News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Hardoi

हरदोई की युवती की दिल्ली में संदिग्ध मौत, प्रेमी अस्पताल में शव छोड़कर गांव लौटा; FIR दर्ज

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 27/01/2026 18:55
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
4 Min Read
हरदोई की युवती की दिल्ली में संदिग्ध मौत मामले में पुलिस जांच और अस्पताल
दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी व अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर जांच तेज की।

हरदोई जिले की एक युवती की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती प्रेमी के साथ घर से गई थी, लेकिन उसकी मौत के बाद प्रेमी शव को दिल्ली के अस्पताल में छोड़कर गांव लौट आया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करते हुए आरोपी को साथ लेकर दिल्ली पहुंचकर जांच की। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह मामला बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुलमनखेड़ा का है। यहां रहने वाली वंदना 15 जनवरी को कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम गोठवां निवासी पंकज के साथ दिल्ली गई थी। घर से निकलते समय वंदना एक पर्ची छोड़ गई थी, जिसमें पंकज सहित कुछ नाम लिखे थे। जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने 17 जनवरी को कल्याणमल चौकी पर सूचना दी और अगले दिन कोतवाली में पंकज के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पुलिस के अनुसार वंदना और पंकज दिल्ली पहुंचने के बाद पहले दिन एक होटल में ठहरे थे। 17 जनवरी को वंदना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पंकज उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पंकज ई रिक्शा का किराया देने के बहाने अस्पताल से फरार हो गया और सीधे गांव लौट आया। गांव पहुंचने के बाद उसने पुलिस और परिजनों को गुमराह करते हुए वंदना के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार करता रहा।

वंदना की बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वंदना की मां रामकली ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पंकज को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तब उसने वंदना को दिल्ली ले जाने की बात स्वीकार की, लेकिन मौत की जानकारी छिपाए रखी।

पुलिस पंकज को साथ लेकर दिल्ली पहुंची। आरोपी जिन जिन जगहों पर वंदना के साथ रुका था, वहां पुलिस ने जांच की। होटल में लगे सीसी कैमरों की जांच में सामने आया कि पंकज वंदना को ई रिक्शा पर बैठाकर अस्पताल ले जा रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी के बताए अस्पताल पहुंची, जहां अस्पताल कर्मियों ने युवती की मौत की पुष्टि की।

More Read

रामनगर पुलिस टीम लापता बालक को परिजनों को सौंपते हुए, परिवार के चेहरे पर खुशी
वाराणसी: रामनगर पुलिस का कमाल, 48 घंटे में सकुशल मिला लापता 13 वर्षीय बालक
वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों का तबादला
रामनगर पुलिस का ऑपरेशन रेस्क्यू: 48 घंटे में तोड़ा अपराधियों का चक्रव्यूह, मासूम सुरक्षित, शातिर राहुल गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस में बड़ा फेरबदल: कमिश्नर मोहित अग्रवाल का कड़ा रुख, SOG-02 भंग, कई थानों के कप्तान बदले

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार देर रात युवती का शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अजीत सिंह चौहान ने परिजनों को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

पुलिस का कहना है कि सीसी कैमरे के फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:CCTV FootageCrime InvestigationDelhi CrimeFIRHardoi NewsUP Policeसंदिग्ध मौत
Previous Article गोरखपुर बेलीपार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल, कार रेलिंग से टकराई गोरखपुर: बेलीपार में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, 5 घायल
Next Article वाराणसी राजातालाब पुलिस द्वारा चोरी की 1100 लीटर पानी की टंकी और सरिया बरामद वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने चोरी का खुलासा कर 5 आरोपी पकड़े, 1100 लीटर टंकी व 60 किलो सरिया बरामद
Latest
वाराणसी में परिषदीय विद्यालय में तिलक और आरती से बच्चों का स्वागत करते शिक्षक

गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.