News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: 491 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पहली ड्यूटी में संभालेंगी प्रधानमंत्री की सुरक्षा
वाराणसी: पीएम का दो दिवसीय दौरा, भव्य रोड शो और महिला संवाद कार्यक्रमों पर रहेगा जोर
मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार
वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन
वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती
आप में सियासी भूचाल: 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, राघव चड्ढा समेत कई भाजपा में शामिल
चंदौली: साहूपुरी में 20 दिनों से जल संकट, 50 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttrakhand

देहरादून: पति को जहर देने का आरोप, पत्नी और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 09/03/2026 18:00
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
देहरादून में पति को जहर देने के आरोप में पत्नी और बहन पर केस
देहरादून में पति को जहर देने के आरोप में पत्नी और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Contents
  • देहरादून में पति को जहर देने का आरोप, पत्नी और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • सहारनपुर निवासी परिवार ने दी शिकायत
  • विवाद के बाद घर छोड़कर चली गई थी महिला
  • एक मार्च को वापस लौटी थी देहरादून
  • प्रेम संबंध का भी आरोप
  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून में पति को जहर देने का आरोप, पत्नी और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून में पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध के शक के बीच पति को जहर देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। गंभीर हालत में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुर निवासी परिवार ने दी शिकायत

पुलिस को दी गई तहरीर में मौकम सिंह निवासी गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर ने बताया कि उनके बेटे अंकित की शादी करीब छह वर्ष पहले शिल्पा के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों देहरादून के सेवलाकलां चंद्रबनी क्षेत्र स्थित पार्वती विहार कॉलोनी में रहने लगे थे। परिवार के अनुसार पति पत्नी के बीच अक्सर छोटे मोटे विवाद होते रहते थे, लेकिन बाद में समझौता हो जाता था।

विवाद के बाद घर छोड़कर चली गई थी महिला

शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान शिल्पा ने अंकित की आंखों में मिर्च डाल दी और इसके बाद घर छोड़कर चली गई। अंकित ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने अपने ससुराल पक्ष से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

एक मार्च को वापस लौटी थी देहरादून

परिवार के अनुसार शिल्पा एक मार्च को दोबारा देहरादून वापस लौटी। इसके बाद तीन मार्च को उसने कथित रूप से अपने पति अंकित को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया और घर से फरार हो गई। जहर पीने के बाद अंकित की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में दून अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रेम संबंध का भी आरोप

अस्पताल में इलाज के बाद जब अंकित की हालत में कुछ सुधार हुआ तो उसने पत्नी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उसे पता चला कि शिल्पा शोएब नाम के युवक के साथ हरिद्वार और दिल्ली में रह रही थी। परिवार का आरोप है कि पति को जहर देने की घटना में शिल्पा की बहन ने भी उसका साथ दिया।

More Read

रामनगर के होमस्टे से पुलिस नाबालिग छात्र-छात्राओं को पूछताछ के लिए ले जाते हुए।
रामनगर: होमस्टे में नाबालिग छात्र-छात्राएं पकड़े गए, पॉक्सो में दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने गैर-जमानती वारंट पर दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अयोध्या: पति-पत्नी विवाद में 3 मौतें, मासूम ने पिता के शव पास तोड़ा दम।
देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’: PM दौरे से पहले आतंकी लिंक में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर शिल्पा और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:घरेलू हिंसादेहरादूनदेहरादून क्राइमपटेलनगर पुलिसपति को जहरपत्नी पर आरोपप्रेम संबंध
Previous Article बलरामपुर में गिरफ्तार वाहन चोर और बरामद चोरी की बाइकें बलरामपुर में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; 6 बाइक व अन्य सामान बरामद
Next Article वाराणसी में अवैध निर्माण स्थल पर लगी सील या निर्माण कार्य वाराणसी: परेड कोठी-इंग्लिशिया लाइन में अवैध निर्माण पर VDA बेअसर, NOC विवाद ने बढ़ाई समस्या
Latest
वाराणसी में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैयार 491 महिला सिपाही

वाराणसी: 491 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पहली ड्यूटी में संभालेंगी प्रधानमंत्री की सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो और महिला संवाद करते हुए

वाराणसी: पीएम का दो दिवसीय दौरा, भव्य रोड शो और महिला संवाद कार्यक्रमों पर रहेगा जोर

एंटी करप्शन टीम द्वारा दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करने का दृश्य

मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार

वाराणसी में महिला आरक्षण के समर्थन में स्कूटी पर सवार महिलाएं

वाराणसी: महिला आरक्षण समर्थन में स्कूटी रैली से गूंजा शहर, नारी शक्ति का प्रदर्शन

वाराणसी में बिजली सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाते ऊर्जा मंत्री

वाराणसी: ए. के शर्मा ने वाराणसी में 24×7 बिजली सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.