News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

देवरिया: अवैध संबंध के शक में प्रमोद यादव की गला दबाकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 23/01/2026 16:30
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
देवरिया हत्या मामले में पुलिस जांच और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
देवरिया पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से हत्या का खुलासा कर तीन आरोपियों को पकड़ा।

देवरिया जिले में मदनपुर कपरवार मार्ग के अम्मा पाण्डेय संपर्क मार्ग पर 13 जनवरी को मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में मृतक की पहचान बरहज थाना क्षेत्र के गौरा जयनगर निवासी प्रमोद यादव के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध के चलते प्रमोद की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 13 जनवरी की सुबह अम्मा पाण्डेय मार्ग के किनारे करीब तीस वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान नहीं हो पाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध ऑटो सामने आया जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी बाजार स्थित शराब की दुकान के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑटो और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोहनी निवासी रामेश्वर विश्वकर्मा उम्र छत्तीस वर्ष सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ निवासी गोलू उम्र उन्नीस वर्ष और गौरीबाजार थाना क्षेत्र के चकिया निवासी सोनू पासवान उम्र अट्ठाईस वर्ष शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की जिसके बाद शव की पहचान मृतक के परिजनों से कराई गई।

थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद के अनुसार जांच में पता चला कि मृतक प्रमोद यादव का मुख्य आरोपी रामेश्वर के घर आना जाना था। इसी दौरान प्रमोद के रामेश्वर की पत्नी से अवैध संबंध बन गए थे। इस बात की जानकारी होने पर रामेश्वर ने विरोध किया लेकिन प्रमोद नहीं माना। इसी बीच रामेश्वर अपनी पुत्री की शादी तय कर रहा था और उसे सामाजिक बदनामी का डर सताने लगा था। इसी कारण उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने प्रमोद को ऑटो में बैठाकर रुद्रपुर मदनपुर मार्ग स्थित कुरना नाला के पुल के पास ले गए जहां ऑटो के अंदर ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को अम्मा पाण्डेय संपर्क मार्ग पर फेंक दिया गया ताकि पहचान न हो सके। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

More Read

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
यूपी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, हर वोटर को मिलेगा नया नंबर
लखनऊ: 25 हजार संविदा कर्मियों की छंटनी पर सवाल, निजीकरण की तैयारी या प्रशासनिक फैसला

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य मजबूत हैं और विवेचना पूरी कर शीघ्र आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में फैली दहशत कम हुई है और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestCrime NewsMurder CaseUP Policeअवैध संबंधदेवरिया न्यूज
Previous Article गाजीपुर के दरौली रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन में सरस्वती प्रतिमा विवाद के बाद अफरा-तफरी गाजीपुर के दरौली स्टेशन पर सरस्वती प्रतिमा को लेकर मेमू ट्रेन में विवाद, मारपीट; 20 मिनट रुकी ट्रेन
Next Article Holika Dahan 2026: होलिका दहन की अग्नि, परिक्रमा और पूजा सामग्री Holika Dahan 2026: 3 मार्च को होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त, नियम और क्या न करें
Latest
रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए।

वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.