में रोशन मिश्रा, शशांक सिंह, विशाल और विश्वजीत यादव के आपराधिक इतिहास को लेकर संबंधित थानों से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हॉस्टल गेटों पर बाहरी नंबर की गाड़ियों की सघन जांच हो रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को भी पूरे दिन परिसर में सख्ती का माहौल रहा, जहां सुरक्षाकर्मियों ने आने-जाने वालों की तलाशी ली।

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर बीएचयू के बिरला और रूईया हॉस्टल के छात्रों के बीच कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। दोपहर से लेकर देर शाम तक स्थिति पूरी तरह बेकाबू बनी रही। लंका पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उग्र छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बीएचयू का प्रॉक्टोरियल बोर्ड असहज नजर आया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया सहित अन्य सुरक्षा कर्मी छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे हालात पर काबू पाने में सफल नहीं हो सके।

स्थिति तब नियंत्रण में आई जब हालात बिगड़ते देख पीएसी और कमिश्नरेट पुलिस के दस थानों की फोर्स को परिसर में उतारा गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद ही छात्र शांत हुए। इस दौरान कई वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जिससे परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

इस घटना ने वर्ष 2019 की यादें ताजा कर दीं, जब एलबीएस और बिरला हॉस्टल के बीच हुए टकराव के दौरान पेट्रोल बम फेंके जाने जैसी गंभीर घटनाएं सामने आई थीं। उस समय भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड हालात संभालने में नाकाम रहा था और पुलिस फोर्स को कैंपस में प्रवेश करना पड़ा था। तत्कालीन चीफ प्रॉक्टर ओपी राय स्वयं पुलिस के साथ उपद्रवी छात्रों के बीच पहुंचे थे। गुरुवार को बिरला और रूईया हॉस्टल के बीच हुए बवाल ने उसी पुराने तनाव की झलक दिखा दी, जिसे देखकर कई सुरक्षाकर्मी भी सहम गए।

More Read

वाराणसी पुलिस आयुक्त गोष्ठी में ट्रैफिक व ध्वनि नियमों पर चर्चा
वाराणसी में बारात और आयोजनों पर ट्रैफिक व ध्वनि नियम को लेकर सख्त निर्देश जारी
काशी: महाशिवरात्रि पर उतरेगी बाबा भोले की होलियाना बारात, रंग- मस्ती और लोक परंपराओं से सजेगा शिव विवाह
वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद
वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की परत-दर-परत जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और बीएचयू परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:BHUUniversity Newsजातिगत टिप्पणीपुलिस कार्रवाईबीएचयूवाराणसीहिंसा
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article रामनगर ट्यूबवेल चोरी के बाद बंद पड़ा जल आपूर्ति केंद्र वाराणसी: रामनगर में दुस्साहसिक चोरी, सरकारी ट्यूबवेल की पूरी वायरिंग उखाड़ ले गए चोर, इलाके में पानी को लेकर हाहाकार
Next Article वाराणसी में प्रधानमंत्री आवास योजना ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी वाराणसी: प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी जेई बनकर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी और असमंजस

यूपी पंचायत चुनाव लटकने के आसार, आरक्षण से लेकर 2027 की राजनीति तक बड़ा खेल

वाराणसी पुलिस आयुक्त गोष्ठी में ट्रैफिक व ध्वनि नियमों पर चर्चा

वाराणसी में बारात और आयोजनों पर ट्रैफिक व ध्वनि नियम को लेकर सख्त निर्देश जारी

काशी में शिव बरात की रंगीन और सांस्कृतिक झांकी

काशी: महाशिवरात्रि पर उतरेगी बाबा भोले की होलियाना बारात, रंग- मस्ती और लोक परंपराओं से सजेगा शिव विवाह

जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया

वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद

वाराणसी पुलिस ने लापता 12 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद किया

वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया

भदोही पुलिस द्वारा एटीएम ठग गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी

भदोही: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस प्रशिक्षण के दौरान SPEL Programme में भाग लेते छात्र

वाराणसी में SPEL Programme 3.0: युवाओं को पुलिस और समाज से जोड़ने की अनूठी पहल

वाराणसी पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दोषी अभियुक्तों को कोर्ट में सजा

वाराणसी ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने मारपीट मामले में दो दोषियों को सजा

वाराणसी पुलिस द्वारा दशाश्वमेध क्षेत्र में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी

वाराणसी पुलिस ने दशाश्वमेध क्षेत्र में वांछित वारंटी अपराधी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन और मिशन शक्ति की सफलता

आजमगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत तीन अभियुक्तों को सजा, बाल अपराध और चोरी के मामलों में मिली बड़ी कामयाबी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
RSS FeedFollow
Related News
वाराणसी पुलिस CP संवाद हेल्पलाइन से जनता को राहत
Varanasi

वाराणसी पुलिस की CP संवाद हेल्पलाइन से शिकायतों में 25% कमी, जनता को त्वरित राहत

प्रधानमंत्री मोदी काशी दौरा विकास परियोजनाएं
Varanasi

काशी: शिवरात्रि के बाद आयेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जौनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए धर्म परिवर्तन के आरोपी
Varanasi

जौनपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

सिगरा पुलिस द्वारा महिलाओं की गिरफ्तारी
Varanasi

सार्वजनिक स्थान पर विवाद: सिगरा पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

SPEL 3.0 के तहत छात्र वाराणसी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलते हुए
Varanasi

वाराणसी पुलिस का SPEL 3.0: छात्रों को वृद्धाश्रम-अनाथालय भ्रमण से मिला जीवन का सबक

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • UP Police
  • Varanasi
  • Law and Order
  • Varanasi News
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • Bihar
  • Prayagraj
  • पुलिस कार्रवाई
  • प्रयागराज
News Report
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.