भारत की मेजबानी में होने जा रहे एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप 2025 की ट्रॉफी बुधवार को लखनऊ पहुंची। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रॉफी का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षण उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम खेल इतिहास का स्मरण कराने वाला है। उन्होंने कहा कि हॉकी में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय रहा है और यहां की धरती ने भारत को ऐसे महान खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म उत्तर प्रदेश की इस पवित्र भूमि पर हुआ था। उनकी स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य तेजी से करा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी केडी सिंह बाबू का जन्म भी उत्तर प्रदेश में हुआ था, और उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए बाराबंकी में स्थित उनके पैतृक आवास को एक उत्कृष्ट संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भारतीय हॉकी को कई नामचीन खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपने खेल से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पद्म पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद शाहिद, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ आरपी सिंह, सुजीत कुमार, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, रजनीश मिश्र, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान, एमपी सिंह, जगवीर सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, ललित उपाध्याय, दानिश मुतजबा, राजकुमार पाल, प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, पुष्पा श्रीवास्तव और प्रीति दुबे जैसे खिलाड़ियों के योगदान को याद किया।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में भी प्रदेश के खिलाड़ी देश के लिए गौरव का कारण बन रहे हैं। राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, मुमताज, साक्षी, ज्योति और पूर्णिमा जैसे खिलाड़ी महिला और पुरुष वर्ग की भारतीय सीनियर व जूनियर टीमों में शामिल होकर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जूनियर हॉकी विश्वकप से जुड़े सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप 2025 के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की कामना की।
भारत की मेजबानी में एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप 2025 का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरई में किया जाएगा। इस विश्वकप में भारत, चीन, बेल्जियम, जापान, स्पेन, न्यूजीलैंड, चिली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। ट्रॉफी भारत के विभिन्न शहरों का भ्रमण कर रही है, जिसके तहत बुधवार को यह लखनऊ पहुंची और यहां खेल प्रेमियों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप 2025 ट्रॉफी लखनऊ पहुंची, सीएम योगी ने किया स्वागत

लखनऊ में एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप 2025 की ट्रॉफी का स्वागत करते हुए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम खेल इतिहास को याद किया।
Category: uttar pradesh lucknow sports
LATEST NEWS
-
अयोध्या-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर की डीपीआर प्रक्रिया शुरू, यात्रा होगी तेज और धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अयोध्या-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए डीपीआर प्रक्रिया शुरू की, जिससे यात्रा तेज होगी और धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा।
BY : Palak Yadav | 27 Dec 2025, 02:10 PM
-
उन्नाव दुष्कर्म: सीबीआई ने कुलदीप सेंगर की सजा निलंबन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
सीबीआई ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
BY : Savan kumar | 27 Dec 2025, 01:59 PM
-
नए साल पर काशी विश्वनाथ में आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
नए साल के आगमन पर काशी में आस्था का सैलाब उमड़ा, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
BY : Palak Yadav | 27 Dec 2025, 01:43 PM
-
मेरठ: फेसबुक दोस्ती से कोर्ट मैरिज, ससुराल ने ठुकराया, मामला पुलिस पहुंचा
मेरठ में फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती कोर्ट मैरिज तक पहुंची, लेकिन परिवार ने बहू को नहीं स्वीकारा, मामला परामर्श केंद्र में है।
BY : Pradyumn Kant Patel | 27 Dec 2025, 01:43 PM
-
अयोध्या: श्रीरामलला के दर्शन के लिए नववर्ष पर भारी भीड़
नववर्ष के पहले दिन श्रीरामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़, दो जनवरी तक सभी पास समाप्त।
BY : Palak Yadav | 27 Dec 2025, 01:07 PM
