उत्तर प्रदेश में कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़े स्तर पर तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पर कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम ने बनारस स्थित उसके प्रहलाद घाट इलाके के मकान पर नोटिस चस्पा किया। मकान बाहर से बंद मिला, जिसके बाद टीम ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए नोटिस लगाया। ईडी की दूसरी टीम ने सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाह बाग स्थित एक अन्य मकान पर भी पहुंचकर नोटिस चस्पा किया। मनी लांड्रिंग की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ईडी ने शुभम और उसके पिता भोला जायसवाल की अरबों की संपत्ति का ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है। टीम उनके माता पिता के अलावा रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच भी कर रही है। यह कार्रवाई ईडी के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई।
कफ सिरप तस्करी के इस मामले में आरोपी शुभम जायसवाल की तलाश में कई पुलिस टीमें भी लगी हैं। कमिश्नरेट पुलिस शुभम को भगोड़ा घोषित कराने और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भगोड़ा घोषित कराने के लिए अदालत में आवेदन दिया जा रहा है और जल्द ही इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि शैली ट्रेडर्स के संचालक और करीब 100 करोड़ के अवैध कारोबार के आरोपी शुभम की लोकेशन दुबई में मिली है। पुलिस ने बताया कि दुबई से उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और एनडीपीएस एक्ट में वांछित शुभम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की पांच विशेष टीमें काम कर रही हैं। कमिश्नरेट की एसआईटी के साथ अन्य जांच एजेंसियां भी मामले में लगी हैं।
शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, चंदौली सहित कई जनपदों में प्राथमिकी दर्ज है। सोनभद्र पुलिस ने हाल ही में भोला प्रसाद को कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार वह भी दुबई भागने की फिराक में था। ट्रांजिट रिमांड पर लाकर एसआईटी उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान भोला ने पुलिस को बताया कि शुभम इस समय दुबई में छिपा हुआ है।
कफ सिरप तस्करी के इस बड़े नेटवर्क की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और प्रवर्तन निदेशालय के साथ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से पूरे नेटवर्क की संपत्तियों और गतिविधियों का विस्तार से पता लगाया जा रहा है। मामले से जुड़े कई स्थानों पर अब भी छापेमारी और दस्तावेज जांच की प्रक्रिया जारी है।
कोडिन सिरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर ईडी की कार्रवाई तेज, नोटिस चस्पा

कोडिन सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पर ईडी की कार्रवाई तेज हुई, वाराणसी में घर पर नोटिस चस्पा, दुबई में मिला लोकेशन।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
महिलाओं ने शराबबंदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, घरेलू हिंसा पर जताई चिंता
उत्तर प्रदेश में शराब बंदी की मांग पर लोक समिति महिला समूह ने बेनीपुर में प्रदर्शन किया, महिलाओं ने शराब से बढ़ती घरेलू हिंसा पर चिंता जताई।
BY : Palak Yadav | 13 Dec 2025, 02:20 PM
-
आईआईटी बीएचयू सामूहिक दुष्कर्म केस में पीड़िता की जिरह पूरी, अगली सुनवाई 23 दिसंबर को तय
आईआईटी बीएचयू सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता की बचाव पक्ष से जिरह हुई, पीड़िता के अनुरोध पर अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी।
BY : Palak Yadav | 13 Dec 2025, 02:10 PM
-
अलीनगर में हाईवे किनारे मिला झारखंड के व्यक्ति का लटका हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी
अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे एक क्षतिग्रस्त संकेतक से लटका 55 वर्षीय कारु भारती का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की है।
BY : Palak Yadav | 13 Dec 2025, 02:01 PM
-
12वीं की छात्रा साइबर उत्पीड़न का शिकार, इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां
वाराणसी में 12वीं की छात्रा साइबर उत्पीड़न का शिकार हुई, इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से परिवार परेशान, FIR दर्ज न होने से मामला अटका था।
BY : Palak Yadav | 13 Dec 2025, 01:49 PM
-
बलिया: जिलाधिकारी ने विरासत मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी
बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लंबित विरासत मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
BY : Palak Yadav | 13 Dec 2025, 01:31 PM
