हरहुआ बिजली उपकेंद्र से बड़ागांव फीडर को जाने वाली लाइन पर पेड़ पौधों और लताओं का घेरा बिजली आपूर्ति को खतरे में डाल रहा है। सेहमलपुर गांव के पास एक खंभे पर यह स्थिति साफ दिखाई देती है, जहां हरी लताएं बिजली के तारों से लिपटी हुई हैं। इससे स्पार्किंग की आशंका बनी रहती है और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति किसी भी समय बाधित हो सकती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग बार बार शटडाउन लेकर पेड़ों की छंटाई का दावा करता है लेकिन हकीकत अलग है। उनके अनुसार हर बार चार घंटे का शटडाउन घोषित किया जाता है, जिसमें कहा जाता है कि तारों से टकरा रही डालियों को काटा जाएगा, मगर वास्तविकता में न तो नियमित निरीक्षण होता है और न ही प्रभावी कार्यवाही।
ग्रामीणों का आरोप है कि हरहुआ उपकेंद्र सेहमलपुर से केवल एक किलोमीटर दूर है, फिर भी कर्मचारियों की लापरवाही साफ झलकती है। सुभाष यादव, बंसी यादव, विजय यादव और अजय मिश्रा सहित कई लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर तारों पर अब भी डालियां लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के दावों और जमीनी हालात में बड़ा फर्क है।
पिछले सप्ताह ही हरहुआ उपकेंद्र से हरहुआ, साईगांव और मोहनपुर क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का शटडाउन घोषित किया गया था। उस समय बताया गया था कि पेड़ों की डालियों की कटाई छंटाई की जाएगी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोहनपुर फीडर की लाइनों पर आज भी नीम की डालियां लटकी हुई दिख रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति कभी भी बिजली आपूर्ति में बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है।
इस मामले में हरहुआ फीडर के अवर अभियंता दीपक प्रजापति ने स्वीकार किया कि कुछ जगहों पर छंटाई का काम अभी बाकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि बिजली आपूर्ति सुरक्षित और सुचारू रूप से जारी रह सके।
वाराणसी: हरहुआ उपकेंद्र के तारों से लिपटा पेड़ों का घेरा, बिजली आपूर्ति खतरे में

हरहुआ उपकेंद्र से निकली बिजली की तारों पर पेड़ों का घेरा है, जिससे आपूर्ति बाधित होने का खतरा और ग्रामीण लापरवाही से नाराज हैं।
Category: uttar pradesh varanasi electricity supply
LATEST NEWS
-
विधायक सौरभ श्रीवास्तव के सानिध्य में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा नेता रितेश पाल का जन्मदिन
रामनगर में भाजपा नेता रितेश पाल का जन्मदिन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में भव्यता से मनाया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 10:23 PM
-
वाराणसी: मकर संक्रांति पूर्व संध्या पर गंगा किनारे पतंगबाजी, मेयर ने कमिश्नर को हराया
वाराणसी में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर गंगा किनारे भव्य पतंग प्रतियोगिता हुई जिसमें मेयर ने नगर आयुक्त को हराया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 10:18 PM
-
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 5.94 लाख की दो सड़कों का किया शिलान्यास
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 5.94 लाख की लागत से दो इंटरलॉकिंग मार्गों का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 08:12 PM
-
वाराणसी: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक सौरभ ने किया माल्यार्पण
राष्ट्रीय युवा दिवस पर वाराणसी में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 08:08 PM
-
वाराणसी: रामनगर/शौचालयों का अभाव बना अभिशाप, महिलाएं और दुकानदार परेशान, नगर निगम काट रहा चालान
ऐतिहासिक रामनगर में सार्वजनिक शौचालयों के अभाव से महिलाएं शर्मसार और नागरिक परेशान हैं, नगर निगम चालान काट रहा।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 01:21 PM