News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Law and Order
  • वाराणसी पुलिस
LATEST NEWS
कॉल स्पूफिंग: भरोसेमंद नंबर के पीछे छिपे साइबर ठगों से कैसे बचें
वाराणसी: अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई, निर्माणाधीन परियोजना सील
लखनऊ: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी की सख्त पहल से जमीनी मामलों में तेज़ हुई कार्रवाई
वाराणसी: रामनगर में अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण के बीच सुरक्षा अलर्ट, प्रशासन ने मीडिया प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
वाराणसी में साइबर अपराध नियंत्रण पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा बैठक
सिगरा थाना अंतर्गत होटल में काशी भ्रमण के बाद भाई-बहन ने की आत्महत्या, जांच जारी
वाराणसी पुलिस कार्यालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन
सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म प्रयास का आरोप
जौनपुर: मोबाइल शोरूम में चोरी करते पकड़े गए दो सिपाही, एसपी ने किया सस्पेंड
दशाश्वमेध घाट पर एनडीआरएफ का आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम
बभनी पुलिस ने चोरी के आरोपी को टावर बैटरी के साथ किया गिरफ्तार
वाराणसी: ऑनलाइन जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
बलिया: हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को नरही पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपहरण के बाद युवक की हत्या करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, आदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मीरजापुर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
बलिया: थाना हल्दी पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
सोनभद्र में ऑपरेशन रक्षा अभियान: बाल श्रम और मानव तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
सोनभद्र: पॉक्सो मामले में दोषी को आजीवन कारावास और एक लाख जुर्माना
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या, हाथ तोड़े फिर गला रेतकर फरार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 28/01/2026 20:35
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
दरभंगा मब्बी थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस
बांध बस्ती में पत्नी की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और एफएसएल टीम।

दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांध बस्ती में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उसने मारपीट कर पत्नी के दोनों हाथ तोड़ दिए और इसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर में शव छोड़कर फरार हो गया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय फूलो देवी के रूप में हुई है जो बांध बस्ती निवासी शिवकुमार साह की पत्नी थी। दंपती की चार मासूम बेटियां हैं जिनकी उम्र 12 वर्ष से कम बताई जा रही है। रात में मां की हत्या के बाद बच्चियों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तब इस खौफनाक घटना का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के ससुर छेदी साह ने बताया कि वे होटल में गार्ड की नौकरी करते हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। सूचना मिलने के बाद जब वे घर पहुंचे तो बहू की हत्या हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका अपने बेटों से कोई संबंध नहीं है और वे सभी अलग रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका बेटा ही इस जघन्य अपराध का दोषी है और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

परिजनों के अनुसार फूलो देवी की शादी करीब 15 वर्ष पहले नगर थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी निवासी स्वर्गीय रामबाबू साह की पुत्री के रूप में शिवकुमार साह से हुई थी। आरोपी पति जूट की बोरी बेचने का काम करता था लेकिन पिछले छह माह से कोई काम नहीं कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अक्सर जमीन बेचने की बात करता रहता था और आर्थिक तनाव में था। आरोप है कि उसने पत्नी के नाम पर दो बार महिला समूह से कर्ज भी लिया था।

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वारदात में प्रयुक्त चाकू को कमरे से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

More Read

लखनऊ जनसुनवाई में भूमि विवादों पर निर्देश देते सत्येंद्र बारी
लखनऊ: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी की सख्त पहल से जमीनी मामलों में तेज़ हुई कार्रवाई
वाराणसी: रामनगर में अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
सिगरा थाना अंतर्गत होटल में काशी भ्रमण के बाद भाई-बहन ने की आत्महत्या, जांच जारी
सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म प्रयास का आरोप

उधर मृतका की मां विमला देवी बहन राजो देवी और भाई सुनील कुमार साह का रो रोकर बुरा हाल है। मां ने बताया कि मंगलवार रात बेटी से बात हुई थी जिसमें उसने पति से विवाद होने की बात कही थी लेकिन कारण नहीं बताया था। सुबह हत्या की खबर मिली। फिलहाल इस निर्मम हत्या के पीछे की असली वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और पारिवारिक तनाव के गंभीर परिणामों की भयावह तस्वीर पेश करती है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Bihar NewsCrime NewsDarbhangaFSL TeamMurder CasePolice Investigationघरेलू हिंसा
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article वाराणसी कैंट में ₹3.58 करोड़ की सड़क और जलनिकासी परियोजनाओं का शिलान्यास करते विधायक सौरभ श्रीवास्तव वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने ₹3.58 करोड़ की सड़क व जलनिकासी परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Next Article पटना सिविल कोर्ट गेट पर पुलिस जांच के दौरान लोडेड पिस्टल के साथ किशोर गिरफ्तार पटना सिविल कोर्ट में लोडेड पिस्टल के साथ किशोर गिरफ्तार, हत्या की साजिश की आशंका; साथी फरार
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
कॉल स्पूफिंग के जरिए साइबर ठगों द्वारा भरोसेमंद नंबर से कॉल

कॉल स्पूफिंग: भरोसेमंद नंबर के पीछे छिपे साइबर ठगों से कैसे बचें

सेहमलपुर में अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई की तस्वीर

वाराणसी: अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई, निर्माणाधीन परियोजना सील

लखनऊ जनसुनवाई में भूमि विवादों पर निर्देश देते सत्येंद्र बारी

लखनऊ: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी की सख्त पहल से जमीनी मामलों में तेज़ हुई कार्रवाई

रामनगर में पुलिस द्वारा जब्त अवैध पेट्रोल डीजल टैंकर

वाराणसी: रामनगर में अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था

वाराणसी: परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

वाराणसी दालमंडी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक बल तैनात

वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण के बीच सुरक्षा अलर्ट, प्रशासन ने मीडिया प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल साइबर अपराध समीक्षा बैठक में

वाराणसी में साइबर अपराध नियंत्रण पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा बैठक

वाराणसी के सिगरा इलाके में होटल सिटी इन का बाहरी दृश्य जहां भाई-बहन ने आत्महत्या की

सिगरा थाना अंतर्गत होटल में काशी भ्रमण के बाद भाई-बहन ने की आत्महत्या, जांच जारी

वाराणसी पुलिस कार्यालय जीर्णोद्धार उद्घाटन समारोह

वाराणसी पुलिस कार्यालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन

सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म प्रयास का मामला

सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म प्रयास का आरोप

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
बलिया पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Ballia

बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू बरामद किया

मऊ में जमीन विवाद और ठगी का मामला दर्ज
Uttar Pradesh

मऊ: जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, मुख्तार अंसारी का नाम लेकर धमकी

सोनभद्र पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी
Sonbhadra

सोनभद्र में छह ग्राम हेरोइन के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीटेट परीक्षा केंद्र पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया सॉल्वर
Uttar Pradesh

सीटेट परीक्षा में यूपी के पांच जिलों में सॉल्वर पकड़े गए, पुलिस कर रही जांच

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया
Azamgarh

आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Sonbhadra
  • Law and Order
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi
  • Ballia
  • Arrest
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.