News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
BHU में झारखंड परीक्षा अनियमितताओं पर ABVP का प्रदर्शन, सीएम सोरेन का पुतला दहन
वाराणसी में चेनम्मा देवेगौड़ा का पिंडदान: रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर किया विधि विधान से कर्मकांड
चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 16 राज्यों में 29 लाख की ठगी
वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे पर डेब्रिस, 2 घंटे विमान सेवा प्रभावित, हड़कंप
कानपुर: बेटे की चाहत में बच्चा चोरी कराने का आरोप, बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई: सड़क, पेंशन, अवैध गतिविधियों पर शिकायतें
रामनगर: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने चंद्रपुरी में सुनी जनता की समस्याएं, सीवर लाइन पर दिया समाधान
वाराणसी को मिले नए सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, शासन स्तर से हुआ बड़ा बदलाव
वाराणसी: पिता की मौत के बाद मां-बेटे ने की आत्महत्या, होम स्टे में मिले शव, सनसनी
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: पानी की बाल्टी में डूबने से 14 माह के मासूम रुद्रांशु की मौत
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Jaunpur

जौनपुर: केराकत में मामूली विवाद में 23 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या, कुएं में धकेला, 2 गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 07/03/2026 14:53
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
6 Min Read
जौनपुर के केराकत में युवक की पीटकर हत्या
जौनपुर के केराकत में मामूली विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई।
Contents
  • जौनपुर के केराकत में युवक की पीटकर हत्या, कुएं में धकेलने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
  • मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद
  • बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटा
  • पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हो चुकी थी मौत
  • छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
  • परिवार में सबसे छोटा था राजेश
  • पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई

जौनपुर के केराकत में युवक की पीटकर हत्या, कुएं में धकेलने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

अमित मिश्रा की रिपोर्ट :  जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसे कुएं में धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात नाऊपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में हुई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए नामजद छह आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार मृतक राजेश कुमार गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के खड़ंजा मार्ग पर गिराई गई गिट्टी के पास बैठे हुए थे। वहां गांव के ही राज कुमार के पुत्र भी मौजूद थे और आपस में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि राज कुमार अपने पुत्र विपिन लक्खा बबलू और छोटू तथा भाई दिलीप कुमार के साथ मिलकर राजेश कुमार को दौड़ा दौड़ाकर मारने लगे। हमलावरों ने लात घूंसों और ईंट पत्थरों से उसकी बुरी तरह पिटाई की।

बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटा

घटना के दौरान जब राजेश कुमार के पिता सामू राम वहां पहुंचे और बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। उनके साथ राजेश की भाभी रुक्मिणी और भतीजे अनुज को भी पीटकर घायल कर दिया गया। परिजनों के अनुसार हमलावर लगातार राजेश का पीछा करते रहे और उसे मारते रहे।

जान बचाने के लिए राजेश गांव के पश्चिम दिशा की ओर भागते हुए राम प्रवेश पाठक की पाही के पास पहुंच गया। आरोप है कि हमलावर भी वहां पहुंच गए और उसकी फिर से पिटाई करने के बाद पंपिंग सेट वाले कुएं में धकेल दिया। कुएं में गिरने के बाद राजेश की हालत गंभीर हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हो चुकी थी मौत

घटना के बाद घायल रुक्मिणी किसी तरह वहां से निकलकर थानागद्दी पुलिस चौकी पहुंचीं और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही केराकत कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से राजेश को कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

More Read

पुलिस द्वारा जब्त किए गए ताश के पत्ते और नकदी, साथ में गिरफ्तार जुआरी।
रोहनिया में 3 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये नकदी और ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी: रवि चौहान की हत्या का आरोपी मोहम्मद ताजिम मुठभेड़ में गिरफ्तार
वाराणसी में जानलेवा हमला: साड़ी कारीगर की मौत, दो घायल; इलाके में दहशत
वाराणसी: राजातालाब में ज्वलनशील पदार्थ से झुलसाने का आरोपी गिरफ्तार, चचेरा भाई निकला हमलावर

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएससी के जवानों की तैनाती कर दी।

छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने उसी रात राज कुमार उसके चार पुत्रों विपिन लक्खा बबलू और छोटू तथा भाई दिलीप कुमार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपितों में से दो सगे भाइयों राज कुमार और दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य चार आरोपित फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

More Read

रामनगर में गंगा नदी से बालिका को बचाते पुलिसकर्मी और नाविक
वाराणसी: रामनगर में गंगा में डूबती बालिका को पुलिस व नाविकों ने बचाया, टला बड़ा हादसा
वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने 285 किलो बिजली तार चोरी गिरोह पकड़ा, पांच अरेस्ट
वाराणसी में एटीएम ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर: शाहगंज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ₹10 हजार रिश्वत लेते कानूनगो अनिल कुमार गिरफ्तार

परिवार में सबसे छोटा था राजेश

मृतक राजेश कुमार अपने पिता सामू राम के चार पुत्रों में सबसे छोटा था। परिवार में बड़े भाई विनोद कुमार बृजेश कुमार और इंद्रेश कुमार हैं। घटना के समय बड़े भाई विनोद कुमार पेशे से ड्राइवर होने के कारण वाहन लेकर बाहर गए हुए थे।

परिजनों के अनुसार राजेश मेहनत मजदूरी करके परिवार का सहयोग करता था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था और भाभी रुक्मिणी ने उसे पुत्र की तरह पाल पोसकर बड़ा किया था। राजेश की मौत से परिवार में शोक का माहौल है और स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद के बाद मारपीट और कुएं में धकेलने की घटना सामने आई है जिससे युवक की मौत हुई। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:कुएं में धकेलाकेराकतगिरफ्तारीजौनपुरपुलिसमामूली विवादहत्या
Previous Article यूपी के आईपीएस अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई की शादी का निमंत्रण पत्र यूपी के दो चर्चित IPS अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई बंधेंगे शादी के बंधन में, निमंत्रण वायरल
Next Article वाराणसी में ई-रिक्शा चलाती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वाराणसी के मिर्जामुराद में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर बनीं आत्मनिर्भर, पेश की मिसाल
Latest
बीएचयू में झारखंड परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी छात्र

BHU में झारखंड परीक्षा अनियमितताओं पर ABVP का प्रदर्शन, सीएम सोरेन का पुतला दहन

वाराणसी में गंगा घाट पर डॉ एच डी रमेश गौड़ा अपनी मां चेनम्मा देवेगौड़ा का पिंडदान करते हुए

वाराणसी में चेनम्मा देवेगौड़ा का पिंडदान: रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर किया विधि विधान से कर्मकांड

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर ठगी के आरोपी और उनसे बरामद दस्तावेज

चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 16 राज्यों में 29 लाख की ठगी

वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर डेब्रिस की जांच करते सुरक्षाकर्मी और प्रभावित विमान।

वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे पर डेब्रिस, 2 घंटे विमान सेवा प्रभावित, हड़कंप

कानपुर में बच्चा चोरी के आरोप में गिरफ्तार बिजली विभाग के एसडीओ आर के वर्मा को पुलिस ले जाते हुए।

कानपुर: बेटे की चाहत में बच्चा चोरी कराने का आरोप, बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image