लालपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को दबिश देकर किया गिरफ्तार, वाराणसी में कार्रवाई

By
Dilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
3 Min Read
लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा तीन वारंटियों को गिरफ्तार करते हुए

लालपुर पुलिस ने 03 वारंटियों को दबिश देकर किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम तथा वारण्टी, फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पुराने मुकदमे से संबंधित तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दबिश देकर घर से की गई गिरफ्तारी

श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। मु0नं0 1167/10, अ0सं0 671/07 धारा 323, 504 भादवि थाना कैण्ट से संबंधित तीन वारंटियों को चिन्हित कर उनके घर नई बस्ती क्षेत्र में दबिश दी गई।

दिनांक 11.02.2026 को समय करीब 19.00 बजे पुलिस टीम ने वारंटियों को उनके घर नई बस्ती थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण

1. सत्यनारायण पुत्र गुद्दन निवासी नई बस्ती थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी, उम्र करीब 48 वर्ष।
2. दुर्गा उर्फ दरोगा पुत्र गुद्दन निवासी नई बस्ती थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी, उम्र करीब 54 वर्ष।
3. लालजी पुत्र गुद्दन निवासी नई बस्ती थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी, उम्र करीब 47 वर्ष।

संबंधित मुकदमे का विवरण

सम्बंधित मु0नं0 1167/10, अ0सं0 671/07 धारा 323, 504 भादवि थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय

स्थान – नई बस्ती, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
दिनांक – 11.02.2026
समय – करीब 19.00 बजे।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह, थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मनीष सिंह, थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 विनय कुमार मिश्रा, थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 ओमप्रकाश सिंह, थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों में कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।