News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ghazipur

गाजीपुर के दरौली स्टेशन पर सरस्वती प्रतिमा को लेकर मेमू ट्रेन में विवाद, मारपीट; 20 मिनट रुकी ट्रेन

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 23/01/2026 16:22
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
गाजीपुर के दरौली रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन में सरस्वती प्रतिमा विवाद के बाद अफरा-तफरी
दरौली स्टेशन पर मेमू पैसेंजर में सरस्वती प्रतिमा को लेकर विवाद, यात्रियों ने कराया शांत

गाजीपुर जिले के Darauli railway station पर शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब पीडीडीयू से पटना जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन में सवार दो गांवों के युवकों के बीच सरस्वती प्रतिमा को लेकर विवाद हो गया। सरस्वती पूजन के लिए लाई जा रही मूर्तियों के आपस में टकराने से एक प्रतिमा में खरोंच आ जाने पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हालांकि ट्रेन में मौजूद यात्रियों के हस्तक्षेप से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के सकलडीहा क्षेत्र से दरौली और जबुरना गांव के युवक मेमू पैसेंजर ट्रेन से सरस्वती पूजा के लिए प्रतिमाएं लेकर आ रहे थे। ट्रेन की बोगी में दोनों गांवों की मूर्तियां एक ही स्थान पर रखी गई थीं। यात्रा के दौरान मूर्तियों के टकराने से दरौली गांव के युवकों की प्रतिमा में खरोंच आ गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो दरौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के लूप लाइन में पहुंचते ही मारपीट में बदल गई।

सुबह करीब 10 बजकर 37 मिनट पर स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही विवाद तेज हो गया। स्थिति बिगड़ती देख कुछ यात्रियों ने बीच बचाव किया और जबुरना गांव के एक युवक को बोगी के भीतर कर दरवाजा बंद कर दिया गया जिससे मामला शांत हुआ। इसके बाद दरौली गांव के युवक अपनी प्रतिमा लेकर स्टेशन से चले गए। इस दौरान रन थ्रू ट्रेन पास कराए जाने के कारण मेमू पैसेंजर लगभग बीस मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि उनके स्तर पर किसी प्रकार की लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

इसी बीच दरौली क्षेत्र में रेल पथ विभाग के कार्य के कारण रेल परिचालन भी प्रभावित रहा। स्थानीय बाजार के पास रेल फाटक के समीप अप मेन लाइन में क्रासिंग के आगे रेल पटरी का पाइंट बदलने का कार्य किया गया। इसके लिए सुबह 9 बजकर 25 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक लगभग तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के चलते भदौरा स्टेशन पर पटना पीडीडीयू मेमू पैसेंजर और एक मालगाड़ी करीब पचास मिनट तक खड़ी रही जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ब्लॉक समाप्त होने के बाद पहले मालगाड़ी और उसके बाद पीडीडीयू पटना मेमू पैसेंजर का संचालन शुरू किया गया। इस संबंध में दिलदारनगर रेल पथ के अवर अभियंता Dilip Kumar ने बताया कि मेन लाइन में पुराने पाइंट को बदलकर नया लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा के साथ ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया था। घटना और तकनीकी कार्य के चलते अप लाइन में जाने वाले यात्रियों को कुछ समय तक असुविधा झेलनी पड़ी।

More Read

वाराणसी के तुलसी घाट पर गंगा नदी में डूबने से हुई मौत की घटना को दर्शाती तस्वीर।
वाराणसी: तुलसी घाट पर दर्दनाक हादसा, गाजीपुर के युवक की गंगा में डूबने से मौत
देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
गाजीपुर: मार्टीनगंज तहसील में कानूनगो पर रिश्वत का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल से हड़कंप
गाजीपुर: शादी से पहले जेनरेटर विवाद में फायरिंग, टेंट व्यवसायी के बेटे को गोली, आरोपी गिरफ्तार
Share on WhatsApp
TAGGED:Darauli Railway StationGRPMEMU ट्रेनRailway MaintenanceSaraswati PujaTrain Delayगाजीपुर
Previous Article वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा करते विद्यार्थी, पीले वस्त्र और किताबें वसंत पंचमी 2026: विद्यार्थियों के लिए सरस्वती पूजा विधि, मंत्र जप और विद्यारंभ के शुभ उपाय
Next Article देवरिया हत्या मामले में पुलिस जांच और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी देवरिया: अवैध संबंध के शक में प्रमोद यादव की गला दबाकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Latest
रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए।

वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.